Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला को मिली स्वास्थ्य और पर्यटन विकास की नई सौगात, सुक्खू ने एकीकृत आयुष अस्पताल की रखी आधारशिला

धर्मशाला, राहुल-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने अपने कांगड़ा प्रवास के दौरान धर्मशाला को विकास की एक और बड़ी सौगात दी। मुख्यमंत्री ने धर्मशाला में एकीकृत आयुष अस्पताल का शिलान्यास किया और इस अवसर पर प्रदेश सरकार की विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी भी साझा की। उन्होंने कहा कि कांगड़ा को पर्यटन राजधानी बनाने की दिशा में सरकार तेजी से कार्य कर रही है और क्षेत्र के समग्र विकास के लिए कई महत्वाकांक्षी परियोजनाएं धरातल पर उतारी जा रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि धर्मशाला में कांग्रेस का विधायक नहीं होने के बावजूद प्रदेश सरकार ने विकास कार्यों में कोई भेदभाव नहीं किया है। उन्होंने बताया कि शहर में नए सरकारी कार्यालय स्थापित किए गए हैं, जबकि कुछ महत्वपूर्ण कार्यालयों को शिमला से धर्मशाला स्थानांतरित किया गया है ताकि लोगों को बेहतर प्रशासनिक सुविधाएं मिल सकें।उन्होंने कहा कि कांगड़ा जिले के विकास के लिए सरकार ने दीर्घकालिक योजनाएं तैयार की हैं। कई परियोजनाओं पर काम शुरू हो चुका है और आने वाले समय में क्षेत्र को नई विकास योजनाओं की सौगात मिलेगी। धर्मशाला नगर निगम आयुक्त को लेकर चल रहे विवाद पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वह इस विषय पर अधिक टिप्पणी नहीं करना चाहते, लेकिन आयुक्त का कार्य सराहनीय रहा है।मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि प्रदेश सरकार ने कांगड़ा को पर्यटन राजधानी का दर्जा दिया है और गगल एयरपोर्ट विस्तार परियोजना को भी गति प्रदान की है। उन्होंने कहा कि जिस परियोजना की लंबे समय से चर्चा हो रही थी, उसे वर्तमान सरकार ने आगे बढ़ाकर अमलीजामा पहनाने का कार्य किया है।उन्होंने बताया कि पालमपुर हेलीपोर्ट का निर्माण पूरा हो चुका है और धर्मशाला तथा पालमपुर को हवाई सेवाओं से जोड़ने के प्रयास जारी हैं। इसके अलावा बनखंडी में अंतरराष्ट्रीय स्तर का चिड़ियाघर विकसित किया जा रहा है, जिससे पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में बढ़ती पर्यटकों की संख्या का लाभ सीधे तौर पर स्थानीय व्यापारियों, होटल व्यवसायियों और आम लोगों को मिल रहा है, जिससे हिमाचल की अर्थव्यवस्था को नई गति प्राप्त हो रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरुग्राम में जलभराव का स्थायी समाधान जरूरी, राव इंद्रजीत ने सीएम सैनी को दिया भूमिगत ड्रेनेज का सुझाव

Summer express, गुरुग्राम। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं गुरुग्राम से लोकसभा सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर शहर में लगातार बढ़ रही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हर साल बारिश के दौरान किए जाने वाले अस्थायी इंतजामों से अब समस्या का...

‘गमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है’, आप सांसद मलविंदर कंग ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल

Summer express, गुरशरण सिंह , मोहाली I आम आदमी पार्टी के आनंदपुर साहिब से सांसद मलविंदर सिंह कंग ने बुधवार को अपनी ही पार्टी की पंजाब सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा ) में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जीमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया...

रोहतक के खिड़वाली गांव में पाखंडवाद के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, रामपाल की विचारधारा का जताया विरोध

Summer express,रोहतक। जिले के गांव खिड़वाली में ग्रामीणों ने पाखंडवाद और अंधविश्वास के खिलाफ अपनी मुहिम को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने आर्य समाज की ओर से चलाए जा रहे अभियान का समर्थन करते हुए रामपाल की विचारधारा का विरोध करने की बात कही। ग्रामीणों का आरोप है कि रामपाल ने सनातन...

गोहाना में फर्जी दस्तावेजों से अनियमित कॉलोनी के प्लॉट की एनओसी लेने का मामला, दो गिरफ्तार

Summer express,गोहाना (सोनीपत)। गोहाना में अनियमित कॉलोनी में स्थित प्लॉट के लिए कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर नगर परिषद से एनओसी हासिल करने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने इस मामले में बसंत और अंकुश को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में नामजद सफाई कर्मचारी रवि फिलहाल हाईकोर्ट से...

हरियाणा की मिट्टी में केवल अन्न ही नहीं, चैंपियन भी पैदा होते हैं : नायब सिंह सैनी

Summer express, मोनिका रावत , पंचकूला, I हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं एवं प्रतिभागियों के राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर 24 खिलाड़ियों को 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार दिए गए। इस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.