Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अकाल तख्त का सरकार को निर्देश, एक महीने में करें बेअदबी कानून में संशोधन

पंजाब सरकार के नए जागत ज्योत श्री गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार (संशोधन) एक्ट-2026 को लेकर श्री अकाल तख्त में सोमवार को हुई सुनवाई के बाद महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए। अकाल तख्त ने पंजाब सरकार से कानून में एक महीने के भीतर आवश्यक संशोधन करने को कहा है।
साथ ही स्पष्ट किया कि यदि सरकार इस अवधि में सुझावों पर अमल नहीं करती, तो आगे की कार्रवाई पर विचार किया जाएगा।
इससे पहले अकाल तख्त के जत्थेदार ज्ञानी कुलदीप सिंह गड़गज के समक्ष आम आदमी पार्टी के सिख मंत्री और विधायक पेश हुए।
कांग्रेस, शिरोमणि अकाली दल और निर्दलीय विधायक भी सुनवाई में मौजूद रहे। सुनवाई के दौरान कानून बनाने की प्रक्रिया, उसके प्रावधानों और सिख संस्थाओं से परामर्श न लेने के मुद्दे पर कई सवाल उठाए गए।
सुनवाई के दौरान जत्थेदार ने मुख्यमंत्री भगवंत मान के दो सार्वजनिक वीडियो चलाए। इनमें मुख्यमंत्री यह कहते सुनाई देते हैं कि यदि बेअदबी का आरोपी मानसिक रूप से अस्वस्थ पाया जाता है, तो उसके अभिभावक या कस्टोडियन के खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी। इसके बाद जत्थेदार ने मंत्रियों और विधायकों से पूछा कि क्या ऐसा प्रावधान संशोधित कानून में स्पष्ट रूप से दर्ज है। इस प्रश्न पर सरकार की ओर से मौजूद प्रतिनिधि स्पष्ट और एकमत जवाब नहीं दे सके।
सुनवाई के दौरान आप विधायक जगरूप सिंह ने स्वीकार किया कि उन्होंने विधेयक के समर्थन में हस्ताक्षर तो किए थे, लेकिन उसे विस्तार से पढ़ने का समय नहीं मिला। इस बयान के बाद विपक्षी दलों ने सरकार की विधायी प्रक्रिया पर सवाल उठाए। हालांकि अन्य मंत्रियों और विधायकों ने कहा कि उनका उद्देश्य बेअदबी के मामलों में कड़ी सजा सुनिश्चित करना था।
अकाल तख्त ने यह भी आपत्ति जताई कि सिख धार्मिक आस्था से जुड़े कानून में संशोधन से पहले अकाल तख्त और एसजीपीसी से औपचारिक राय नहीं ली गई। जत्थेदार ने कहा कि सरकार कानून बनाने के लिए स्वतंत्र है, लेकिन यदि कानून सीधे सिख पंथ और धार्मिक मर्यादा से जुड़ा हो तो संबंधित धार्मिक संस्थाओं से सलाह-मशविरा किया जाना चाहिए।
इस पर आप विधायक डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने कहा कि सुझाव आमंत्रित किए गए थे और एसजीपीसी को भी प्रक्रिया में शामिल किया गया था।

लाइव प्रसारण रोकने से जत्थेदार का इन्कार

सुनवाई के दौरान डॉ. इंद्रबीर सिंह निज्जर ने कार्यवाही का लाइव प्रसारण रोकने का अनुरोध भी किया। इस पर जत्थेदार ने कहा कि मुख्यमंत्री स्वयं सार्वजनिक मामलों की पारदर्शिता और लाइव प्रसारण की बात करते रहे हैं, इसलिए इस कार्यवाही को रोकने का कोई औचित्य नहीं है। अकाल तख्त ने कहा कि सरकार कानून के प्रावधानों की समीक्षा कर एक माह में संशोधित मसौदा तैयार करे। भविष्य में सिख धार्मिक मामलों से जुड़े किसी भी कानून के निर्माण से पहले अकाल तख्त व एसजीपीसी सहित संबंधित संस्थाओं से औपचारिक परामर्श सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

केरल में पेट्रोल पंप से टकराकर पलटी टूरिस्ट बस :20 यात्री घायल, हादसा CCTV में कैद

summer express , एर्नाकुलम। केरल के एर्नाकुलम जिले के कक्कुर में बड़ा सड़क हादसा हो गया। करीब 35 यात्रियों को लेकर जा रही एक टूरिस्ट बस अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे स्थित पेट्रोल पंप से जा टकराई और पलट गई। हादसे में कम से कम 20 यात्री घायल हुए हैं। घायलों में बच्चे और बुजुर्ग...

डेराबस्सी में 18 वर्षीय युवक पर धारदार हथियारों से हमला: दोनों हाथों की उंगलियां कटीं, PGI रेफर

Summer express , डेराबस्सी । डेराबस्सी में रात एक 18 वर्षीय युवक पर मोटरसाइकिल सवार करीब आधा दर्जन युवकों ने धारदार हथियारों से हमला कर दिया। एसएस जैन सीनियर सेकेंडरी स्कूल के पास पंजाब फैशन रेडीमेड शॉप पर काम करने वाले आदिल खान पुत्र सलीम खान को हमले में सिर और दोनों हाथों पर गंभीर...

स्मार्ट मीटर को लेकर हमीरपुर में बढ़ा विवाद, कनेक्शन काटे जाने पर उपभोक्ताओं का विरोध

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: स्मार्ट मीटर लगाने को लेकर हमीरपुर शहर में विवाद गहराता जा रहा है। शहर के गौड़ा इलाके में कुछ उपभोक्ताओं द्वारा स्मार्ट मीटर लगाने से इनकार किए जाने के बाद विद्युत बोर्ड की ओर से उनके बिजली कनेक्शन काटे जाने का मामला सामने आया है। कनेक्शन कटने से नाराज उपभोक्ताओं ने विद्युत...

नेपाल में फंसे ऊना के लोगों की सूचना दें परिजन, प्रशासन ने जारी किए हेल्पलाइन नंबर

 1077 व 94594-57476 पर संपर्क करने की अपील Summer express/ऊना, राकेश-: नेपाल में हाल ही में हुई प्राकृतिक आपदा के मद्देनजर ऊना जिला प्रशासन ने जिले से संबंधित उन लोगों की जानकारी उपलब्ध करवाने की अपील की है, जो आपदा के समय नेपाल में मौजूद थे और अब तक अपने परिजनों या परिचितों के संपर्क...

हिमाचल में दिवाली से लॉटरी शुरू करने पर सियासत तेज, जयराम ने सरकार पर साधा निशाना

Summer express/शिमला/संजू-:हिमाचल प्रदेश में दिवाली से लॉटरी शुरू करने के सरकार के प्रस्ताव को लेकर राजनीतिक विवाद तेज हो गया है। भाजपा ने इस फैसले का विरोध करते हुए कांग्रेस सरकार पर गंभीर आरोप लगाए हैं। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि सरकार प्रदेश की आर्थिक स्थिति सुधारने के नाम पर लॉटरी शुरू करने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.