Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ईडी के पास पहुंची गमाडा के डिफाल्टरों की लिस्ट ,20 बिल्डर और प्रोजेक्ट पर 1,014 करोड़ बकाया

Summer express, मोनिका रावत , मोहाली I ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथारिटी (गमाडा) के साथ साथ ईडी ने डिफॉल्टर बिल्डरों पर शिकंजा कस दिया है। ईडी के पास 20 से अधिक डिफॉल्टर बिल्डरों की लिस्ट पहुंच गई है।

गमाडा ने भी अब सरकारी शुल्क जमा न करने वाले रियल एस्टेट प्रमोटरों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 20 परियोजनाओं और कंपनियों को डिफाल्टर घोषित किया है ,इन पर एक्सटर्नल डेवलपमेंट चार्ज (ईडीसी), लाइसेंस फीस, सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर फंड और अन्य मदों के तहत कुल 1,014.03 करोड़ रुपये से अधिक की राशि बकाया है।

गमाडा की लाइसेंसिंग शाखा की ओर से जारी पत्र के अनुसार 31 मई 2026 तक के रिकार्ड के आधार पर डिफाल्टरों की सूची तैयार की गई है। अथारिटी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि इन प्रमोटरों और परियोजनाओं को कोई नई मंजूरी या अन्य लाभ न दिया जाए।

पापरा कालोनियों पर 312 करोड़ रुपये से ज्यादा बकाया

गमाडा द्वारा जारी सूची में 13 पापरा कालोनियों के प्रमोटरों पर कुल 312.47 करोड़ रुपये बकाया दर्शाया गया है। इनमें चंडीगढ़ रायल सिटी प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड के – 47.89 करोड़ रुपये, शिवालिक साइट प्लानर्स प्राइवेट लिमिटेड के – 20.55 करोड़ रुपये, बाजवा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के – 23.40 करोड़ रुपये, मैजेस्टिक प्रापर्टीज प्राइवेट लिमिटेड के – 7.13 करोड़ रुपये, बाजवा डेवलपर्स प्राइवेट लिमिटेड के ही – 127.19 करोड़ रुपये, बाजवा दामिनी डेवलपर्स के – 10.65 करोड़ रुपये, शिवालिक साइट प्लानर्स (कासा एस्पाना परियोजना) के – 15.60 करोड़ रुपये, गीतू कंस्ट्रक्शंस प्राइवेट लिमिटेड के – 14.79 करोड़ रुपये, राइजिंग स्टार इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड के – 0.99 करोड़ रुपये, आरकेएम हाउसिंग प्राइवेट लिमिटेड, सेक्टर-111/112 के – 31.07 करोड़ रुपये, इंडियन कोआपरेटिव हाउसिंग बिल्डिंग सोसायटी के (संटेक सिटी) – 11.47 करोड़ रुपये, नार्थएज डेवलपर्स एलएलपी के – 1.11 करोड़ रुपये

गिल्को डेवलपर्स एंड बिल्डर्स प्राइवेट लिमिटेड के भी– 0.57 करोड़ रुपये परियोजनाएं सूची में शामिल हैं।

मेगा प्रोजेक्ट्स पर 701 करोड़ रुपये से ज्यादा की देनदारी

मेगा प्रोजेक्ट्स की श्रेणी में सात परियोजनाओं पर 701 करोड़ रुपये से ज्यादा बकाया हैं। इनमें सबसे अधिक देनदारी बाजवा डेवलपर्स लिमिटेड (मेगा प्रोजेक्ट-1) – 209.30 करोड़ रुपये,

बाजवा डेवलपर्स लिमिटेड (मेगा प्रोजेक्ट-2) – 168.61 करोड़ रुपये, सुखम इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड, सेक्टर-66ए – 69.06 करोड़ रुपये, एच.पी. सिंह एवं अन्य, सेक्टर-122 – 45.78 करोड़ रुपये, जनता लैंड प्रमोटर्स, सेक्टर-82, 90 और 91 – 152.12 करोड़ रुपये, ग्लोबस प्रोजेक्ट्स प्राइवेट लिमिटेड, सेक्टर-66ए – 34.53 करोड़ रुपये, प्रीत लैंड प्रमोटर्स प्राइवेट लिमिटेड, सेक्टर-86 – 22.14 करोड़ रुपये परियोजनाएं सूची में शामिल हैं।

नई मंजूरियों पर रोक

गमाडा ने अपने आदेश में स्पष्ट किया है कि बकाया राशि जमा न करने वाले इन प्रमोटरों को किसी भी प्रकार की आगे की मंजूरी या भुगतान नहीं दिया जाएगा।

ईडी के शिकंजे में अफसर

डिफॉल्टरों की मोटी लिस्ट सामने आने के बाद ई डी ने गमाडा के अफसरों पर भी शिकंजा कस दिया है। वर्ष 2019 के बाद जय सभी सीएलयू और इन्हें मंजूरी देने वाले अफसरों की लिस्ट भी ईडी के पास पहुंच गई है।

खरीदारों की बढ़ी चिंता

डिफाल्टर सूची जारी होने के बाद इन परियोजनाओं में निवेश कर चुके खरीदारों की चिंता भी बढ़ गई है। यदि कंपनियां समय पर बकाया राशि जमा नहीं करतीं तो परियोजनाओं के विकास कार्यों और भविष्य की मंजूरियों पर असर पड़ सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

राम मंदिर चंदा मामले की सिटिंग जज से जांच हो : नरेश चौहान

Summer express, संजू, शिमला। अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी मामले को लेकर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच सिटिंग जज की निगरानी में करवाने की मांग उठाते हुए कहा कि यह मामला करोड़ों लोगों की आस्था से जुड़ा...

मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी हड़ताल पर मिड डे मील वर्कर्स, सचिवालय तक निकाली रोष रैली

Summer express, संजू, शिमला। हिमाचल प्रदेश में मिड डे मील वर्कर्स अपनी विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेशव्यापी हड़ताल पर उतर आए हैं। सीटू से संबंधित मिड डे मील वर्कर्स यूनियन के बैनर तले सोमवार को टॉलैंड से सचिवालय तक जोरदार रोष रैली निकाली गई। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला वर्कर्स और यूनियन पदाधिकारियों ने...

रोहतक में HSIIDC की जमीन से अवैध मिट्टी खनन का खुलासा, विभागीय अधिकारी पर मिलीभगत के आरोप

Summer express,रोहतक। हरियाणा के रोहतक जिले में हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं बुनियादी ढांचा विकास निगम की सरकारी जमीन से अवैध रूप से मिट्टी खनन और चोरी का मामला सामने आने के बाद प्रशासनिक हलकों में हड़कंप मच गया है। इस पूरे प्रकरण में खनन माफिया की सक्रियता के साथ-साथ विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी पर...

रेवाड़ी में दर्दनाक सड़क हादसा: खड़े डंपर से टकराई बाइक, युवक की मौत

Summer express,रेवाड़ी। हरियाणा के रेवाड़ी जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 35 वर्षीय युवक की मौत हो गई। राष्ट्रीय राजमार्ग-11 पर सर्विस रोड पर खड़े डंपर से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई, जिसमें युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार...

फतेहाबाद में घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ मामले में एक और आरोपी गिरफ्तार

Summer express, फतेहाबाद। फतेहाबाद की गुरुनानकपुरा चौकी पुलिस ने घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और नकदी छीनने के मामले में एक और आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरफ्तार आरोपी की पहचान गुरुनानकपुरा मोहल्ला निवासी रवि कुमार के रूप में हुई है। पुलिस आरोपी को अदालत में पेश कर आगे की कानूनी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.