Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बहादुरगढ़ में नवजात को गली में छोड़ने वाली महिला की तलाश जारी, CCTV खंगाल रही पुलिस

Summer express, बहादुरगढ़ l बहादुरगढ़ के दयानंद नगर में नवजात शिशु को जन्म देने के बाद उसे प्लास्टिक के कट्टे में छोड़कर फरार होने वाली महिला का अभी तक कोई सुराग नहीं लग पाया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस लगातार जांच में जुटी हुई है और महिला की पहचान के लिए शहरभर के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।

जांच के दौरान पुलिस को कुछ महत्वपूर्ण सुराग मिले हैं। सीसीटीवी फुटेज में संबंधित महिला एक पुरुष के साथ ई-रिक्शा में जाती हुई दिखाई दी है। हालांकि दोनों की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस आसपास के अस्पतालों और स्वास्थ्य केंद्रों का रिकॉर्ड भी खंगाल रही है ताकि महिला तक पहुंचा जा सके।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि महिला की पहचान और गिरफ्तारी के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि उसने किन परिस्थितियों में नवजात को इस तरह छोड़ने का कदम उठाया। फिलहाल मामले में महिला के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

उधर, बरामद नवजात को उपचार और देखभाल के लिए शहर के ब्रह्मशक्ति अस्पताल की नर्सरी में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

करनाल से कैंसर के खिलाफ नई जंग शुरू:  केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 6 अत्याधुनिक जांच वैन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल | करनाल के कल्पना चावला राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय से रविवार को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी पहल की शुरुआत हुई। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 6 अत्याधुनिक कैंसर जांच एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन मोबाइल जांच वैन के माध्यम से अब गांव-गांव...

नीट यूजी-2026 परीक्षा को लेकर अंबाला में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर बनाए गए हेल्प डेस्क

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला, हरियाणा | राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक (NEET UG-2026) को सुरक्षित, पारदर्शी और नकल रहित बनाने के लिए अंबाला जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। परीक्षा के मद्देनज़र शहर के रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर विशेष हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं, वहीं परीक्षा...

जब तक नशे के खिलाफ आम आदमी पुलिस के साथ नहीं खड़ा होगा तब तक नशे का खात्मा नहीं होगा: वीरेश शांडिल्य

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला।  एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि पड़ोसी राज्य पंजाब जो हरियाणा का बड़ा भाई है तब तक वहां आतंकवाद का खात्मा नहीं हुआ था जब तक आम आदमी सरकार व पुलिस के साथ आतंकवाद के खिलाफ खड़ा नहीं हुआ था और ऐसे ही हरियाणा,...

हरियाणा में किसानों को मिलेगी तय समय पर बिजली, कृषि फीडरों के लिए नया पीआरएम शेड्यूल लागू

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में कृषि कार्यों के दौरान बिजली आपूर्ति को अधिक व्यवस्थित, संतुलित और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) ने कृषि फीडरों के लिए नया पावर रेगुलेटरी मैनेजमेंट (PRM) शेड्यूल जारी किया है। यह नया शेड्यूल 21 जून 2026 की...

हिसार में NEET अभ्यर्थी छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, प्रतियोगी परीक्षा के दबाव ने छीनी एक और जिंदगी

Summer express, हिसार | हरियाणा के हिसार जिले से एक बेहद दुखद और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET की तैयारी कर रही एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजन पोस्टमार्टम के लिए शव को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.