Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मिनिमम बैलेंस की टेंशन खत्म? सरकारी बैंक कर सकते हैं बड़ी राहत का ऐलान, नीति में बदलाव की तैयारी

मुंबई | अगर आप भी हर महीने बैंक खाते में न्यूनतम राशि बनाए रखने की चिंता में रहते हैं, तो आपके लिए अच्छी खबर है। देश के कई बड़े सरकारी बैंक इस शर्त को पूरी तरह खत्म करने पर विचार कर रहे हैं।

कैनरा बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक और इंडियन बैंक जैसे सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों ने पहले ही मिनिमम बैलेंस की अनिवार्यता को हटा दिया है। अब अन्य बैंक भी इसी राह पर चलने की तैयारी में हैं।

वित्त मंत्रालय की बैठक में उठा मुद्दा

हाल ही में वित्त मंत्रालय और प्रमुख बैंकों की एक अहम बैठक में यह विषय प्रमुख एजेंडे के तौर पर सामने आया। मंत्रालय ने सवाल उठाया कि जब आज ज्यादातर बैंकिंग सेवाएं डिजिटल हो गई हैं, तो फिर ग्राहकों से मिनिमम बैलेंस रखने की शर्त क्यों?

RBI की रिपोर्ट से मिला संकेत

RBI की फाइनेंशियल स्टेबिलिटी रिपोर्ट के मुताबिक, बैंकों की जमा संरचना में बदलाव आया है। अब बैंक ज्यादा फोकस फिक्स्ड डिपॉजिट और कमर्शियल पेपर्स जैसे हाई-रिटर्न विकल्पों पर कर रहे हैं, जबकि बचत खातों में जमा घट रही है। यह स्थिति भी मिनिमम बैलेंस पॉलिसी की समीक्षा का कारण बन रही है।

जनधन खातों से सीखा सबक

सरकारी बैंकों को प्रधानमंत्री जनधन योजना से यह सीख मिली है कि बिना न्यूनतम शेष राशि की शर्त के भी खाते सक्रिय रखे जा सकते हैं। शुरुआत में जनधन खाते भले निष्क्रिय रहे हों, लेकिन समय के साथ उनमें ट्रांजैक्शन और बचत बढ़ी है।

SBI पहले ही हटा चुका है नियम

देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) मार्च 2020 में ही न्यूनतम बैलेंस की बाध्यता खत्म कर चुका है। एक RTI से सामने आया था कि इस पेनाल्टी से बैंक को हुई कमाई ने भारी आलोचना बटोरी, जिसके बाद यह फैसला लिया गया।

निजी बैंक अब भी सख्त

हालांकि निजी बैंक अभी भी मिनिमम बैलेंस नियम को सख्ती से लागू करते हैं। केवल जनधन, सैलरी और FD से जुड़े खाताधारकों को थोड़ी राहत मिलती है।

क्या होता है न्यूनतम बैलेंस?

न्यूनतम बैलेंस वह राशि है, जिसे खाते में हमेशा बनाए रखना होता है। इस राशि से नीचे जाने पर बैंक पेनाल्टी वसूलता है। सरकारी बैंक अब इस शर्त में ढील दे रहे हैं, जबकि निजी बैंक अब भी सख्त हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.