Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आठवें वेतन आयोग और पेंशन मुद्दों पर रेल कर्मचारी यूनियन का संघर्ष जारी

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला कैंट रेलवे स्टेशन स्थित नॉर्दर्न रेलवे मेन्स यूनियन (एनआरएमयू), अंबाला मंडल कार्यालय में रविवार को एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता में ऑल इंडिया रेलवेमेन फेडरेशन (एआईआरएफ) एवं एनआरएमयू के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा और एनआरएमयू के केंद्रीय अध्यक्ष एस.के. त्यागी ने भाग लिया। इस दौरान उन्होंने आठवें वेतन आयोग, पुरानी पेंशन योजना और रेल कर्मचारियों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर यूनियन की ओर से किए जा रहे प्रयासों और सरकार के साथ हुई चर्चाओं की जानकारी साझा की।

प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए एआईआरएफ एवं एनआरएमयू के महासचिव शिव गोपाल मिश्रा ने बताया कि रेल कर्मचारियों के हितों की रक्षा के लिए यूनियन लगातार केंद्र सरकार, रेल मंत्रालय और संबंधित अधिकारियों के साथ संवाद कर रही है। उन्होंने कहा कि आठवें वेतन आयोग के गठन और उससे संबंधित मांगों को लेकर विभिन्न स्तरों पर मंत्रियों और अधिकारियों के साथ लगातार बैठकें की गई हैं, ताकि कर्मचारियों को बेहतर सुविधाएं और उचित वेतन संरचना मिल सके।

उन्होंने बताया कि अंबाला दौरे का एक विशेष महत्व यह भी है कि अंबाला मंडल के सचिव निर्मल सिंह का आज सेवानिवृत्ति दिवस है। इस अवसर पर उनके लंबे योगदान और कर्मचारी हितों के लिए किए गए कार्यों की सराहना की गई।

शिव गोपाल मिश्रा ने कहा कि यूनियन लंबे समय से उन रेल कर्मचारियों के परिवारों के लिए संघर्ष कर रही थी, जिन कर्मचारियों की मृत्यु वर्ष 2003 से पहले हो गई थी और जिनके आश्रितों ने वर्ष 2003 में नौकरी के लिए आवेदन किया था, लेकिन उनकी नियुक्ति वर्ष 2004 या उसके बाद हुई। उन्होंने बताया कि ऐसे कर्मचारियों को भी पुरानी पेंशन योजना का लाभ दिलाने की मांग को लेकर लगातार प्रयास किए गए, जिसके बाद रेल मंत्रालय की ओर से इस संबंध में पत्र भी जारी किया जा चुका है।

उन्होंने कहा कि यूनियन का संघर्ष अभी समाप्त नहीं हुआ है। रेलवे देश का एक विशाल विभाग है, जिसमें 12 लाख से अधिक कर्मचारी कार्यरत हैं। इनमें से कई कर्मचारी ऐसे दुर्गम और चुनौतीपूर्ण क्षेत्रों में सेवाएं दे रहे हैं, जहां कार्य परिस्थितियां बेहद कठिन हैं। ऐसे कर्मचारियों की सुविधाओं और अधिकारों को लेकर भी यूनियन लगातार प्रयासरत है।

प्रेस वार्ता के दौरान शिव गोपाल मिश्रा ने आठवें वेतन आयोग के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए कहा कि रेलवे कर्मचारियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए यूनियन भविष्य में भी संघर्ष जारी रखेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हिमाचल में युवाओं के लिए नई बस स्वरोजगार योजना:इलेक्ट्रिक बसों पर 50% और डीजल बसों पर 30% सब्सिडी

Summer express/शिमला, 29 जून-: हिमाचल प्रदेश सरकार ने बेरोजगार युवाओं को स्वरोजगार से जोड़ने, ग्रामीण क्षेत्रों में सार्वजनिक परिवहन को मजबूत बनाने और पर्यावरण-अनुकूल परिवहन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्ट-अप योजना (चरण-4) शुरू करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने योजना की घोषणा करते हुए कहा...

एसएफआई ने एनटीए, शिक्षा मंत्रालय और केंद्र सरकार के खिलाफ देशव्यापी आंदोलन का किया ऐलान

Summer express/शिमला ,संजू-: स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) ने राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) और केंद्र सरकार पर NEET-UG 2026 परीक्षा में गंभीर अनियमितताओं का आरोप लगाते हुए कई मांगें रखी हैं। संगठन ने 21 जून को आयोजित री-नीट परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थियों की उपस्थिति (Attendance) सार्वजनिक करने की मांग की है।एसएफआई का कहना है...

बड़ा भंगाल दौरे पर घिरी सरकार, सुधीर शर्मा बोले- कम आबादी वाले क्षेत्रों में कर रही वादों की औपचारिक पूर्ति

Summer express/धर्मशाला, राहुल -:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के हालिया बड़ा भंगाल दौरे को लेकर धर्मशाला से भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार अपनी चुनावी गारंटियों को पूरा दिखाने के लिए ऐसे क्षेत्रों का चयन कर रही है, जहां आबादी कम होने के कारण वित्तीय बोझ...
Summer Express - भरोसेमंद नौकर ही निकला चोर, एक करोड़ के गहनों की चोरी में दंपती गिरफ्तार

स्नैपचैट पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर होटल बुलाकर गैंगरेप किया, हरियाणा के तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज

Summer express, मोनिका रावत , मोहाली | खरड़ के एक होटल में शादी का झांसा देकर युवती के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। खरड़ सदर थाना पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर हरियाणा के जींद जिले के रहने वाले तीन युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।...

हमीरपुर में होमगार्ड भर्ती जारी, 43 पदों के लिए पहली जुलाई तक चलेगी चयन प्रक्रिया

Summer express/हमीरपुर, अरविंद- हमीरपुर के अणु स्थित सिंथेटिक ट्रैक मैदान में होमगार्ड के 43 पदों के लिए भर्ती प्रक्रिया चौथे दिन भी जारी रही। सोमवार सुबह हुई बारिश के कारण चयन प्रक्रिया कुछ समय के लिए प्रभावित हुई, लेकिन मौसम साफ होने के बाद भर्ती का कार्य फिर से सामान्य रूप से शुरू कर दिया...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.