Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि पड़ोसी राज्य पंजाब जो हरियाणा का बड़ा भाई है तब तक वहां आतंकवाद का खात्मा नहीं हुआ था जब तक आम आदमी सरकार व पुलिस के साथ आतंकवाद के खिलाफ खड़ा नहीं हुआ था और ऐसे ही हरियाणा, पंजाब, हिमाचल, चंडीगढ़ व अन्य राज्यों से नशा व नशे की चेन तभी खत्म हो सकती है जब आम आदमी नशे के खिलाफ आंदोलन तैयार करे और नशे के खिलाफ पुलिस व सरकार के साथ खड़ा हो।
उपरोक्त शब्द वीरेश शांडिल्य ने अग्रवाल सम्मेलन के सचिव मनोज गोयल के कार्यालय में पत्रकारों से बात करते हुए कहे। पुरानी अनाज मंडी अपने कार्यालय में पहुंचने पर भाजपा नेता मनोज अग्रवाल ने वीरेश शांडिल्य का जोरदार स्वागत किया। एंटी टेरोरिस्ट फ्रंट इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेश शांडिल्य ने कहा कि वह मनोज गोयल जैसे जुझारू युवाओं को अपील करते हैं कि अपनी युवा पीढ़ी जो कल का भविष्य हैं उन्हें बचाने के लिए एक जन आंदोलन नशे के खिलाफ तैयार करें।
शांडिल्य ने कहा नशा कोरोना, कैंसर, एड्स व दीमक से भी ज्यादा खतरनाक है और नशा व नशा तस्करों के खिलाफ अकेले पुलिस कुछ नहीं कर सकती ऐसे में समाज को अपनी युवा पीढ़ी को बचाने के लिए नशे व नशा तस्करों के खिलाफ आवाज बुलंद करनी होगी। इस मौके पर मनोज अग्रवाल ने वीेरेश शांडिल्य को आश्वासन दिया कि नशा व नशा तस्करों के खिलाफ पुलिस व सरकार के साथ मिलकर नशा तस्करों की चेन को ध्वस्त करने का काम करेंगे।