Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चंडीगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता: गोल्डी ढिल्लों गैंग के 3 गुर्गे गिरफ्तार, हथियार बरामद

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़। चंडीगढ़ पुलिस ने विदेशी गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों गैंग से जुड़े एक और मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई ऑपरेशन सेल और क्राइम ब्रांच थाना की संयुक्त टीम द्वारा की गई। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से अत्याधुनिक हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।


सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान एसपी मंजीत शेरोन ने बताया कि पुलिस ने सेक्टर-11 स्थित श्री कुमार मेडिकल स्टोर में कैशियर पर फायरिंग की घटना में शामिल तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चंडीगढ़ लाया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी विदेशी गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों के इशारे पर आपराधिक वारदात को अंजाम देने की तैयारी कर रहे थे, जिसे पुलिस ने समय रहते विफल कर दिया।


पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हैप्पी चिब (20 वर्ष), निवासी सांबा, राहुल (24 वर्ष), निवासी सांबा और वंश शर्मा (19 वर्ष), निवासी सांबा के रूप में हुई है।


गिरफ्तार आरोपी हैप्पी चिब के खिलाफ पहले से 6 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उसके कब्जे से एक पिस्तौल और दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए हैं। राहुल के खिलाफ 2 मामले दर्ज हैं और उसके पास से एक पिस्तौल तथा दो जिंदा कारतूस मिले हैं। वहीं वंश शर्मा के खिलाफ 4 मामले दर्ज हैं और उसके कब्जे से पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए हैं।


पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक विदेशी निर्मित C47 9 एमएम पिस्तौल, एक .32 बोर पिस्तौल तथा कुल 9 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। तीनों आरोपियों का आपराधिक रिकॉर्ड रहा है और उनसे पूछताछ जारी है।


चंडीगढ़ पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ के दौरान गैंग के अन्य सदस्यों और उनके नेटवर्क के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारियां मिलने की संभावना है। मामले की जांच जारी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.