हिमाचल में मानसून की एंट्री में देरी के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Summer express, शिमला | हिमाचल प्रदेश में इस बार मानसून की दस्तक सामान्य से देर से होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश में ऐसी परिस्थितियां नहीं बन रही हैं, जो मानसून के तेजी से आगे बढ़ने के लिए अनुकूल हों। ऐसे में जून का तीसरा सप्ताह समाप्त होने के बावजूद हिमाचल में मानसून पहुंचने की उम्मीद कम नजर आ रही है।

पिछले वर्ष मानसून ने 20 जून को प्रदेश में प्रवेश कर लिया था, लेकिन इस बार इसकी रफ्तार धीमी बनी हुई है। भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक मानसून की उत्तरी सीमा अभी हिमाचल प्रदेश से काफी दूर है और अगले कुछ दिनों में इसके बिहार के अधिकांश हिस्सों तथा छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों तक पहुंचने की संभावना है। इसके चलते हिमाचल में मानसून की एंट्री में और देरी हो सकती है।

आमतौर पर प्रदेश में मानसून के आगमन की सामान्य तिथि 25 जून मानी जाती है, लेकिन मौजूदा मौसम परिस्थितियों को देखते हुए इस बार लोगों को कुछ और इंतजार करना पड़ सकता है। हालांकि प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियां लगातार जारी हैं और कई क्षेत्रों में बारिश का दौर देखने को मिल रहा है।

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 20, 21 और 22 जून तक प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश, तेज हवाएं और गरज-चमक की संभावना बनी हुई है। विभाग ने लाहौल-स्पीति और किन्नौर को छोड़कर प्रदेश के 10 जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और कुछ क्षेत्रों में बिजली गिरने की भी आशंका जताई गई है।

वहीं 22 जून के लिए चंबा, कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला, सोलन और सिरमौर जिलों में भी मौसम खराब रहने का अनुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के सात दिवसीय पूर्वानुमान के अनुसार 23 से 26 जून के बीच मौसम अपेक्षाकृत शांत रह सकता है, हालांकि कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना बनी रहेगी। मौसम विभाग ने लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और पहाड़ी क्षेत्रों में अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैंसर की दवाओं पर केंद्र ने दी बड़ी राहत, हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: राजेंद्र राणा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कैंसर की दवाओं के दाम में 93 प्रतिशत तक की कटौती करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की अनदेखी करने...

लोकतंत्र की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच करेगा हिमाचल, हर विधानसभा से जुटेंगे 200 लोग

Summer express/शिमला/संजू: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस रैली में प्रदेश से करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 200 लोगों को दिल्ली ले जाने का...

जयराम ठाकुर ने सड़कों की बदहाली और बस रूट बंद होने पर उठाए सवाल, बोले- गारंटियां पूरी करने में नाकाम रही सरकार

Summer express/ऊना,राकेश -:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। प्रदेश में सड़कों की हालत लगातार खराब हो रही है, कई बसों के...

नौहराधार सीएचसी भवन जनता को समर्पित,50 हजार लोगों को होगा लाभ…संगड़ाह स्कूल को सीबीएसई में स्तरोन्नत करने की घोषणा

Summer express/शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिरमौर जिला के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के नौहराधार में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का लोकार्पण किया। 6.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार छह बिस्तरों वाले इस स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों और 47 गांवों...

1 नवंबर की दिल्ली रैली में हरियाणा से एक लाख लोग होंगे शामिल : राव नरेंद्र

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने दावा किया है कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से कम से कम एक लाख लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देशभर से करीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.