Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

महम विधायक बलराम दांगी को 5 करोड़ की रंगदारी और जान से मारने की धमकी, गैंगस्टर सैमाणिया का नाम फिर आया सामने

Summer express, /महम |महम से कांग्रेस विधायक बलराम दांगी को विदेशी नंबर से व्हाट्सऐप पर 5 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और जान से मारने की धमकी मिलने से हड़कंप मच गया है। धमकी भरे संदेश में एक सप्ताह के भीतर रकम तैयार करने की चेतावनी दी गई है, साथ ही लिखा गया है कि “इस बार शीशे पर गोली चली है, अगली बार सीधे गोली चलेगी।”

जानकारी के अनुसार यह मैसेज गैंगस्टर सुमित उर्फ छोटा सैमाणिया के नाम से भेजा गया है, जो शुक्रवार सुबह करीब 8:37 बजे विदेशी नंबर से प्राप्त हुआ। घटना के बाद विधायक बलराम दांगी ने मामले की सूचना पुलिस को दे दी है।

गौरतलब है कि इससे पहले 20 जून की रात महम स्थित विधायक कार्यालय पर दो नकाबपोश बदमाशों ने फायरिंग की थी। इस दौरान दो गोलियां दरवाजे के शीशे को तोड़कर निकल गई थीं, जबकि एक गोली दरवाजे में फंस गई थी। इस मामले में पुलिस ने लाखनमाजरा निवासी अमन को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया था, जिसे रिमांड पर लेकर पूछताछ जारी है। वहीं एक अन्य आरोपी खरैंटी निवासी अमन उर्फ बाज अभी फरार है।

फायरिंग की घटना के बाद सुरक्षा को देखते हुए कांग्रेस के 13 विधायक मुख्यमंत्री नायब सैनी से मुलाकात कर चुके हैं। मुख्यमंत्री ने मामले को गंभीरता से लेते हुए डीजीपी को सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए थे, जिसके बाद विधायक परिवार की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई थी।

पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि फायरिंग के दौरान कार्यालय के बाहर एक पर्ची फेंकी गई थी, जिस पर गैंगस्टर सुमित उर्फ छोटा सैमाणिया का नाम लिखा था। अब उसी गैंग की ओर से दोबारा धमकी मिलने के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गई हैं।

सूत्रों के मुताबिक, सुमित सैमाणिया 30 से अधिक आपराधिक मामलों में वांछित है और एक साल पहले फर्जी दस्तावेजों के आधार पर विदेश गया था। वह सोशल मीडिया के जरिए अपने गैंग को संचालित कर रहा है और शराब ठेकों पर फायरिंग सहित कई मामलों में उसका नाम सामने आ चुका है।

फिलहाल पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है और पहले गिरफ्तार आरोपी अमन लाखनमाजरा को दोबारा रिमांड पर लेने की तैयारी की जा रही है ताकि पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

27 अगस्त के पंजाब बंद का व्यापार मंडल ने किया विरोध, रक्षाबंधन पर दुकानें बंद न करने की अपील

Summer express, पटियाला। पंजाब प्रदेश व्यापार मंडल की बैठक प्रधान राकेश गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। बैठक में व्यापारियों ने कारोबार से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की और सोशल मीडिया पर 27 अगस्त को पंजाब बंद को लेकर चल रही अपील का विरोध किया। प्रधान राकेश गुप्ता ने कहा कि व्यापारियों की सहमति के बिना...

अब नई पीढ़ी को जिम्मेदारी देने का समय : नितिन गडकरी

summer express, नागपुर। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सार्वजनिक जीवन में अपनी भूमिका और नई पीढ़ी को जिम्मेदारी सौंपने को लेकर महत्वपूर्ण टिप्पणी की है। नागपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि वह पिछले करीब 30 वर्षों से लगातार सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हैं और अब पहले की...

तालाबों में गंदा पानी नहीं जाना चाहिए, ट्रीटमेंट के बाद ही तालाब में पहुंचे पानी : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

Summer express , मोनिका रावत , चंडीगढ़,।- हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने निर्देश दिए कि प्रदेश के ग्रामीण क्षेत्रों में बने तालाबों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने के साथ-साथ इनके रखरखाव पर भी विशेष ध्यान दिया जाए। किसी भी तालाब में गंदा पानी सीधे न जाए, इसके लिए पानी को वैज्ञानिक तरीके से...

धर्मशाला वन मंडल में 70 हेक्टेयर में पौधारोपण, 50% से अधिक पौधे जीवित रहने पर मिलेगा ₹1 लाख तक प्रोत्साहन

Summer express/धर्मशाला, राहुल -:बरसात के मौसम के साथ धर्मशाला वन मंडल में पौधारोपण अभियान ने रफ्तार पकड़ ली है। वन विभाग की ओर से विभिन्न सरकारी योजनाओं के तहत वन मंडल के अलग-अलग क्षेत्रों में बड़े स्तर पर पौधे रोपे जा रहे हैं। इस वर्ष कंपन्सेट्री अफॉरेस्टेशन के तहत करीब 70 हेक्टेयर क्षेत्र में लगभग...

टीका नगरोटा जंगल में विरोजा निकासी पर सवाल, 29 पेड़ों पर मिली अनियमितता

नूरपुर, संजीव महाजन-:वन मंडल नूरपुर के तहत टीका नगरोटा के जंगल में चीड़ के पेड़ों से विरोजा निकासी को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि जंगल में निर्धारित नियमों के विपरीत चीड़ के पेड़ों पर टक लगाए गए हैं। कुछ पेड़ों पर दो-दो टक लगाए जाने के साथ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.