Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

योग भारत की प्राचीन संस्कृति की अमूल्य धरोहर, स्वस्थ जीवन का आधार : संजीव कटवाल

Summer express, शिमला। भारतीय जनता पार्टी संजौली मंडल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर श्री हंस सत्संग मंदिर, संजौली में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल, प्रदेश कोषाध्यक्ष कमलजीत सूद, पूर्व मंत्री सुरेश भारद्वाज, प्रदेश मीडिया संयोजक कर्ण नंदा, संजीव देशटा, मंडल अध्यक्ष संजीव चौहान, सुरेश शर्मा, संजीव ठाकुर, प्रवीण ठाकुर, किमी सूद, अनूप वैद्य, पूजा, बालक राम, गौरव सूद तथा चन्द्रशेखर शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य नागरिकों ने भाग लिया। योग सत्र का संचालन आर्ट ऑफ लिविंग संस्थान से आए प्रशिक्षकों द्वारा किया गया।

इस अवसर पर भाजपा प्रदेश महामंत्री संजीव कटवाल ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस प्रतिवर्ष 21 जून को मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पूरी दुनिया में मनाया जाता है। योग केवल एक व्यायाम पद्धति नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति की हजारों वर्ष पुरानी जीवन शैली है, जो मन, शरीर और आत्मा के संतुलन का मार्ग प्रशस्त करती है।

उन्होंने कहा कि वर्ष 2014 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संयुक्त राष्ट्र महासभा में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाने का प्रस्ताव रखा था, जिसे रिकॉर्ड 177 देशों का समर्थन प्राप्त हुआ। इसके बाद 11 दिसंबर 2014 को संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस घोषित किया। आज योग 190 से अधिक देशों में अपनाया जा चुका है और यह भारत की सांस्कृतिक विरासत का विश्वव्यापी प्रतीक बन गया है।

संजीव कटवाल ने कहा कि इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की थीम “स्वस्थ आयु के लिए योग” रखी गई है। यह थीम बताती है कि योग जीवन के प्रत्येक चरण में व्यक्ति को शारीरिक रूप से स्वस्थ, मानसिक रूप से मजबूत और आत्मिक रूप से संतुलित बनाए रखने का प्रभावी माध्यम है। नियमित योगाभ्यास से तनाव कम होता है, रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है, शरीर में लचीलापन आता है और जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है।

उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जीवनशैली में योग की आवश्यकता पहले से कहीं अधिक बढ़ गई है। योग हमें केवल रोगों से बचाने का कार्य नहीं करता बल्कि अनुशासित, संतुलित और सफल जीवन जीने की प्रेरणा भी देता है। उन्होंने सभी नागरिकों से आह्वान किया कि वे योग को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाएं और स्वस्थ, सशक्त एवं विकसित भारत के निर्माण में योगदान दें।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

करनाल से कैंसर के खिलाफ नई जंग शुरू:  केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 6 अत्याधुनिक जांच वैन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल | करनाल के कल्पना चावला राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय से रविवार को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी पहल की शुरुआत हुई। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 6 अत्याधुनिक कैंसर जांच एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन मोबाइल जांच वैन के माध्यम से अब गांव-गांव...

नीट यूजी-2026 परीक्षा को लेकर अंबाला में सुरक्षा के कड़े इंतजाम, रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर बनाए गए हेल्प डेस्क

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला, हरियाणा | राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक (NEET UG-2026) को सुरक्षित, पारदर्शी और नकल रहित बनाने के लिए अंबाला जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन ने व्यापक इंतजाम किए हैं। परीक्षा के मद्देनज़र शहर के रेलवे स्टेशन और बस अड्डे पर विशेष हेल्प डेस्क स्थापित किए गए हैं, वहीं परीक्षा...

जब तक नशे के खिलाफ आम आदमी पुलिस के साथ नहीं खड़ा होगा तब तक नशे का खात्मा नहीं होगा: वीरेश शांडिल्य

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला।  एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि पड़ोसी राज्य पंजाब जो हरियाणा का बड़ा भाई है तब तक वहां आतंकवाद का खात्मा नहीं हुआ था जब तक आम आदमी सरकार व पुलिस के साथ आतंकवाद के खिलाफ खड़ा नहीं हुआ था और ऐसे ही हरियाणा,...

हरियाणा में किसानों को मिलेगी तय समय पर बिजली, कृषि फीडरों के लिए नया पीआरएम शेड्यूल लागू

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में कृषि कार्यों के दौरान बिजली आपूर्ति को अधिक व्यवस्थित, संतुलित और पारदर्शी बनाने के उद्देश्य से उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम (UHBVN) और दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम (DHBVN) ने कृषि फीडरों के लिए नया पावर रेगुलेटरी मैनेजमेंट (PRM) शेड्यूल जारी किया है। यह नया शेड्यूल 21 जून 2026 की...

हिसार में NEET अभ्यर्थी छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, प्रतियोगी परीक्षा के दबाव ने छीनी एक और जिंदगी

Summer express, हिसार | हरियाणा के हिसार जिले से एक बेहद दुखद और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET की तैयारी कर रही एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजन पोस्टमार्टम के लिए शव को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.