Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा के नूंह में दर्दनाक सड़क हादसा: दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर 4 की मौत, पिता-पुत्र गंभीर घायल

Summer express , नूंह | हरियाणा के नूंह जिले में शनिवार सुबह दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर एक भीषण सड़क हादसे में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा फिरोजपुर झिरका क्षेत्र के रवा गांव के समीप चैनल नंबर 40 पर हुआ, जहां एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा भिड़ी।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चार लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मृतकों में तीन महिलाएं और एक पुरुष शामिल हैं। वहीं, हादसे में घायल हुए बच्चे अक्षय और उसके पिता जवाहर को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।

पुलिस जांच में सामने आया है कि हादसे का शिकार हुए सभी लोग राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले के नवाली गांव के रहने वाले थे। वे कार में सवार होकर दिल्ली की ओर जा रहे थे, तभी नूंह जिले की सीमा में यह हादसा हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे तथा बचाव कार्य शुरू किया। चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मांडीखेड़ा जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है। एक्सप्रेसवे पर खड़े ट्रक और अन्य परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए मामले की हर पहलू से पड़ताल की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नूरपुर में पेंशन-एरियर को लेकर भड़के सेवानिवृत्त कर्मचारी, घेराव की चेतावनी

summer express , संजीव महाजन, नूरपुर। हिमाचल परिवहन सेवानिवृत्त कर्मचारी कल्याण मंच नूरपुर जोन की मासिक बैठक प्रदेश उपाध्यक्ष कृपाल पठानिया की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में सेवानिवृत्त कर्मचारियों की लंबित मांगों और सरकार की ओर से किए गए वायदों के पूरा न होने पर रोष जताया गया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि उनकी...

ऊना में महिला कांस्टेबल से दिनदहाड़े चेन-मोबाइल छीना, CCTV में आरोपी कैद

summer express, राकेश ,ऊना। जिला ऊना में दिनदहाड़े महिला कांस्टेबल से चेन, मोबाइल फोन और अन्य सामान छीनने का मामला सामने आया है। वारदात रेड लाइट चौक के पास स्थित एक मार्केट में हुई। घटना के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपी सीसीटीवी कैमरों में कैद हुए हैं,...

मंडी से कुल्लू का सफर आसान, दयोड़-हणोगी टनल खुलने से जाम से राहत

summer express ,धर्मवीर ,मंडी। मंडी से कुल्लू के बीच सफर करने वाले लोगों को दयोड़ से हणोगी के बीच बनी टनलों के यातायात के लिए खुलने से बड़ी राहत मिली है। लंबे समय से जोखिम भरे पुराने हाईवे से गुजरने वाले वाहन चालकों और यात्रियों का सफर अब पहले की अपेक्षा सुगम और सुरक्षित हो...

हिसार पुलिस का बड़ा अभियान: अवैध हथियार, नशे और जुए के खिलाफ सख्त कार्रवाई

summer express , हिसार। हिसार पुलिस ने इस वर्ष अवैध हथियार, नशीले पदार्थ, अवैध शराब और जुआ-सट्टे जैसी आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान तेज किया है। पुलिस की ओर से विभिन्न अधिनियमों के तहत दर्ज मामलों और गिरफ्तारियों के आंकड़े अभियान की कार्रवाई को दर्शाते हैं। पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने कहा कि जिले में...

हरियाणा बार चुनाव: कहीं पांच वोट से जीत, कहीं 558 मतों का बड़ा अंतर

summer express , पानीपत। हरियाणा की जिला बार एसोसिएशनों के चुनाव में  प्रधान पद के नतीजों में कहीं बेहद करीबी मुकाबला देखने को मिला तो कहीं प्रत्याशियों के बीच बड़ा मतांतर रहा। डबवाली में दो प्रत्याशियों को बराबर मत मिलने के बाद दोनों के बीच छह-छह महीने के कार्यकाल पर सहमति बनी। वहीं पलवल में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.