Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पानीपत में रिश्तों का खौफनाक कत्ल: भतीजे ने पत्थर से कुचलकर की चाचा की हत्या, वारदात CCTV में कैद

Summer express, पानीपत | हरियाणा के पानीपत जिले में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। जिले के खोतापुरा स्थित डेरा मन्चुरी गांव में एक युवक ने पुरानी रंजिश के चलते अपने ही चाचा की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने गली में घेरकर पहले चाचा के साथ मारपीट की और फिर पत्थर की भारी ओखल से उनके चेहरे और सिर पर लगातार वार कर मौत के घाट उतार दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। पूरी घटना पास में लगे CCTV कैमरे में कैद हो गई है।

मृतक की पहचान सुशील कुमार के रूप में हुई है। घटना रात करीब 8 बजे की बताई जा रही है। पुलिस को दी शिकायत में मृतक की पत्नी कविता ने बताया कि उनके पति घर लौट रहे थे। जैसे ही वे गांव में भानीराम के मकान के पास पहुंचे, वहां पहले से घात लगाए बैठे उनके भतीजे अभिषेक उर्फ बंदर ने उन्हें रोक लिया। इसके बाद दोनों के बीच कहासुनी हुई और आरोपी ने लात-घूंसों से हमला शुरू कर दिया।

मारपीट के दौरान सुशील कुमार गली में गिर पड़े। आरोप है कि इसके बाद अभिषेक ने पास में रखी पत्थर की भारी ओखल उठाई और उनके चेहरे व सिर पर लगातार कई वार किए। हमले की बर्बरता इतनी ज्यादा थी कि सुशील का चेहरा पूरी तरह क्षत-विक्षत हो गया। अत्यधिक रक्तस्राव के कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

परिजनों के मुताबिक, आरोपी अभिषेक पहले भी अपने चाचा के साथ झगड़ा और मारपीट कर चुका था। उस समय परिवार ने डायल-112 पर शिकायत दर्ज कराई थी। इसी बात को लेकर आरोपी अपने चाचा से रंजिश रखता था और बदला लेने की फिराक में था। पुलिस का मानना है कि इसी पुरानी दुश्मनी के चलते हत्या की साजिश रची गई।

घटना की सूचना मिलते ही सेक्टर 13-17 थाना पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। वहीं घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी कब्जे में ली गई है। फुटेज में आरोपी हमला करते और वारदात के बाद मौके से भागते हुए दिखाई दे रहा है।

पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर हत्या का मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

175 करोड़ के रेमिटेंस घोटाले ने खड़े किए सवाल सीए के खिलाफ एफआईआर, जांच का दायरा बढ़ा

समर न्यूज | लुधियानालुधियाना में करीब 175 करोड़ रुपये के कथित विदेशी रेमिटेंस घोटाले से जुड़े मामले में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वित्तीय लेनदेन की निगरानी और नियामकीय व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।शुरुआती जांच में कथित तौर पर ऐसी कंपनियों और बैंक खातों का इस्तेमाल किए जाने...

बरनाला की फैक्ट्री पर पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, एनजीटी सख्त

समर न्यूज | बरनालाबरनाला जिले के धौला गांव स्थित एक औद्योगिक इकाई पर पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के आरोपों की जांच अब राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की निगरानी में होगी। शिकायत पर सुनवाई करते हुए अधिकरण ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, बरनाला के मंडल वन अधिकारी और उपायुक्त के...

खाली अटैचियां लेकर प्रदर्शन पर सीएम सुक्खू का तंज, बोले- प्याज और चीनी बांटते तो जनता को होता फायदा

Summer express/शिमला, संजू -:वाराणसी दौरे से लौटे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा के प्रदर्शन और सरकार पर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर विपक्ष पर तीखा पलटवार किया। भाजपा के प्रदर्शन में अटैचियां लेकर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि खाली अटैचियां लेकर नाटक करने के...

टैक्सी यूनियन के धरने में पहुंचे विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा, सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

Summer express/शिमला, संजू -:ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर एसोसिएशन की ओर से सोमवार को शिमला के चौड़ा मैदान में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। धरने में भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा भी पहुंचे और टैक्सी ऑपरेटरों के आंदोलन को समर्थन दिया।इस दौरान भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर...

कांग्रेस की मानसिकता सिख विरोधी: डॉ. संजय शर्मा

Summer Express , अंकुर कपूर, चंडीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मृत्यु को लेकर की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा ने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में दोषसिद्ध पूर्व सांसद के प्रति इस प्रकार की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.