Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब में 7 से 9 जुलाई तक तेज बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने लोगों से की सतर्क रहने की अपील

चंडीगढ़ |  पंजाब में अगले तीन दिनों के दौरान मौसम बिगड़ने के आसार हैं। मौसम विभाग ने 7, 8 और 9 जुलाई के लिए राज्यभर में तेज बारिश और आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। विभाग ने लोगों को अनावश्यक रूप से घर से बाहर न निकलने की सलाह दी है।

जिलों में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी

मौसम विभाग के मुताबिक, आगामी दिनों में कई जिलों में बिजली की गरज-चमक और भारी बारिश हो सकती है। सोमवार को पठानकोट, गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर, नवांशहर, कपूरथला, जालंधर, फतेहगढ़ साहिब, रूपनगर और एसएएस नगर (मोहाली) में अधिक वर्षा की संभावना है। 8 और 9 जुलाई को भी राज्य के अन्य हिस्सों में भारी बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है।

मानसून दिखा रहा है जोर, अब तक 16% ज्यादा बारिश

पंजाब में इस बार मानसून सामान्य से अधिक सक्रिय है। 1 जून से 6 जुलाई के बीच राज्य में कुल 89.7 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है, जबकि सामान्य औसत 77.4 मिलीमीटर होती है। यानी अब तक पंजाब में औसत से 16 प्रतिशत अधिक वर्षा हो चुकी है। खास बात यह है कि केवल 1 से 6 जुलाई के बीच ही राज्य में 60 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 71 प्रतिशत ज्यादा है।

मौसम विभाग की अपील

विभाग ने लोगों से अपील की है कि खराब मौसम को देखते हुए पूरी सतर्कता बरतें और बाहर निकलने से पहले मौसम की स्थिति पर नजर जरूर रखें। खेतों, जलभराव वाले इलाकों और खुले क्षेत्रों में अनावश्यक रूप से न जाएं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बुलंदशहर में पुलिस मुठभेड़ के बाद ई-रिक्शा चालक हत्याकांड का आरोपी गिरफ्तार, साथी फरार

Summer express, बुलंदशहर  | बुलंदशहर जिले में सिकंदराबाद पुलिस और स्वाट टीम ने ई-रिक्शा चालक विपिन हत्याकांड के एक आरोपी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जवाबी कार्रवाई में आरोपी फैजान के पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहीं उसका साथी जैद अंधेरे...

गुरदासपुर में तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार दो युवकों की मौत

Summer express, गुरदासपुर। पंजाब के गुरदासपुर जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां कोटला मुगला-कलानौर रोड पर एक कार और मोटरसाइकिल की टक्कर में दो युवकों की जान चली गई। हादसे के बाद पुलिस ने अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी शिकायत...

समालखा में B.Ed परीक्षा देने जा रही महिला को तेज रफ्तार कार ने कुचला, मौके पर मौत

Summer express, समालखा। पानीपत जिले के समालखा में शनिवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में B.Ed परीक्षा देने जा रही महिला की जान चली गई। तेज रफ्तार कार की चपेट में आने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि हादसे के बाद चालक वाहन समेत फरार हो गया। घटना के बाद क्षेत्र...

अंबाला में नशा तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 7.65 ग्राम स्मैक के साथ युवक गिरफ्तार

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला । नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अंबाला पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना साहा पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक युवक को 7 ग्राम 65 मिलीग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला...

दिल्ली अग्निकांड के बाद जींद में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल, 123 होटल-रेस्टोरेंट बिना फायर एनओसी संचालित

Summer express, जींद। राजधानी दिल्ली में हाल ही में हुए भीषण अग्निकांड के बाद होटल और रेस्टोरेंटों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंताएं बढ़ गई हैं। इसी बीच जींद जिले में चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। जिले में संचालित 140 होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों में से केवल 17 प्रतिष्ठानों के पास ही दमकल विभाग...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.