Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में बेअदबी पर सख्त कानून लाने की तैयारी, आज कैबिनेट बैठक में हो सकता है अहम फैसला

चंडीगढ़ |  पंजाब सरकार राज्य में धार्मिक ग्रंथों की बेअदबी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए जल्द ही सख्त कानून लाने जा रही है। इस संबंध में आज होने वाली कैबिनेट बैठक में बड़ा फैसला लिया जा सकता है। संभावना है कि यह प्रस्तावित बिल 10 जुलाई को बुलाए गए विधानसभा के विशेष सत्र में पेश किया जाएगा।

कैबिनेट बैठक का समय बदला

गौरतलब है कि पहले यह कैबिनेट बैठक सुबह 10 बजे आयोजित होनी थी, लेकिन अब इसे शाम 6 बजे निर्धारित किया गया है। इस बैठक में 10 जुलाई को विधानसभा में रखे जाने वाले अहम विधेयकों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

बेअदबी के खिलाफ सख्त सजा पर जोर

बैठक में खासतौर पर बेअदबी की घटनाओं को रोकने के लिए बनाए जाने वाले कड़े कानून पर गहन चर्चा होगी। सरकार की मंशा है कि ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कानूनी स्तर पर सख्त प्रावधान किए जाएं ताकि दोषियों को कड़ी सजा दी जा सके।

विपक्ष के निशाने पर सरकार

वहीं, बिक्रम सिंह मजीठिया पर हुई कार्रवाई को लेकर विपक्षी दल लगातार सरकार को घेरने की रणनीति बना रहे हैं। माना जा रहा है कि विधानसभा के विशेष सत्र में भी यह मुद्दा जोर पकड़ सकता है, जिसे देखते हुए सरकार अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुटी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - करनाल बस स्टैंड के पास दिनदहाड़े हमला, नकाबपोश बदमाशों ने दो युवकों को बेरहमी से पीटा

अमृतसर में गुरुद्वारे से माथा टेककर लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, दोस्त घायल

Summer express, अमृतसर । अमृतसर के चाटीविंड थाना क्षेत्र के अंतर्गत गांव चीते कलां में अज्ञात हमलावरों ने अंधाधुंध फायरिंग कर एक युवक की हत्या कर दी। युवक गुरुद्वारा साहिब में माथा टेककर लौट रहा था, तभी उस पर गोलियां चला दी गईं। इस हमले में उसके साथ मौजूद दोस्त रणजीत सिंह भी गोली लगने...

चक्रवात अर्नब का खतरा बढ़ा :आंध्र प्रदेश में रेड अलर्ट ,60 से अधिक ट्रेनें रद्द

Summer express, नई दिल्ली। बंगाल की खाड़ी में सक्रिय चक्रवात अर्नब के अत्यंत गंभीर चक्रवाती तूफान में बदलने से तटीय राज्यों में खतरा बढ़ गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के अनुसार, तूफान पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर सक्रिय है और विशाखापत्तनम से करीब 300 किलोमीटर दूर स्थित है। इसके 28 अक्टूबर की...

हरियाणा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की नई टीम घोषित, 27 जिलों के अध्यक्षों को मिली जिम्मेदारी

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने प्रदेश पदाधिकारियों और सभी 27 जिलों के अध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी है। नई कार्यकारिणी में आठ प्रदेश उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री और आठ मंत्री नियुक्त किए गए हैं। टीम में सिख और जैन समुदाय के नेताओं को भी प्रमुखता दी गई है। संगठनात्मक नियुक्तियों के...

पानीपत की गुप्ता फैक्ट्री में भीषण आग, एक श्रमिक की जिंदा जलकर मौत

Summer express, पानीपत। हरियाणा के पानीपत में मंगलवार तड़के एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग की चपेट में आने से एक श्रमिक की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल श्रमिक को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में दूसरे अस्पताल के...

मानेसर के नवादा गांव में गंदे नाले की दुर्गंध से ग्रामीण परेशान, शिकायतों के बाद भी समाधान नहीं

Summer express, मानेसर। मानेसर नगर निगम क्षेत्र के नवादा गांव में औद्योगिक इकाइयों के गंदे पानी की निकासी के लिए हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) की ओर से बनाया गया नाला ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। नाले से उठने वाली तेज दुर्गंध के कारण आसपास के मकानों में...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.