Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर पहली जलयोग प्रतियोगिता आयोजित, बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Summer express, सुंदर कुंडू , पलवल अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर रविवार को पलवल में पहली बार जलयोग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों और युवाओं ने पानी के अंदर योगासन कर अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। ओमेक्स सिटी स्थित हेवन क्लब में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम का आयोजन पूर्व राष्ट्रीय योग चैंपियन एवं जलयोगी मास्टर प्रताप सिंह डागर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में जल योग और तैराकी प्रतियोगिता मुख्य आकर्षण का केंद्र रही।

कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों ने स्विमिंग पूल के अंदर विभिन्न योगासन किए। 78 वर्षीय जलयोगी मास्टर प्रताप सिंह डागर ने करीब 45 मिनट तक पानी के अंदर रहकर तीन दर्जन से अधिक योगासन कर सभी को आश्चर्यचकित कर दिया। उन्होंने पद्मासन, वज्रासन, गरुड़ासन, मलासन और गौमुखासन जैसे कई कठिन आसनों का जल में प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता योगाचार्य गुरमेश सिंह के नेतृत्व में संपन्न कराई गई। विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी प्रतिभा से सभी का ध्यान आकर्षित किया।

इस अवसर पर प्रताप सिंह डागर ने कहा कि योग में अद्भुत शक्ति होती है और यह शरीर को रोगमुक्त रखने में सहायक है। उन्होंने कहा कि जल में योग करना एक विशेष कला है, जिसे निरंतर अभ्यास और मेहनत से सीखा जा सकता है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में पलवल से जलयोग की नई प्रतिभाएं निकलकर राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर जिले का नाम रोशन करेंगी।

उन्होंने बताया कि वे जलयोग में राष्ट्रीय स्तर पर कई पदक जीत चुके हैं और यदि स्विमिंग पूल संचालक अपने यहां जलयोग प्रशिक्षण शुरू करना चाहें तो वे हर संभव सहयोग देने के लिए तैयार हैं।

योगाचार्य गुरमेश सिंह ने कहा कि जिस उम्र में लोग सामान्य रूप से चलने में असमर्थ हो जाते हैं, उस उम्र में मास्टर प्रताप सिंह डागर युवाओं के लिए प्रेरणा बनकर जलयोग को बढ़ावा दे रहे हैं। कार्यक्रम में सूबे सिंह डागर, हेतराम शर्मा, जसमाल कुंडू सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

करनाल से कैंसर के खिलाफ नई जंग शुरू:  केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 6 अत्याधुनिक जांच वैन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल | करनाल के कल्पना चावला राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय से रविवार को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी पहल की शुरुआत हुई। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 6 अत्याधुनिक कैंसर जांच एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन मोबाइल जांच वैन के माध्यम से अब गांव-गांव...

नीट यूजी-2026 परीक्षा को लेकर अंबाला में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर बनाए गए हेल्प डेस्क

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला, हरियाणा | राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक (NEET UG-2026) को सुरक्षित, पारदर्शी और नकल रहित बनाने के लिए अंबाला जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। परीक्षा के मद्देनज़र शहर के रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर विशेष हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं, वहीं परीक्षा...

जब तक नशे के खिलाफ आम आदमी पुलिस के साथ नहीं खड़ा होगा तब तक नशे का खात्मा नहीं होगा: वीरेश शांडिल्य

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला।  एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि पड़ोसी राज्य पंजाब जो हरियाणा का बड़ा भाई है तब तक वहां आतंकवाद का खात्मा नहीं हुआ था जब तक आम आदमी सरकार व पुलिस के साथ आतंकवाद के खिलाफ खड़ा नहीं हुआ था और ऐसे ही हरियाणा,...

हरियाणा में किसानों को मिलेगी तय समय पर बिजली, कृषि फीडरों के लिए नया पीआरएम शेड्यूल लागू

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में कृषि कार्यों के दौरान बिजली आपूर्ति को अधिक व्यवस्थित, संतुलित और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) ने कृषि फीडरों के लिए नया पावर रेगुलेटरी मैनेजमेंट (PRM) शेड्यूल जारी किया है। यह नया शेड्यूल 21 जून 2026 की...

हिसार में NEET अभ्यर्थी छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, प्रतियोगी परीक्षा के दबाव ने छीनी एक और जिंदगी

Summer express, हिसार | हरियाणा के हिसार जिले से एक बेहद दुखद और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET की तैयारी कर रही एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजन पोस्टमार्टम के लिए शव को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.