यरुशलम | इजराइली डिफेंस फोर्स (IDF) ने सोमवार को एक बड़े ऑपरेशन के तहत हिजबुल्लाह के खिलाफ आक्रामक कार्रवाई की। दक्षिण लेबनान और पूर्वी बेक़ा घाटी में स्थित संगठन के कई सैन्य ठिकानों को हवाई हमलों का निशाना बनाया गया।
किन ठिकानों को बनाया गया निशाना?
IDF ने अपने आधिकारिक बयान में कहा कि इस कार्रवाई के तहत जिन स्थानों को टारगेट किया गया, उनमें शामिल हैं:
- रणनीतिक हथियारों के भंडारण और निर्माण यूनिट्स
- सक्रिय रॉकेट लॉन्च साइट्स
- और हिजबुल्लाह से जुड़ा सैन्य इंफ्रास्ट्रक्चर
IDF ने स्पष्ट किया कि इन हमलों का उद्देश्य हिजबुल्लाह की सैन्य ताकत को कमजोर करना और सीमा पार उसकी गतिविधियों पर लगाम लगाना है।
अंतरराष्ट्रीय समझौतों का उल्लंघन
इजराइली सेना का कहना है कि हिजबुल्लाह की यह मौजूदगी 2006 के युद्ध के बाद यूएन सुरक्षा परिषद के प्रस्ताव 1701 का सीधा उल्लंघन है, जिसमें दक्षिण लेबनान में उसकी सैन्य तैनाती पर रोक लगाई गई थी।
IDF का सख्त रुख
सेना ने कहा कि जब तक हिजबुल्लाह दक्षिणी सीमाओं पर सक्रिय रहेगा, इजराइल जवाबी कार्रवाई करता रहेगा। IDF ने यह भी संकेत दिया कि भविष्य में और भी सख्त कदम उठाए जा सकते हैं।