Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंचकूला में अतिक्रमण पर चला बुलडोजर, सेक्टर-14 में अवैध झुग्गियां हटाईं

Summer express, पंचकूला I शहर को अतिक्रमण मुक्त बनाने के उद्देश्य से चलाए जा रहे “क्राइम एंड एन्क्रोचमेंट फ्री” अभियान के तहत पुलिस और हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण (एचएसवीपी) ने गुरुवार को संयुक्त कार्रवाई करते हुए सेक्टर-14 क्षेत्र में अवैध रूप से स्थापित झुग्गियों को हटाया।

अधिकारियों के अनुसार, यह कार्रवाई सार्वजनिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण को समाप्त करने और शहर में सुव्यवस्थित व्यवस्था बनाए रखने के लिए की गई। अभियान के दौरान बुलडोजर की मदद से अवैध ढांचों को हटाया गया।

कार्रवाई के समय किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त पुलिस बल तैनात किया गया था। पूरे अभियान को प्रशासनिक निगरानी में शांतिपूर्वक संपन्न कराया गया।

इसके साथ ही पुलिस द्वारा शहर के विभिन्न इलाकों में सड़क किनारे बनी अस्थायी झुग्गियों और ठिकानों में रह रहे लोगों का सत्यापन अभियान भी चलाया जा रहा है। अधिकारियों का कहना है कि प्रवासी नागरिकों एवं संदिग्ध गतिविधियों से जुड़े व्यक्तियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए दस्तावेजों और अन्य आवश्यक जानकारियों की जांच की जा रही है।

प्रशासन का कहना है कि अतिक्रमण के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा और सार्वजनिक भूमि पर अवैध कब्जों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...

विकसित ग्राम जी पर हिमाचल सरकार का हमला, अनिरुद्ध सिंह बोले- केंद्र ने बिना सलाह योजना का बदला नाम और स्वरूप

Summer express/शिमला,संजू -:केंद्र सरकार द्वारा मनरेगा का नाम बदलकर ‘विकसित ग्राम जी’ करने और नए प्रावधान लागू करने पर हिमाचल सरकार ने कड़ा विरोध जताया है। ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि केंद्र ने बिना किसी राज्य से राय लिए एकतरफा फैसला थोप दिया है। पहले मनरेगा में 100% खर्च...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.