Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा CM कार्यालय समेत चंडीगढ़ के कई स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी

Summer express, चंडीगढ़ |  हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी के कार्यालय समेत चंडीगढ़ के कई नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद बुधवार को सुरक्षा एजेंसियों में हड़कंप मच गया। धमकी भरे ई-मेल मिलने के तुरंत बाद पुलिस, बम निरोधक दस्ता और अन्य सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गईं।

ई-मेल में दावा किया गया कि हरियाणा मुख्यमंत्री कार्यालय में दोपहर 3:11 बजे और चंडीगढ़ के स्कूलों में 1:11 बजे विस्फोट किए जाएंगे। संदेश में बम, आईईडी और ड्रोन हमलों का भी जिक्र किया गया। इस बार धमकी भरे ई-मेल जीमेल के बजाय रेडिफमेल के जरिए भेजे गए, जिसे जांच एजेंसियां गंभीरता से देख रही हैं।

सबसे पहले सेक्टर-31 स्थित एयर फोर्स स्कूल को धमकी मिली। इसके बाद सेक्टर-37बी और 37डी के गवर्नमेंट मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल, सेक्टर-38 के विवेक हाई स्कूल, सेक्टर-26 के सेक्रेड हार्ट स्कूल और स्ट्रॉबेरी फील्ड्स हाई स्कूल, सेक्टर-40 के डीपीएस स्कूल तथा सेक्टर-9 के कार्मेल कॉन्वेंट स्कूल को भी इसी तरह के ई-मेल मिलने की सूचना मिली।

धमकी भरे संदेश में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और विदेश मंत्री एस. जयशंकर का भी उल्लेख किया गया। साथ ही अंबाला से दिल्ली के बीच रेलवे ट्रैक को निशाना बनाने और 15 अगस्त के कार्यक्रमों से दूर रहने की चेतावनी भी दी गई।

धमकी मिलने के बाद चंडीगढ़ पुलिस ने सभी संबंधित स्कूलों और संवेदनशील स्थानों पर व्यापक तलाशी अभियान चलाया। शुरुआती जांच में किसी भी तरह की संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था को और कड़ा कर दिया गया है।

गौरतलब है कि चंडीगढ़ में इस साल पहले भी कई स्कूलों, पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट, चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी और मुख्यमंत्री कार्यालय को धमकी भरे ई-मेल मिल चुके हैं। पुलिस पहले पश्चिम बंगाल निवासी सौरव बिस्वास को ऐसे मामलों में गिरफ्तार करने का दावा कर चुकी है। फिलहाल साइबर सेल ताजा ई-मेल भेजने वाले और उसके नेटवर्क की जांच में जुटी हुई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पलवल में अमृत सरोवर और सिविल अस्पताल रिनोवेशन कार्यों का शुभारंभ, विपक्ष पर बरसे गौरव गौतम

Summer express, सुंदर कुंडू, पलवल | हरियाणा सरकार के खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने पलवल जिला लघु सचिवालय स्थित सभागार में अमृत सरोवर योजना के तहत विकास कार्यों और नागरिक अस्पताल के रिनोवेशन कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला, भाजपा नेता मनोज रावत, उपायुक्त डॉ....

मंगलुरु में भारी बारिश के बीच बड़ा हादसा, दीवार गिरने से तीन की मौत

Summer express, मंगलुरु | कर्नाटक के मंगलुरु में बुधवार तड़के भारी बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया। कंकनाडी थाना क्षेत्र के गरोड़ी इलाके में एक बड़ी दीवार अचानक ढह गई, जिसकी चपेट में पास के किराए के मकान आ गए। हादसे में दो बच्चों और एक महिला की मलबे में दबकर मौत हो...

पटियाला में पावरकॉम कर्मचारियों का प्रदर्शन तेज, 9 कर्मचारी पानी की टंकी पर चढ़े

Summer express, पटियाला | नौकरी नियमित करने की मांग को लेकर पावरकॉम आउटसोर्स स्पॉट बिलिंग मीटर रीडर यूनियन का आंदोलन बुधवार को और उग्र हो गया। यूनियन के नौ सदस्य तड़के माता कौशल्या सरकारी अस्पताल के सामने स्थित जिला स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय की पानी की टंकी पर चढ़ गए। प्रदर्शनकारी कर्मचारियों ने दावा किया कि...

हिसार में पुलिस हवालात में युवक की संदिग्ध मौत, मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगा पोस्टमार्टम

Summer express, हिसार | हरियाणा के हिसार स्थित अर्बन एस्टेट पुलिस थाना की हवालात में बंद एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मछली मार्केट निवासी 30 वर्षीय सुनील के रूप में हुई है, जो इलाके में चिकन कॉर्नर चलाता था। जानकारी के अनुसार,...

यमुनानगर में अधूरे बाढ़ बचाव कार्यों से बढ़ी चिंता, कटाव का खतरा बरकरार

Summer express , यमुनानगर | प्री-मानसून की शुरुआत के बावजूद यमुनानगर जिले में बाढ़ और नदी कटाव को लेकर चिंता कम नहीं हुई है। प्रशासन ने यमुना, सोम और पथराला नदियों पर 30 जून तक सभी बाढ़ बचाव कार्य पूरे करने का लक्ष्य तय किया था, लेकिन अब तक केवल 22 कार्य ही पूरे हो...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.