Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सेब पर MIP बढ़ाने के फैसले को लेकर कुलदीप राठौर का सरकार पर हमला, कहा – ‘आयात शुल्क बढ़ाना ज़रूरी’”

Shimla, 7 July

केंद्र सरकार ने हाल ही में सेब पर न्यूनतम आयात मूल्य यानी MIP को 50 रुपये से बढ़ाकर 80 रुपये कर दिया है। हालांकि, इस फैसले को लेकर कांग्रेस विधायक और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता कुलदीप राठौर ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने इसे किसानों को गुमराह करने की रणनीति बताया है।


कुलदीप राठौर ने आरोप लगाया कि यह फैसला केंद्र सरकार का एकतरफा कदम है, जो अंतरराष्ट्रीय व्यापार नियमों के अनुरूप नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत वर्ल्ड ट्रेड ऑर्गनाइजेशन (WTO) का सदस्य है, और पूर्व में भी जब भारत ने स्टील पर MIP लगाया था, तो जापान और कोरिया ने WTO में आपत्ति दर्ज करवाई थी, जिसके बाद भारत को अपना फैसला वापस लेना पड़ा था।उन्होंने कहा कि यही स्थिति अब सेब को लेकर भी दोहराई जा रही है और यह किसानों के हित में नहीं है। उनका मानना है कि MIP बढ़ाने के बजाय आयात शुल्क को बढ़ाया जाना चाहिए। राठौर ने कहा कि बागवानों की सीधी मांग यही है कि आयात शुल्क को 50% से बढ़ाकर 100% किया जाए।

कुलदीप राठौर ने भाजपा पर जनता को भ्रमित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार को अमेरिका जैसे देशों के दबाव में नहीं आना चाहिए। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और जम्मू-कश्मीर जैसे राज्यों के सेब उत्पादकों को तभी राहत मिलेगी जब ठोस नीतिगत फैसले लिए जाएं।उन्होंने दोहराया कि यदि आयात शुल्क नहीं बढ़ाया जाता है, तो MIP का कोई वास्तविक लाभ नहीं होगा।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.