Summer express, विकास शर्मा, चिंतपूर्णी।केंद्रीय कानून और न्याय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने आज पावन शक्तिपीठ माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में हाजिरी भरी और माता रानी का आशीर्वाद लिया। इस मौके पर मंदिर के पुजारी नव कालिया ने विधिवत रूप से वैदिक मंत्रों का उच्चारण करवाकर पूजा-अर्चन संपन्न करवाई। इस विशेष अवसर पर मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर भी मुख्य रूप से मौजूद रहे और उन्होंने केंद्रीय मंत्री का स्वागत किया l
दर्शन के उपरांत मीडिया से बातचीत करते हुए केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने अपने दौरे के उद्देश्य और सरकार की प्राथमिकताओं को साझा किया। उन्होंने बताया कि कल हमारा एक कार्यक्रम था धर्मशाला में, जिसमें एक्सेस टू जस्टिस और एक रिफॉर्म जो 12 सालों में हुए नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में देश में, लीगल रिफॉर्म किस तरह से हुए, उस दिशा में एक कार्यक्रम था, गवर्नर साहब भी आए थे।
केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा कि 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर हम आज यहां माता जी के दर्शन करने भी आए हैं और पूजा-अर्चना भी की है। देश में खुशहाली बनी रहे, सभी नागरिक प्रॉस्पर बनें, खुश रहें, भारत भी विकसित बने, ऐसी प्रार्थना की है। और नरेंद्र मोदी जी का आगे का कार्यकाल भी शानदार रहे, ऐसी पूजा-अर्चना की है।