Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मनीषा मित्तल हत्याकांड पर शिक्षा मंत्री सख्त,बोले मामले में होगी सख्त कार्रवाई

Summer express/शिमला, संजू -:शिमला के भट्टाकुफर स्थित सरस्वती पैराडाइज स्कूल की संचालिका मनीषा मित्तल की हत्या के बाद पूरे प्रदेश में आक्रोश का माहौल है। इस दर्दनाक घटना ने न केवल शिक्षा जगत बल्कि आम लोगों को भी झकझोर कर रख दिया है। न्याय की मांग को लेकर लोग सड़कों पर उतर आए हैं और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं।

घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए हिमाचल प्रदेश के शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस पूरे प्रकरण की विस्तृत रिपोर्ट तलब की गई है और जांच के आधार पर जो भी व्यक्ति दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सरकार इस मामले को गंभीरता से ले रही है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।गौरतलब है कि मनीषा मित्तल ने अपनी हत्या से पहले सार्वजनिक रूप से सुरक्षा को लेकर चिंता जताई थी। उन्होंने प्रेस वार्ता के माध्यम से अपनी जान को खतरा होने की बात कही थी। इसके अलावा सोशल मीडिया पर भी उन्होंने अपने परिजनों के साथ सुरक्षा संबंधी आशंकाएं साझा की थीं। ऐसे में अब यह सवाल उठ रहा है कि खतरे की आशंका जताने के बावजूद उनकी सुरक्षा के लिए पर्याप्त कदम क्यों नहीं उठाए गए।फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है, लेकिन अभी तक आरोपियों के संबंध में कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है। प्रदेशभर की निगाहें अब जांच के नतीजों पर टिकी हैं और लोग मनीषा मित्तल को न्याय दिलाने की मांग कर रहे हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लॉस एंजिल्स में लाइव कवरेज कर रहे टीवी हेलिकॉप्टर का क्रैश, तीन की मौत

summer express , लॉस एंजिल्स। अमेरिका के लॉस एंजिल्स में मेट्रो बस हादसे की कवरेज कर रहे एक टीवी न्यूज चैनल के हेलिकॉप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे में जमीन पर मौजूद एक व्यक्ति की भी जान चली गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है। उसे उपचार के...

बालाघाट में पुलिस पर पथराव :7 जवान समेत 16 घायल, गर्भवती महिला से कथित मारपीट का विरोध

summer express ,बालाघाट। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले के किरनापुर में गर्भवती महिला सावित्री चौधरी और उसके पति कैलाश चौधरी की गिरफ्तारी तथा थाने में कथित अमानवीय व्यवहार के विरोध में मंगलवार को मरार माली समाज के लोगों ने प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के दौरान स्थिति उस समय तनावपूर्ण हो गई, जब आक्रोशित लोगों ने पुलिस...

पटियाला-मोहाली में ED की छापामारी, 300 करोड़ के विदेशी लेनदेन की जांच

summer express , चंडीगढ़। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने बुधवार को पंजाब के पटियाला और मोहाली में कई ठिकानों पर छापामारी की। पटियाला के अर्बन एस्टेट फेज-2 स्थित एससीओ नंबर 29 में डीएम वेब सॉल्यूशन के कार्यालय पर ईडी की टीम पहुंची। बताया जा रहा है कि इस परिसर में कॉल सेंटर संचालित किया जाता था।...

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.