Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मुख्यमंत्री के काफिले से अस्पताल पहुंचाए गए युवक की पीजीआई में मौत, परिजनों ने दान की आंखें

Summer express, कुरुक्षेत्र। गांव बीड़ कालवा (सूरजगढ़) निवासी अमित सैनी का पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के दौरान निधन हो गया। वह 24 जून की रात गांव डीग के पास एक फैक्ट्री के निकट हुए सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। इस हादसे के दौरान मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी का काफिला भी उसी मार्ग से गुजर रहा था, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने तत्काल मानवीय संवेदनशीलता दिखाते हुए घायल युवकों की मदद सुनिश्चित कराई थी।

जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अपना काफिला रुकवाया और स्वयं वाहन से उतरकर घायल अमित सैनी तथा उनके साथी रजत की स्थिति का जायजा लिया। मुख्यमंत्री के निर्देश पर दोनों घायलों को काफिले में मौजूद एंबुलेंस के माध्यम से तत्काल शाहाबाद के अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया गया।

डॉक्टरों ने अमित सैनी की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर कर दिया था। वहां कई दिनों तक चले उपचार के बावजूद उनकी जान नहीं बचाई जा सकी और उन्होंने अस्पताल में अंतिम सांस ली।

अमित सैनी के निधन के बाद उनके परिजनों ने मानवता और सामाजिक जिम्मेदारी का परिचय देते हुए उनकी आंखें दान करने का फैसला लिया। परिजनों के इस निर्णय की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गहरे दुख के बीच लिया गया यह निर्णय अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

अंबाला कैंट की जमीनों को फ्री-होल्ड कराने की मांग, मंत्री विपुल गोयल को सौंपा ज्ञापन

Summer express ,अंकुर कपूर  ,चंडीगढ़  | अंबाला कैंट की एक्स-आबकारी क्षेत्र की जमीनों को फ्री-होल्ड कराने की लंबे समय से चली आ रही मांग को लेकर एक प्रतिनिधिमंडल ने निकाय मंत्री विपुल गोयल से मुलाकात की। चित्रा सरवना के नेतृत्व में पहुंचे प्रतिनिधिमंडल ने मंत्री को ज्ञापन सौंपकर लोगों को जमीन का पूर्ण मालिकाना हक...

अंकित बालियान हत्याकांड: करनाल के दो संदिग्ध शूटरों की तलाश तेज, घरों पर ताले

summer express, करनाल। हरियाणवी सिंगर अंकित बालियान हत्याकांड की जांच में करनाल के दो युवकों के नाम सामने आने के बाद पुलिस ने उनकी तलाश तेज कर दी है। उत्तर प्रदेश पुलिस और करनाल एसटीएफ की टीमें अंसल सिटी निवासी सत्यम कादियान और कलंदरी गेट निवासी आर्यन संधू की तलाश में संभावित ठिकानों पर लगातार...
Summer Express - पंचकूला वन अधिकारी डांगी निलंबित, खैर पेड़ मामले में जांच तेज

हरियाणा में दमकल कर्मचारियों पर बड़ी कार्रवाई: 10 नेताओं की सेवाएं समाप्त, 14 निलंबित

Summer express , करनाल । हरियाणा में अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों की हड़ताल के बीच महानिदेशालय ने सख्त कार्रवाई करते हुए कर्मचारी यूनियन के राज्य प्रधान राजेंद्र सिंह और महासचिव गुलशन भारद्वाज समेत 10 कर्मचारी नेताओं की सेवाएं समाप्त कर दी हैं। इसके साथ ही नियमित 14 कर्मचारियों को निलंबित किया गया है। विभाग की...

कैथल में किसान-मजदूरों का प्रदर्शन, गन्ने का भाव 700 रुपये करने की मांग

Summer express , बलिंदर कुमार ,कैथल। हरियाणा किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर किसानों और मजदूरों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर कैथल स्थित लघु सचिवालय में प्रदर्शन किया। प्रदर्शन के बाद किसानों ने उपायुक्त के माध्यम से सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर फसलों और ग्रामीण अर्थव्यवस्था से जुड़ी समस्याओं का जल्द समाधान करने...
Summer Express - पिटबुल के हमले पर पुलिस सख्त, 100 पेज की चार्जशीट पेश

डेरा राजपुरी में साधु की संदिग्ध मौत, मुख्य महंत पर पीटकर हत्या का आरोप

Summer express , कैथल। गांव बाबा लदाना स्थित डेरा राजपुरी में एक साधु की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मृतक साधु के परिजनों और अन्य लोगों की ओर से डेरा के मुख्य महंत पर उसे पीट-पीटकर मौत के घाट उतारने के आरोप लगाए गए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.