Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

शिमला रिज मैदान पर राजीव गांधी पंचायती राज संगठन का ‘सत्याग्रह’, राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुनील पंवर ने भाजपा पर लोकतंत्र को कमजोर करने के लगाए आरोप

Summer express/शिमला, संजू— AICC के राजीव गांधी पंचायती राज संगठन की ओर से मंगलवार को शिमला के रिज मैदान पर ‘लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह’ का आयोजन किया गया. इस दौरान संगठन ने लोगों ने महात्मा गांधी की प्रतिमा के सामने चरखा चला कर केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ विरोध जताया. संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील पंवर के नेतृत्व में न्यू कार्यक्रम आयोजित किया गया. संगठन की ओर से देश भर में ‘लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह’ अभियान चलाया जा रहा है. पहले चरण में राज्य स्तर पर चलाए जा रहे हैं अभियान के तहत शिमला में ये आयोजन किया गया. इस मौके पर डॉ. सुनील पंवर ने केंद्र की भाजपा सरकार पर लोकतंत्र को कमजोर करने और देश में इलेक्शन कमीशन के माध्यम से सिंगल पार्टी सिस्टम स्थापित करने के प्रयास का आरोप लगाया.

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी में राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. सुनील पंवर ने कहा कि महात्मा गांधी के चरणों में संगठन के कार्यकर्ता लोकतंत्र की रक्षा के लिए एकत्र हुए हैं। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता चरखा चलाएंगे और देश के राष्ट्रपति से अपील करेंगे कि भारत का माहौल सही दिशा में नहीं है। डॉ. पंवर ने आरोप लगाया कि निर्वाचन आयोग भारतीय जनता पार्टी के इशारे पर एसआईआर के माध्यम से देश के करोड़ों नागरिकों को मतदान के अधिकार से वंचित कर रहा है। उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस नेत्री मीनाक्षी नटराजन को राज्यसभा जाने से रोकने के लिए उनका नामांकन रद्द किया गया, जबकि उनके खिलाफ न कोई शिकायत थी, न एफआईआर और न ही उन्हें किसी मामले में सजा हुई थी। उन्होंने आरोप लगाया कि रिटर्निंग ऑफिसर के पास नामांकन रद्द करने का अधिकार नहीं था, फिर भी गैरकानूनी तरीके से ऐसा किया गया तथा न निर्वाचन आयोग और न ही सर्वोच्च न्यायालय ने हस्तक्षेप किया। डॉ. पंवर ने भाजपा पर सांसदों की खरीद-फरोख्त कर एक पार्टी व्यवस्था लागू करने, लोकतंत्र को कमजोर करने, किसानों के हितों को ट्रेड डील से नुकसान पहुंचाने, पेपर लीक के जरिए युवाओं को रोजगार से वंचित रखने तथा निर्वाचन आयोग के भाजपा की ‘बी टीम’ की तरह काम करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि संगठन ने 12 जून को जंतर-मंतर पर देशभर में ‘लोकतंत्र बचाओ सत्याग्रह’ चलाने का निर्णय लिया था, जिसके तहत राज्य और बाद में जिला स्तर पर अभियान चलाया जाएगा। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी डॉ. भीमराव अंबेडकर के संविधान की रक्षा और केंद्र सरकार की कथित गलत नीतियों के खिलाफ पूरे देश में प्रचार कर रहे हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरुग्राम में जलभराव का स्थायी समाधान जरूरी, राव इंद्रजीत ने सीएम सैनी को दिया भूमिगत ड्रेनेज का सुझाव

Summer express, गुरुग्राम। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं गुरुग्राम से लोकसभा सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर शहर में लगातार बढ़ रही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हर साल बारिश के दौरान किए जाने वाले अस्थायी इंतजामों से अब समस्या का...

‘गमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है’, आप सांसद मलविंदर कंग ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल

Summer express, गुरशरण सिंह , मोहाली I आम आदमी पार्टी के आनंदपुर साहिब से सांसद मलविंदर सिंह कंग ने बुधवार को अपनी ही पार्टी की पंजाब सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा ) में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जीमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया...

रोहतक के खिड़वाली गांव में पाखंडवाद के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, रामपाल की विचारधारा का जताया विरोध

Summer express,रोहतक। जिले के गांव खिड़वाली में ग्रामीणों ने पाखंडवाद और अंधविश्वास के खिलाफ अपनी मुहिम को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने आर्य समाज की ओर से चलाए जा रहे अभियान का समर्थन करते हुए रामपाल की विचारधारा का विरोध करने की बात कही। ग्रामीणों का आरोप है कि रामपाल ने सनातन...

गोहाना में फर्जी दस्तावेजों से अनियमित कॉलोनी के प्लॉट की एनओसी लेने का मामला, दो गिरफ्तार

Summer express,गोहाना (सोनीपत)। गोहाना में अनियमित कॉलोनी में स्थित प्लॉट के लिए कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर नगर परिषद से एनओसी हासिल करने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने इस मामले में बसंत और अंकुश को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में नामजद सफाई कर्मचारी रवि फिलहाल हाईकोर्ट से...

हरियाणा की मिट्टी में केवल अन्न ही नहीं, चैंपियन भी पैदा होते हैं : नायब सिंह सैनी

Summer express, मोनिका रावत , पंचकूला, I हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं एवं प्रतिभागियों के राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर 24 खिलाड़ियों को 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार दिए गए। इस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.