Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत बिगड़ी, भर्ती

लखनऊ/अयोध्या| श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें अयोध्या से लखनऊ स्थित मेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया गया कि उन्हें सांस लेने में तकलीफ और अन्य स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां होने पर पहले प्राथमिक उपचार दिया गया, लेकिन हालत को देखते हुए विशेषज्ञ इलाज के लिए रेफर किया गया। फिलहाल डॉक्टरों की टीम उनकी निगरानी कर रही है और स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है। उत्तर प्रदेश सरकार और राम मंदिर ट्रस्ट के पदाधिकारी भी स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं। महंत नृत्य गोपाल दास राम जन्मभूमि आंदोलन और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के प्रमुख संतों में शामिल हैं।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब में ‘डबल डोमिसाइल’ पर शिकंजा एमबीबीएस दाखिले से 25 अभ्यर्थी बाहर

दूसरे राज्यों की कोटा सीटों के लिए भी आवेदन करने का मामलासमर न्यूज | फरीदकोटबाबा फरीद यूनिवर्सिटी ऑफ हेल्थ साइंसेज ने एमबीबीएस दाखिले में ‘डबल डोमिसाइल’ के मामले में 25 अभ्यर्थियों को शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए पंजाब के 85 प्रतिशत राज्य कोटे की प्रवेश प्रक्रिया से बाहर कर दिया है। जांच में सामने आया...

ईडी पर पलटवार: अमन अरोड़ा और धालीवाल ने केंद्र पर साधा निशाना

समर न्यूज | चंडीगढ़ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से कथित मनी लॉन्ड्रिंग और भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में पंजाब पुलिस से एफआईआर दर्ज करने की मांग के बीच आम आदमी पार्टी (आप) ने केंद्र सरकार और जांच एजेंसी पर पलटवार किया है।पंजाब में आप के प्रदेश अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने कहा कि ईडी को...

एक से श्रेष्ठ’ के 650 केंद्रों ने बदली 12 हजार बच्चों की तस्वीर: राज्यपाल और अनुराग ठाकुर ने मनाया पांच वर्ष का सफर

Summer express/ऊना, राकेश-: हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल श्री कविंदर गुप्ता और सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने बुधवार को ऊना स्थित लता मंगेशकर कला केंद्र में ‘एक से श्रेष्ठ’ पहल के पांच वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित समारोह में भाग लिया। कार्यक्रम में प्रदेश में संचालित 650 शिक्षा केंद्रों की उपलब्धि और इनके माध्यम...

रामपुर पुल की बदहाली पर विधानसभा में उठा सवाल, सत्ती बोले- तीन साल से जनता क्यों भुगत रही परेशानी

Summer express/ऊना, राकेश-:संतोषगढ़ रोड पर रामपुर में क्षतिग्रस्त पुल का मामला एक बार फिर विधानसभा में उठने से क्षेत्र की लंबे समय से चली आ रही समस्या चर्चा में आ गई है। ऊना सदर के विधायक सतपाल सिंह सत्ती ने बुधवार को मानसून सत्र के दौरान शून्यकाल में पुल के पुनर्निर्माण में हो रही देरी...

अंबाला में किसान जागरूकता कार्यक्रम, 10 विभागों ने किसानों को दी योजनाओं की जानकारी

Summer express ,अंकुर कपूर, अंबाला। शहर की फल एवं सब्जी मंडी में किसान जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री असीम गोयल ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की। मार्केट कमेटी के चेयरमैन जसविंदर सिंह और संबंधित अधिकारियों ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में किसानों ने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.