Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

फतेहाबाद में शराब ठेकों पर हथियारबंद बदमाशों का हमला, फायरिंग कर लाखों की लूट

Summer express, फतेहाबाद। फतेहाबाद जिले में गुरुवार देर रात हथियारों से लैस तीन बदमाशों ने दो शराब ठेकों को निशाना बनाते हुए दहशत फैला दी। आरोपियों ने टोहाना क्षेत्र के गांव रूपांवाली और रतिया इलाके के गांव घासवा स्थित शराब ठेकों पर फायरिंग, मारपीट और लूटपाट की वारदात को अंजाम दिया। इस दौरान घासवा ठेके पर मौजूद सेल्समैन और उसका भाई गंभीर रूप से घायल हो गए।

जानकारी के अनुसार गांव घासवा स्थित शराब ठेके पर रात करीब 11 बजे तीन नकाबपोश युवक पहुंचे। तीनों के हाथों में हथियार थे, जिनमें देसी पिस्तौल, गंडासा और तलवार शामिल थी। आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जबरन ठेके का दरवाजा खुलवाया और अंदर घुसते ही दहशत फैलानी शुरू कर दी।

पीड़ित मुकेश ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि बदमाशों ने आते ही दो राउंड फायरिंग की। इसके बाद एक आरोपी ने गंडासे से उसके भाई रणजीत सिंह पर लगातार कई वार किए, जिससे उसकी कलाई गंभीर रूप से कट गई। बीच-बचाव करने पर मुकेश को भी चोटें आईं। वारदात के बाद आरोपी ठेके के गल्ले से करीब 30 से 40 हजार रुपए की नकदी लूटकर फरार हो गए। घायल रणजीत को पहले रतिया के नागरिक अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।

इसी दौरान बदमाशों ने गांव रूपांवाली स्थित शराब ठेके पर भी धावा बोला। यहां आरोपियों ने सेल्समैन हरि यादव की कनपटी पर पिस्तौल तानकर जान से मारने की धमकी दी और गल्ले से करीब 14 से 15 हजार रुपए की नकदी व एक पेटी देशी शराब लूट ली।

रतिया सदर थाना प्रभारी शीशपाल सिंह ने बताया कि पुलिस ने दोनों मामलों में केस दर्ज कर लिया है। सीसीटीवी फुटेज और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मुख्यमंत्री का काफिला रोकने के आरोप में कांग्रेस नेता गिरफ्तार, कार्यक्रम में हुई थी बहस

summer express, तिरुवनंतपुरम। केरल के मुख्यमंत्री वी.डी. सतीशन का काफिला रोकने के आरोप में तिरुवनंतपुरम जिला कांग्रेस कमेटी के नेता अनिल कुमार उर्फ चेंथी अनी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई शुक्रवार शाम श्री नारायण गुरु जयंती समारोह में शामिल होने जा रहे मुख्यमंत्री के काफिले को कथित तौर पर रोकने की घटना...
Summer Express - खरखौदा में अवैध अस्पताल पर छापा, अनट्रेंड स्टाफ कर रहा था इलाज

राखी बंधवाकर लौट रहे परिवार पर हमला: गाड़ी साइड करने को लेकर हुआ विवाद, CCTV में कैद वारदात

Summer express, अमृतसर। अमृतसर में रक्षाबंधन पर बहन से राखी बंधवाकर घर लौट रहे परिवार पर कथित तौर पर जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। चबाल रोड स्थित इंद्रा कॉलोनी इलाके में गाड़ी साइड करने को लेकर हुए विवाद के बाद कार सवार व्यक्ति ने पति-पत्नी और उनकी छोटी बच्ची के साथ मारपीट...

दिल्ली में स्ट्रीट लाइट पोल से करंट लगने पर युवक की मौत, नाइट शिफ्ट के बाद घर लौट रहा था संदीप

Summer express, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में 27 अगस्त की रात दर्दनाक हादसे में 28 वर्षीय संदीप की मौत हो गई। सोमनाथ मार्ग पर डिवाइडर में लगे स्ट्रीट लाइट पोल के संपर्क में आने से उसे तेज करंट का झटका लगा। घटना के बाद उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद...

पंजाब में कमजोर पड़ा मानसून: 31 अगस्त तक बारिश के आसार कम, सितंबर की शुरुआत में बदल सकता है मौसम

summer express, अमृतसर। पंजाब में मानसून की सक्रियता कमजोर पड़ने लगी है। शनिवार को मौसम विभाग ने राज्य के किसी भी जिले के लिए कोई अलर्ट जारी नहीं किया है। हिमाचल प्रदेश से सटे कुछ जिलों को छोड़कर अधिकांश हिस्सों में बारिश की संभावना कम है। ऐसे में आने वाले दिनों में तापमान बढ़ने की...

टोहाना में पीएम श्री स्कूल के प्रवक्ता नौ दिन से आमरण अनशन पर, प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

summer express,टोहाना। पीएम श्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के प्रवक्ता अनूप कुमार अपनी मांगों और न्याय की मांग को लेकर पिछले नौ दिनों से आमरण अनशन पर बैठे हैं। उन्होंने बताया कि वह 20 अगस्त से अनशन कर रहे हैं और जब तक उन्हें न्याय नहीं मिलता, तब तक आंदोलन जारी रखने का निर्णय लिया...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.