Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

माता चिंतपूर्णी में उमड़ा जनसैलाब: दर्शन में लग रहे 3 से 4 घंटे, व्यवस्था संभालने में जुटे होमगार्ड और एक्स-सर्विसमैन

Summer express, विकास शर्मा , चिंतपूर्णी | माता चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा है। शनिवार की पूरी रात माता के जयकारों से दरबार गूंजता रहा और श्रद्धालुओं की भारी चहल-पहल बनी रही। आम दिनों में माता का मंदिर खुलने का समय सुबह 4:00 बजे का है। लेकिन, भक्तों की भारी तादाद और उनके उत्साह को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया।\

मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि भीड़ को देखते हुए मंदिर को सुबह 3:00 बजे ही श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया गया था।शेरे पंजाब ढाबा तक पहुंची डबल लाइनकपाट खुलने के बाद भी भीड़ लगातार बढ़ती चली गई। सुबह 10:00 बजे तक स्थिति यह हो गई कि श्रद्धालुओं की डबल लाइन (दोहरी कतार) माधो टिल्ला  तक जा पहुंची। इस भारी भीड़ के कारण दर्शन करने में श्रद्धालुओं को 3 से 4 घंटे का समय लग रहा है।

इसके साथ ही मंदिर क्षेत्र की सभी गाड़ियां खड़ी करने की पार्किंग पूरी तरह से फुल हो चुकी हैं।इस भारी भीड़ को नियंत्रित करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए होमगार्ड और एक्स-सर्विसमैन (भूतपूर्व सैनिकों) को तैनात किया गया है। कतारों को व्यवस्थित रखने के लिए इन जवानों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिख रही है। भक्तों को चिलचिलाती धूप से बचाने के लिए प्रशासन द्वारा रास्तों पर टेंट लगाए गए हैं और जगह-जगह पीने के पानी की भी पुख्ता व्यवस्था की गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.