Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अमेरिका-ईरान समझौता भारत के लिए लाभकारी, स्वच्छ लोकतंत्र के लिए सही मतदाता सूची जरूरी : अनिल विज

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने अमेरिका और ईरान के बीच युद्ध समाप्ति की संभावनाओं का स्वागत करते हुए कहा कि युद्ध की बजाय समझौते के जरिए विवादों का समाधान होना पूरी दुनिया के लिए सकारात्मक संकेत है। उन्होंने कहा कि मौजूदा संकेतों के अनुसार दोनों देशों के बीच समझौता लगभग तय माना जा रहा है और यदि ऐसा होता है तो इसका भारत को भी बड़ा लाभ मिलेगा।

अनिल विज ने कहा कि भारत अपनी पेट्रोलियम आवश्यकताओं का लगभग 25 से 30 प्रतिशत हिस्सा इसी क्षेत्र से प्राप्त करता है। युद्ध और तनाव के कारण आपूर्ति प्रभावित होने की आशंका बनी हुई थी, लेकिन यदि हालात सामान्य होते हैं और व्यापारिक रास्ते पूरी तरह खुल जाते हैं तो भारत को आर्थिक और ऊर्जा क्षेत्र में इसका सीधा फायदा मिलेगा।

विज ने कहा कि वैश्विक स्तर पर शांति और स्थिरता हमेशा विकास के लिए बेहतर माहौल तैयार करती है। ऐसे में अमेरिका और ईरान के बीच समझौता केवल दोनों देशों के लिए ही नहीं, बल्कि भारत सहित कई अन्य देशों के लिए भी राहत भरी खबर होगी।

वहीं, हरियाणा में आज से शुरू हो रही स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) प्रक्रिया को लेकर भी कैबिनेट मंत्री ने अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इस पहल का समर्थन करते हुए कहा कि चुनाव आयोग का यह संवैधानिक अधिकार है और लोकतांत्रिक व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना बेहद आवश्यक है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2002 के बाद कई मतदाताओं की मृत्यु हो चुकी होगी, लेकिन उनके नाम अब भी मतदाता सूची में दर्ज हो सकते हैं। इसके अलावा कुछ लोगों ने गलत तरीके से अपने नाम भी जुड़वा लिए होंगे, जबकि वे वास्तविक मतदाता नहीं हैं। ऐसे में मतदाता सूची का पुनरीक्षण समय की आवश्यकता है।

अनिल विज ने कहा कि देश में स्वच्छ और पारदर्शी लोकतांत्रिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए सही और प्रमाणिक मतदाता सूची होना जरूरी है। उन्होंने विश्वास जताया कि SIR प्रक्रिया से चुनावी व्यवस्था और अधिक मजबूत तथा विश्वसनीय बनेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नीरज शर्मा के बयान पर कृष्णपाल गुर्जर का पलटवार, कांग्रेस पर अराजकता फैलाने का लगाया आरोप

Summer express, फरीदाबाद (सुंदर कुंडू)। केंद्रीय सहकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने कांग्रेस के पूर्व विधायक नीरज शर्मा के उस बयान पर पलटवार किया है, जिसमें उन्होंने गुर्जर को ‘कूड़ा मंत्री’ कहकर संबोधित किया था। गुर्जर ने इस टिप्पणी पर प्रतिक्रिया देते हुए नीरज शर्मा और कांग्रेस नेतृत्व की भाषा पर सवाल उठाए। कृष्णपाल गुर्जर […]

अंबाला छावनी में होगा मां भगवती जागरण, 2 नवंबर को सामूहिक विवाह समारोह

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर) | अंबाला छावनी में धार्मिक आयोजन के साथ समाजसेवा की पहल करते हुए बाल कृष्ण क्लब की ओर से 24वें विशाल मां भगवती जागरण और सामूहिक विवाह समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन के माध्यम से क्लब जरूरतमंद परिवारों की बेटियों का विवाह करवाने की जिम्मेदारी भी […]

दिल्ली रैली को सफल बनाने के लिए अंबाला में कांग्रेस की बैठक, हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर) | दिल्ली के रामलीला मैदान में एक नवंबर को होने वाली कांग्रेस की महारैली को सफल बनाने के लिए पार्टी ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में अंबाला के नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस नेता अशोक मेहता की अध्यक्षता में कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई। बैठक में […]

अंबाला में पानी के खुले हौद में गिरने से दो साल की बच्ची की मौत, परिवार में पसरा मातम

Summer express,अंबाला। हरियाणा के अंबाला शहर के सोंढा गांव में दर्दनाक हादसे में दो साल की बच्ची की पानी से भरे हौद में डूबने से मौत हो गई। मृतका की पहचान चंदा कुमारी के रूप में हुई है। हादसे के समय बच्ची घर के आंगन में खेल रही थी। खेलते-खेलते वह घर के बाहर बने […]

पंचकूला के सरकारी स्कूल में तीसरी कक्षा के छात्र ने बच्ची पर किया हमला, सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

Summer express, पंचकूला। सेक्टर-20 स्थित शहीद मेजर अनुज राजपूत राजकीय संस्कृति मॉडल स्कूल में छोटी कक्षा की बच्ची पर तीसरी कक्षा के छात्र द्वारा किए गए हमले के मामले में स्कूल की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। यह घटना दोपहर करीब 3 बजे हुई थी। घटना के बाद बच्ची के परिजनों […]
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.