Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल में प्राकृतिक खेती पर जागरूकता शिविर, किसानों को किया प्रेरित

Summer express, सुंदर कुंडू , पलवल I पलवल में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग द्वारा प्राकृतिक खेती को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पुराना कोर्ट परिसर स्थित कृषि कार्यालय में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में किसानों को प्राकृतिक खेती की तकनीकों, उसके लाभों और पर्यावरण संरक्षण में उसकी भूमिका के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के उपनिदेशक डॉ. बाबू लाल सहित विभाग के कई अधिकारी मौजूद रहे।

कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को बताया कि प्राकृतिक खेती रासायनिक उर्वरकों और कीटनाशकों के बिना की जाने वाली खेती है, जिसमें मिट्टी, पानी, सूर्य की रोशनी और स्थानीय संसाधनों का उपयोग कर फसलों का उत्पादन किया जाता है। इससे खेती की लागत कम होती है, किसानों की आत्मनिर्भरता बढ़ती है और उपभोक्ताओं को स्वास्थ्यवर्धक खाद्य पदार्थ उपलब्ध होते हैं। साथ ही रासायनिक पदार्थों के दुष्प्रभाव से पर्यावरण को भी बचाया जा सकता है।

ब्लॉक सहायक तकनीकी प्रबंधक सुंदरलाल ने कहा कि प्राकृतिक खेती का उद्देश्य खेती को अधिक टिकाऊ और व्यावहारिक बनाना है। इस पद्धति से मिट्टी की उर्वरता में सुधार होता है, कार्बन तत्वों की मात्रा बढ़ती है और जैव विविधता को बढ़ावा मिलता है। उन्होंने बताया कि प्राकृतिक खेती पर्यावरण प्रदूषण को कम करने के साथ-साथ किसानों की उत्पादन लागत घटाकर उनकी आय बढ़ाने में भी सहायक साबित हो रही है।

शिविर में मौजूद किसानों ने भी प्राकृतिक खेती के अपने अनुभव साझा किए। किसानों ने बताया कि बीजामृत, जीवामृत और घनजीवामृत जैसी पारंपरिक तकनीकों के उपयोग से मिट्टी का स्वास्थ्य बेहतर होता है और फसलों में रोगों का खतरा कम हो जाता है। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक खेती न केवल बेहतर उत्पादन देती है बल्कि लोगों के स्वास्थ्य के लिए भी लाभकारी है।

कृषि विभाग ने किसानों से प्राकृतिक खेती को अपनाने और इसके माध्यम से टिकाऊ कृषि व्यवस्था विकसित करने का आह्वान किया। विभाग का मानना है कि प्राकृतिक खेती भविष्य में खेती को अधिक लाभकारी और पर्यावरण अनुकूल बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित होगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गन्ने के भाव पर किसानों में बढ़ी नाराजगी, 600 रुपये प्रति क्विंटल की मांग पर अड़े

Summer express, कुरुक्षेत्र। हरियाणा में गन्ने के भाव को लेकर किसानों का असंतोष बढ़ता जा रहा है। प्रदेश सरकार की ओर से अगले दो वर्षों के लिए गन्ने का मूल्य निर्धारित किए जाने के बावजूद किसान संगठन इससे संतुष्ट नहीं हैं। भारतीय किसान यूनियन (चढ़ूनी) ने सरकार के फैसले के खिलाफ विरोध की तैयारी शुरू...

गुरुग्राम में भाजपा का ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान, कैप्टन अभिमन्यु ने कांग्रेस पर साधा निशाना

Summer express, गुरुग्राम (अनुज पांचाल)। भारतीय जनता पार्टी की ओर से गुरुग्राम में ‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में हरियाणा के पूर्व कैबिनेट मंत्री कैप्टन अभिमन्यु मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। वहीं, हरियाणा सरकार में कैबिनेट मंत्री राव नरबीर सिंह और गुरुग्राम के विधायक...

ओलंपिक में भारतीय हॉकी टीम की स्वर्णिम सफलता के लिए मां चिंतपूर्णी के दरबार पहुंचे हॉकी फेडरेशन प्रमुख भोला सिंह

Summer express/चिंतपूर्णी, विकास-:हिमाचल प्रदेश के प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चिंतपूर्णी मंदिर में शनिवार को हॉकी फेडरेशन ऑफ इंडिया के प्रमुख भोला सिंह ने शीश नवाकर मां का आशीर्वाद प्राप्त किया। इस दौरान उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर देश की सुख-समृद्धि और भारतीय हॉकी टीम की शानदार सफलता के लिए प्रार्थना की।मंदिर परिसर में पुजारी सचिन कालिया ने...

अनुराग ठाकुर और जयराम ठाकुर ने जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह में की शिरकत,भुट्टो-कंवर की एकजुटता को बताया पार्टी के लिए अहम

Summer express/ऊना,राकेश-: हिमाचल प्रदेश में आयोजित जनप्रतिनिधि सम्मान समारोह के दौरान भाजपा की एकजुटता और संगठनात्मक मजबूती की झलक देखने को मिली। कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने विशेष रूप से शिरकत की। समारोह में पूर्व विधायक देवेंद्र भुट्टो और वीरेंद्र कंवर भी...

धर्मशाला में CGHS सेंटर खुलने से चार जिलों के एक लाख लोगों को मिलेगा स्वास्थ्य लाभ

धर्मशाला में CGHS वेलनेस सेंटर की सौगात, चार जिलों के एक लाख लाभार्थियों को मिलेगी स्वास्थ्य सुविधाएं सुधीर शर्मा ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का जताया आभार, कांग्रेस की दिल्ली रैली पर भी उठाए सवाल राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला और आसपास के जिलों में रहने वाले केंद्र सरकार के सेवानिवृत्त कर्मचारियों, पेंशनर्स और उनके परिजनों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.