Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल से कैंसर के खिलाफ नई जंग शुरू:  केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 6 अत्याधुनिक जांच वैन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल | करनाल के कल्पना चावला राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय से रविवार को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी पहल की शुरुआत हुई। केंद्रीय ऊर्जा मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने 6 अत्याधुनिक कैंसर जांच एम्बुलेंस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इन मोबाइल जांच वैन के माध्यम से अब गांव-गांव और दूरदराज क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों की मुफ्त कैंसर स्क्रीनिंग की जाएगी, ताकि बीमारी की शुरुआती चरण में पहचान कर समय रहते उपचार सुनिश्चित किया जा सके।

इन विशेष कैंसर जांच वैन में आधुनिक चिकित्सा उपकरण लगाए गए हैं, जिनकी सहायता से स्तन कैंसर, सर्वाइकल कैंसर और ओरल कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों की प्रारंभिक जांच की जाएगी। स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि यदि कैंसर का समय पर पता चल जाए तो उसका सफल इलाज संभव हो जाता है। इसी उद्देश्य के तहत यह अभियान करनाल लोकसभा क्षेत्र के गांवों और कस्बों तक पहुंचाया जा रहा है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि कैंसर जैसी घातक बीमारी के खिलाफ सबसे बड़ा हथियार समय पर जांच है। उन्होंने कहा कि इन मोबाइल जांच वैन के माध्यम से लोगों को घर के नजदीक ही स्वास्थ्य सेवाएं मिलेंगी और बीमारी के प्रति जागरूकता भी बढ़ेगी। उन्होंने क्षेत्रवासियों से अपील की कि वे इस सुविधा का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और नियमित स्वास्थ्य जांच करवाएं।

इस अवसर पर राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि यह अभियान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मेक इन इंडिया’ विजन के अनुरूप तैयार किया गया है। उन्होंने बताया कि आधुनिक तकनीक से लैस इन वैन का निर्माण देश में ही किया गया है और इन्हें स्वास्थ्य सेवाओं को आमजन तक पहुंचाने के उद्देश्य से मैदान में उतारा गया है। उन्होंने कहा कि यह पहल पिछले वर्ष प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर शुरू किए गए अभियान का विस्तार है, जो अब करनाल तक पहुंच चुका है।

कार्तिकेय शर्मा ने कहा कि देश में तेजी से बढ़ रहे स्तन कैंसर के मामलों को देखते हुए यह पहल महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगी। उन्होंने कहा कि जागरूकता और संसाधनों की कमी के कारण कई मरीज समय पर जांच नहीं करा पाते, जिससे बीमारी गंभीर रूप ले लेती है। यदि शुरुआती चरण में कैंसर की पहचान हो जाए तो मरीज पूरी तरह स्वस्थ होकर सामान्य जीवन जी सकता है।

कार्यक्रम के दौरान राजनीतिक मुद्दों पर पूछे गए सवालों के जवाब में मनोहर लाल खट्टर ने कहा कि सभी राजनीतिक दल जनता के बीच जाकर संवाद करते हैं और अंतिम फैसला जनता ही करती है। उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता पंजाब में लगातार सक्रिय हैं और भारतीय जनता पार्टी वहां भी अपना मजबूत जनाधार स्थापित करेगी।

स्वास्थ्य सुविधाओं को गांवों तक पहुंचाने की दिशा में यह पहल कैंसर जैसी गंभीर बीमारी के खिलाफ जागरूकता बढ़ाने के साथ-साथ हजारों लोगों को समय पर जांच और उपचार का अवसर भी उपलब्ध कराएगी। करनाल से शुरू हुई यह मुहिम आने वाले समय में अनेक परिवारों के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.