Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मानसून से पहले हाईटेक हुई हिमाचल SDRF, आधुनिक उपकरणों से बढ़ी राहत-बचाव क्षमता

Summer express, शिमला। हिमाचल प्रदेश में मानसून सीजन की चुनौतियों से निपटने के लिए राज्य आपदा प्रतिक्रिया बल (SDRF) ने अपनी तैयारियों को और अधिक मजबूत कर लिया है। प्रदेश में हर साल बढ़ रही प्राकृतिक आपदाओं को देखते हुए SDRF को अब कई आधुनिक और अत्याधुनिक सुरक्षा एवं रेस्क्यू उपकरणों से लैस किया गया है। इन नए उपकरणों के शामिल होने से बाढ़, भूस्खलन, बादल फटना और दुर्गम क्षेत्रों में चलाए जाने वाले राहत एवं बचाव अभियानों में तेजी और प्रभावशीलता आने की उम्मीद है।

एसडीआरएफ ने इस वर्ष अपनी आपदा प्रतिक्रिया क्षमता को बढ़ाने के लिए कुल 34 नए आधुनिक उपकरण खरीदे हैं। इनमें छह रबराइज्ड रेस्क्यू बोट्स, तीन हाई-प्रेशर एयर कम्प्रेसर्स, तीन इमरजेंसी लाइटिंग टावर्स, 12 डीप डाइविंग किट्स, चार एयर लिफ्टिंग बैग्स और छह कांग अल्पाइन स्ट्रेचर्स शामिल हैं। ये उपकरण विशेष रूप से बाढ़ प्रभावित इलाकों में फंसे लोगों को सुरक्षित निकालने, गहरे पानी में सर्च ऑपरेशन चलाने, अंधेरे और दुर्गम क्षेत्रों में राहत कार्य करने तथा घायलों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाने में मददगार साबित होंगे।

वर्तमान समय में एसडीआरएफ के पास 359 विभिन्न श्रेणियों के विशेषीकृत आपदा राहत उपकरण उपलब्ध हैं, जिन्हें प्रदेश की अलग-अलग इकाइयों में रणनीतिक रूप से तैनात किया गया है। विभाग का दावा है कि इन उपकरणों के जरिए आपदा की स्थिति में त्वरित और प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जा सकेगी।

पिछले कुछ वर्षों में हिमाचल प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदाओं के दौरान एसडीआरएफ की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण रही है। वर्ष 2023 और 2025 में मंडी जिले के थुनाग, कुल्लू और बिलासपुर समेत कई क्षेत्रों में आए संकट के दौरान एसडीआरएफ ने बड़े स्तर पर सर्च और रेस्क्यू अभियान चलाए थे। इन अभियानों में आधुनिक उपकरणों की मदद से कई लोगों की जान बचाई गई, जबकि मलबे में दबे शवों को भी बाहर निकाला गया।

एसपी एसडीआरएफ अर्जित सेन ने बताया कि मानसून सीजन के दौरान पूरी टीम 24 घंटे अलर्ट मोड पर रहेगी। उन्होंने कहा कि किसी भी आपदा की सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव दल तत्काल मौके पर पहुंचकर कार्रवाई शुरू करेगा। उन्होंने यह भी कहा कि आधुनिक उपकरणों के शामिल होने से फोर्स की कार्यक्षमता और आपदा से निपटने की क्षमता में उल्लेखनीय बढ़ोतरी हुई है।

हिमाचल प्रदेश में पिछले कुछ वर्षों से मानसून के दौरान प्राकृतिक आपदाओं की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। वर्ष 2023 में प्रदेश में भूस्खलन, बादल फटने और बाढ़ जैसी घटनाओं में करीब 428 लोगों की जान गई थी। वहीं 2024 में लगभग 300 और 2025 में करीब 400 लोगों की मौत दर्ज की गई। पहाड़ी और दुर्गम क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य हमेशा चुनौतीपूर्ण रहते हैं, ऐसे में SDRF को आधुनिक संसाधनों से लैस करना सरकार और प्रशासन के लिए बड़ी प्राथमिकता बन गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंबा के 25 सरकारी स्कूलों में बनेंगी स्मार्ट कंप्यूटर लैब, ₹2.50 करोड़ की परियोजना को मंजूरी

Summer express/चंबा-:आकांक्षी जिला चंबा के ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आधुनिक डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन की अनुशंसा पर जिले के 25 सरकारी सेकेंडरी एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में अत्याधुनिक स्मार्ट कंप्यूटर लैब स्थापित की जाएंगी। इस परियोजना पर करीब ₹2.50 करोड़ खर्च...

हरियाणा में दो सड़क हादसे : भिवानी में राजमिस्त्री की मौत ,गुरुग्राम में बस-ट्रक भिड़े

summer express , गुरुग्राम। हरियाणा में गुरुवार को सड़क हादसों की दो अलग-अलग घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि गुरुग्राम में रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर में कई यात्री बाल-बाल बच गए। गुरुग्राम हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालकों के बीच विवाद हो गया, जिससे हाईवे पर कुछ देर तक...

हांसी किले में सेल्फी लेते समय 50 फीट खाई में गिरी बीएससी छात्रा

summer express , हांसी। हरियाणा के हांसी स्थित ऐतिहासिक पृथ्वीराज चौहान किले में शाम सेल्फी लेते समय एक 20 वर्षीय बीएससी छात्रा करीब 50 फीट गहरी खाई में गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। आरोप है कि भीड़ में मौजूद कई लोग...

हरियाणा में एमएसएमई को बड़ा तोहफा, किराये से ई-वाहन तक तीन नई योजनाएं

summer express , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को प्रोत्साहन देने के लिए एक साथ तीन नई योजनाएं शुरू की हैं। इन योजनाओं के तहत किराये के भवन में संचालित एमएसएमई को लीज रेंट की 25 प्रतिशत राशि की प्रतिपूर्ति की जाएगी। इसके अलावा सेवा क्षेत्र की नई एमएसएमई इकाइयों...

बहादुरगढ़ ट्रामा सेंटर में रेडियोग्राफर पर पीएमओ से मारपीट का आरोप

summer express, बहादुरगढ़। हरियाणा के बहादुरगढ़ स्थित ट्रामा सेंटर में ड्यूटी से गैरहाजिर रहने को लेकर कार्रवाई की आशंका के बीच एक रेडियोग्राफर पर कार्यवाहक पीएमओ डॉ. विनय देशवाल के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग के डॉक्टरों और कर्मचारियों में रोष फैल गया। डॉक्टरों ने काम छोड़कर ट्रामा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.