Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में पहली बार जेन जी भजन संध्या का आयोजन, भक्ति तरानों पर जमकर थिरके युवा

Summer express/मंडी/ धर्मवीर- हिमाचल में बीती शाम को पहली बार जेन जी के लिए भजन संध्या का आयोजन किया गया। यह आयोजन मिस्टर एंड मिस नार्दन के ग्रैंड फिनाले के बाद 7 मील स्थित हिमाचली हवेली में किया गया। भजन संध्या में जाने-माने गायक अजय भारद्वाज, अजय चौहान, अभिषेक सोनी, कार्तिक शर्मा और गौरव कौंडल सहित अन्य गायकों ने भजन गाकर माहौल को भक्तिमयी बना दिया। 

मिस्टर एंड मिस नार्दन के आयोजक अमित भाटिया ने जानकारी देते हुए बताया कि जब भी इस तरह के पीजेंट होते हैं तो उसके बाद ग्रैंड पार्टियों को आयोजित किया जाता है। इस बार निर्णय लिया गया कि मिस्टर एंड मिस नार्दन के फिनाले के बाद जेन जी के लिए भजन संध्या का आयोजन किया जाएगा। इसके माध्यम से यही प्रयास किया गया है कि जेन जी नशे जैसी कुरीति से दूर रहकर अपनी संस्कृति और सभ्यता के साथ जुड़े रहें। इस भजन संध्या में युवाओं के अभिभावकों और बुजुर्गों ने भी बड़ी संख्या में अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई।मिस्टर एंड मिस नार्दन में भाग ले चुकी शिमला जिला की मन्नत ने बताया कि उन्हें जेन जी के लिए आयोजन भजन संध्या में शामिल होकर एक अलग ही अनुभूति का अहसास हुआ है। इस आयोजन के माध्यम से जहां बहुत से लोगों के साथ मिलना हो पाया, वहीं अपनी धार्मिक संस्कृति के बारे में जानने का मौका भी मिला। उन्होंने इस आयोजन के लिए मिस्टर एंड मिस नार्दन की पूरी टीम का आभार जताया और कहा कि ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से ही युवाओं को नशे जैसी कुरीति से दूर रखने का प्रयास किया जा सकता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनसैलाब, CM नायब सैनी ने 1.16 लाख प्रतिभागियों की मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के...

महेंद्रगढ़ में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

summer express, महेंद्रगढ़। शहर में सीएसडी कैंटीन के सामने स्थित अशोक पंसारी की किराना दुकान में रविवार तड़के करीब तीन बजे अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। समय रहते स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों तक आग...

गुरुग्राम में चौकीदार हत्याकांड का खुलासा, मामूली विवाद में गमछे से गला घोंटकर हत्या

Summer express, गुरुग्राम। गुरुग्राम के फरुखनगर थाना क्षेत्र में 57 वर्षीय चौकीदार जयपाल की हत्या के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि वाहन पीछे करते समय हुए मामूली विवाद ने इतना गंभीर रूप ले लिया कि आरोपी ने गमछे से गला...
Summer Express - कुरुक्षेत्र में 22 वर्षीय युवक ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, मानसिक तनाव बना वजह

करनाल में निजी अस्पताल की नर्स ने फंदा लगाकर दी जान, शादी से पहले मंगेतर से विवाद की आशंका

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल जिले के फूसगढ़ क्षेत्र में एक निजी अस्पताल में कार्यरत 24 वर्षीय नर्स ने कथित तौर पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में शोक का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, एफएसएल टीम ने भी मौके से...

झज्जर में दर्दनाक सड़क हादसा: एयरफोर्स का फॉर्म भरने जा रहे दो दोस्तों की मौत, एक गंभीर घायल

Summer express, झज्जर। हरियाणा के झज्जर-बहादुरगढ़ मार्ग पर  दोपहर हुए भीषण सड़क हादसे में एयरफोर्स भर्ती प्रक्रिया से जुड़े तीन दोस्तों में से दो की मौत हो गई, जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसा बाजीतपुर रोड स्थित रामा मॉडल फार्म के पास हुआ, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने आई-10 कार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.