Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

‘वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत आत्मविश्वास से आगे बढ़ रहा’, नीति आयोग की बैठक में बोले पीएम मोदी

Summer express, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को नीति आयोग की 11वीं गवर्निंग काउंसिल बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि वैश्विक स्तर पर अस्थिरता और अनिश्चितताओं के माहौल के बावजूद भारत मजबूती, आत्मविश्वास और स्पष्ट लक्ष्य के साथ विकास की दिशा में आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विकसित भारत के लक्ष्य को हासिल करने के लिए केंद्र और राज्यों के बीच समन्वय तथा साझा जिम्मेदारी को बेहद महत्वपूर्ण बताया।

बैठक को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के पास दुनिया की सबसे बड़ी युवा आबादी है, जो देश के लिए एक ऐतिहासिक अवसर है। उन्होंने युवाओं को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक कौशल और बेहतर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने पर जोर देते हुए कहा कि सक्षम और आत्मनिर्भर युवा ही विकसित भारत की सबसे बड़ी ताकत बनेंगे।

प्रधानमंत्री ने वैश्विक व्यापार के बदलते परिदृश्य का उल्लेख करते हुए कहा कि भारत द्वारा विभिन्न देशों के साथ किए गए मुक्त व्यापार समझौतों (FTA) से निर्यात और व्यापार के नए अवसर पैदा हुए हैं। उन्होंने कहा कि सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों (MSME) को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप खुद को तैयार कर वैश्विक बाजारों में अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करानी चाहिए।

महिला सशक्तिकरण को विकसित भारत की आधारशिला बताते हुए पीएम मोदी ने कहा कि कृषि, स्टार्टअप, विज्ञान, अनुसंधान और नवाचार जैसे क्षेत्रों में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। उन्होंने राज्यों से महिलाओं की शिक्षा, सुरक्षा और आर्थिक सशक्तिकरण को प्राथमिकता देने का आह्वान किया।

प्रधानमंत्री ने सहकारी संघवाद की भावना को मजबूत करने पर भी बल दिया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा जब केंद्र और राज्य सरकारें मिलकर साझा लक्ष्यों पर काम करें और विकास की प्रक्रिया में सक्रिय सहयोग सुनिश्चित करें।

बैठक में विभिन्न राज्यों के प्रतिनिधियों ने भी विकास, निवेश, रोजगार और सामाजिक कल्याण से जुड़े मुद्दों पर अपने सुझाव प्रस्तुत किए। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के समग्र विकास के लिए राज्यों की भागीदारी और सहयोग सबसे महत्वपूर्ण कड़ी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सुप्रीम कोर्ट ने दिव्यांगता पेंशन से जुड़े केंद्र के 271 मामले किए खारिज

summer express , नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सैनिकों को दिव्यांगता पेंशन दिए जाने के आदेशों को चुनौती देने वाली केंद्र सरकार की 271 अपीलें खारिज कर दी हैं। अदालत ने रक्षा मंत्रालय की वर्ष 2015 की एक रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि दिव्यांग सैनिकों को पेंशन लाभ से वंचित करने वाले...

पंजाब के सरकारी स्कूलों के लिए सोशल मीडिया अकाउंट अनिवार्य, MSTAR पर दर्ज करनी होगी जानकारी

summer express, चंडीगढ़। पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग ने राज्य के सभी सरकारी स्कूलों को कम से कम एक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आधिकारिक और सक्रिय अकाउंट बनाने के निर्देश दिए हैं। स्कूलों को एक्स, फेसबुक या इंस्टाग्राम में से किसी एक प्लेटफॉर्म का चयन कर अपना आधिकारिक अकाउंट बनाना होगा। विभाग का उद्देश्य सरकारी स्कूलों...

अंबाला में 5 किलोमीटर की नमो मैराथन, CM सैनी समेत 8 हजार लोगों ने लिया हिस्सा

summer express , अंकुर कपूर ,अंबाला। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्ष के सेवा समर्पण को समर्पित नमो मैराथन का आयोजन  अंबाला शहर में किया गया। हर्बल पार्क से शुरू हुई 5 किलोमीटर लंबी मैराथन में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी समेत करीब 8 हजार खिलाड़ियों, कलाकारों, प्रशिक्षकों, पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों तथा अन्य...

अंबाला में बिजली विभाग के स्टोर में भीषण आग, कई घंटे की मशक्कत के बाद पाया काबू

summer express , अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला शहर के बलदेव नगर इलाके में  शाम बिजली विभाग के स्टोर में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें उठती देख इलाके में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने के बाद दमकल विभाग की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया...

हांसी में तीन बच्चों की मां की हत्या: लिव-इन पार्टनर गिरफ्तार, बेटी घायल, बेटा बरामद

summer express , हांसी। न्यू सुभाष नगर में तीन बच्चों की मां रचना की हत्या के मामले में पुलिस ने उसके लिव-इन पार्टनर चांदी उर्फ लम्बु को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक पुलिस जांच में सामने आया है कि दोनों काफी समय से साथ रह रहे थे। पुलिस के अनुसार, आरोपी रचना से शादी करना चाहता...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.