Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कैथल में मालगाड़ी की चपेट में आने से रेलवे कर्मचारी की मौत, परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

Summer express, कैथल | हरियाणा के कैथल जिले में गांव टीक के पास एक दर्दनाक रेल हादसे में रेलवे कर्मचारी की मौत हो गई। मृतक की पहचान करीब 50 वर्षीय श्याम कुमार के रूप में हुई है, जो रेलवे में कीमैन के पद पर कार्यरत थे। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश के रायबरेली के रहने वाले थे और वर्तमान में कैथल के टीक क्षेत्र में ड्यूटी पर तैनात थे।

हादसा गांव टीक रेलवे स्टेशन से करीब 200 मीटर दूर हुआ। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, श्याम कुमार मालगाड़ी की चपेट में आ गए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।

स्थानीय लोगों ने हादसा होते ही तुरंत जीआरपी पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही जीआरपी टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए कैथल के नागरिक अस्पताल भिजवाया। पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

जीआरपी चौकी इंचार्ज करण सिंह ने बताया कि मालगाड़ी की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत की सूचना मिली थी, जिसके बाद पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। उन्होंने कहा कि मामले में इत्तेफाकिया मौत की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है और हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

पुलिस पूछताछ में सामने आया है कि श्याम कुमार अपने परिवार के इकलौते कमाने वाले सदस्य थे। परिवार में उनकी पत्नी, दो बेटियां और एक बेटा है। उनका परिवार उत्तर प्रदेश के रायबरेली में रहता है, जबकि श्याम कुमार नौकरी के चलते कैथल में रह रहे थे। हादसे के बाद परिवार पर गहरा दुख टूट पड़ा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिसार में पुलिस हवालात में युवक की संदिग्ध मौत, मजिस्ट्रेट की निगरानी में होगा पोस्टमार्टम

Summer express, हिसार | हरियाणा के हिसार स्थित अर्बन एस्टेट पुलिस थाना की हवालात में बंद एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया। मृतक की पहचान मछली मार्केट निवासी 30 वर्षीय सुनील के रूप में हुई है, जो इलाके में चिकन कॉर्नर चलाता था। जानकारी के अनुसार,...

यमुनानगर में अधूरे बाढ़ बचाव कार्यों से बढ़ी चिंता, कटाव का खतरा बरकरार

Summer express , यमुनानगर | प्री-मानसून की शुरुआत के बावजूद यमुनानगर जिले में बाढ़ और नदी कटाव को लेकर चिंता कम नहीं हुई है। प्रशासन ने यमुना, सोम और पथराला नदियों पर 30 जून तक सभी बाढ़ बचाव कार्य पूरे करने का लक्ष्य तय किया था, लेकिन अब तक केवल 22 कार्य ही पूरे हो...

अंबाला में तेज रफ्तार वाहन का कहर, महिला समेत तीन मजदूरों की मौके पर मौत

Summer express, अंबाला | हरियाणा के अंबाला जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में महिला समेत तीन लोगों की मौत हो गई। हादसा अंबाला-जगाधरी मार्ग पर नेशनल हाईवे-344 स्थित तेपला क्षेत्र के पास हुआ, जहां सड़क किनारे पैदल जा रहे तीन लोगों को एक अज्ञात तेज रफ्तार वाहन ने कुचल दिया। टक्कर इतनी...

अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर GRP-RPF का विशेष चेकिंग अभियान, सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला | अंबाला छावनी रेलवे स्टेशन पर जीआरपी और आरपीएफ की ओर से संयुक्त विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान रेलवे स्टेशन पर मौजूद यात्रियों, प्लेटफॉर्म पर इंतजार कर रहे लोगों और आने-जाने वाले यात्रियों के सामान की गहन जांच की गई। दरअसल, पिछले कुछ समय से अंबाला समेत...

गैंगस्टर काला जठेड़ी पत्नी और नवजात जुड़वा बेटियों से मिलने गुरुग्राम पहुंचा

Summer express, गुरुग्राम | कुख्यात गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गुरुग्राम पहुंचा, जहां उसने अपनी पत्नी अनुराधा चौधरी और नवजात जुड़वा बेटियों से मुलाकात की। दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने मानवीय आधार पर उसे चार घंटे की कस्टडी पैरोल दी थी। दिल्ली पुलिस की टीम काला जठेड़ी को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.