हिसार में NEET अभ्यर्थी छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, प्रतियोगी परीक्षा के दबाव ने छीनी एक और जिंदगी

Summer express, हिसार | हरियाणा के हिसार जिले से एक बेहद दुखद और चिंताजनक मामला सामने आया है, जहां मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET की तैयारी कर रही एक छात्रा की संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। परिजन पोस्टमार्टम के लिए शव को हिसार के जिला नागरिक अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हिसार जिले के गांव ढाणी खान बहादुर निवासी सिमरन मेडिकल क्षेत्र में करियर बनाने का सपना देख रही थी। इसी लक्ष्य को पूरा करने के लिए वह राजस्थान के सीकर में रहकर NEET परीक्षा की तैयारी कर रही थी। परिवार के अनुसार सिमरन इससे पहले दो बार NEET परीक्षा दे चुकी थी। पहले प्रयास में उसे सफलता नहीं मिली थी, जबकि दूसरी बार परीक्षा प्रक्रिया रद्द होने के कारण उसका सपना अधूरा रह गया था। इसके बावजूद वह लगातार मेहनत करते हुए तीसरे प्रयास की तैयारी में जुटी हुई थी।

परिजनों ने बताया कि शनिवार सुबह सिमरन अपनी मां के साथ घर पर मौजूद थी। सुबह करीब 10 बजे अचानक उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और उसे तेज उल्टियां होने लगीं। शुरुआत में परिवार को सामान्य तबीयत खराब होने का अंदेशा हुआ, जिसके बाद उसे गांव के एक स्थानीय चिकित्सक के पास ले जाया गया। प्राथमिक उपचार और इंजेक्शन देने के बावजूद उसकी हालत में सुधार नहीं हुआ।

जब परिवार ने सख्ती से पूछताछ की तो सिमरन ने कथित तौर पर बताया कि उसने घर में रखा कीटनाशक पदार्थ पी लिया है। यह सुनते ही परिवार के लोग उसे तुरंत हिसार के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। परिजनों का कहना है कि सिमरन पढ़ाई को लेकर काफी गंभीर थी और मेडिकल क्षेत्र में अपना भविष्य बनाना चाहती थी। लगातार प्रतियोगी परीक्षाओं के दबाव और असफलताओं से वह मानसिक रूप से परेशान चल रही थी।

यह घटना एक बार फिर प्रतियोगी परीक्षाओं के बढ़ते मानसिक दबाव और विद्यार्थियों पर पड़ रहे मनोवैज्ञानिक प्रभाव को उजागर करती है। विशेषज्ञों का मानना है कि अभिभावकों और शिक्षण संस्थानों को विद्यार्थियों की मानसिक स्थिति पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है, ताकि ऐसे दर्दनाक हादसों को रोका जा सके। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैंसर की दवाओं पर केंद्र ने दी बड़ी राहत, हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: राजेंद्र राणा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कैंसर की दवाओं के दाम में 93 प्रतिशत तक की कटौती करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की अनदेखी करने...

लोकतंत्र की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच करेगा हिमाचल, हर विधानसभा से जुटेंगे 200 लोग

Summer express/शिमला/संजू: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस रैली में प्रदेश से करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 200 लोगों को दिल्ली ले जाने का...

जयराम ठाकुर ने सड़कों की बदहाली और बस रूट बंद होने पर उठाए सवाल, बोले- गारंटियां पूरी करने में नाकाम रही सरकार

Summer express/ऊना,राकेश -:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। प्रदेश में सड़कों की हालत लगातार खराब हो रही है, कई बसों के...

नौहराधार सीएचसी भवन जनता को समर्पित,50 हजार लोगों को होगा लाभ…संगड़ाह स्कूल को सीबीएसई में स्तरोन्नत करने की घोषणा

Summer express/शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिरमौर जिला के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के नौहराधार में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का लोकार्पण किया। 6.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार छह बिस्तरों वाले इस स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों और 47 गांवों...

1 नवंबर की दिल्ली रैली में हरियाणा से एक लाख लोग होंगे शामिल : राव नरेंद्र

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने दावा किया है कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से कम से कम एक लाख लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देशभर से करीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.