Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

9 महीने बाद भेजे गए गलत पानी के बिलों ने बढ़ाई जनता की परेशानी

Kullu, 8 July-कुल्लू शहर के नागरिक उस समय हैरान रह गए जब जल शक्ति विभाग ने लगभग नौ महीने बाद पानी के बिल थमाए। अचानक आए हजारों और लाखों रुपये के बिलों ने उपभोक्ताओं को चिंता में डाल दिया। उपभोक्ताओं का कहना है कि न तो विभाग ने समय पर बिल भेजे, न ही कोई सूचना दी। अब जब बिल आए हैं, तो उनमें न केवल राशि अत्यधिक है बल्कि कई मामलों में बिलिंग में भारी गड़बड़ी भी सामने आई है।

बिना मीटर रीडिंग के थमाए बिल, उपभोक्ता परेशान

शास्त्रीनगर निवासी देवी सिंह कपूर ने बताया कि उन्हें करीब ₹28,350 का पानी का बिल मिला। जब उन्होंने विभाग कार्यालय जाकर मीटर रीडिंग की फोटो दिखाई, तो यह साफ हो गया कि बिल में भारी गलती थी। बाद में संशोधन कर बिल ₹2,800 किया गया। देवी सिंह का कहना है कि यह विभाग की सीधी लापरवाही है, और ऐसे गलत बिल आम जनता को मानसिक व आर्थिक रूप से परेशान कर रहे हैं।

दरों में 100% वृद्धि पर जनता नाराज़

एक अन्य उपभोक्ता राम नाथ ने बताया कि विभाग ने पानी की दरों में लगभग 100% तक वृद्धि कर दी है। उन्होंने इसे आम जनता के साथ अन्याय बताया। राम नाथ ने कहा, “महंगाई पहले से ही लोगों की कमर तोड़ रही है, और अब एक ही झटके में इतनी बड़ी दर वृद्धि करना गरीब व मध्यम वर्ग के लोगों पर अतिरिक्त बोझ डालना है।”

विभाग की सफाई

विभाग की ओर से कहा गया है कि नई दरों के लागू होने का इंतज़ार किया जा रहा था, इसलिए बिल भेजने में देरी हुई। लेकिन उपभोक्ताओं का कहना है कि यह केवल बहाना है और ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जा सकती।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

करनाल हाईवे पर भीषण हादसा: वोल्वो बस, ट्रक और ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर में 8 घायल

Summer express, करनाल। हरियाणा के करनाल जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग पर देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में आठ लोग घायल हो गए। यह दुर्घटना तारावड़ी के समीप उस समय हुई जब दिल्ली से मनाली जा रही एक वोल्वो बस ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली...

मतदाता सूची की शुद्धता से ही मजबूत होगा लोकतंत्र : मुख्य निर्वाचन आयुक्त 

Summer express/धर्मशाला, राहुल-: भारत निर्वाचन आयोग के मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने धर्मशाला दौरे के दौरान कहा कि निष्पक्ष, पारदर्शी और विश्वसनीय चुनावों के लिए मतदाता सूची का शुद्ध एवं अद्यतन होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि लोकतंत्र की मजबूती का आधार सही मतदाता सूची है, जिसमें केवल पात्र मतदाताओं...

UHS रोहतक में मूल्यांकन विवाद पर सख्ती: दो परीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी

Summer express, रोहतक। पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय , रोहतक ने परीक्षा मूल्यांकन में कथित अनियमितताओं को गंभीरता से लेते हुए डेंटल कॉलेज के ओरल सर्जरी विभाग के दो परीक्षकों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने दोनों परीक्षकों को कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए सात दिनों के भीतर...

हिसार पुलिस की बड़ी सफलता, लाखों के मोबाइल मालिकों तक पहुंचे

Summer express, हिसार। हिसार जिला पुलिस की साइबर सुरक्षा शाखा ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुम हुए 10 मोबाइल फोन बरामद कर उनके वास्तविक मालिकों को वापस सौंप दिया। लाखों रुपये मूल्य के मोबाइल फोन वापस मिलने पर लोगों के चेहरों पर खुशी लौट आई और उन्होंने पुलिस का आभार व्यक्त किया। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत...

खस्ताहाल सड़कें बनीं तनाव की वजह,शेरा नेगी ने प्रशासन से लगाई सुधार की गुहार

Summer express/कुल्लू, मनमिंदर अरोड़ा -:भुंतर से मणिकर्ण तक सड़क की खराब स्थिति को लेकर समाजसेवी एवं आम आदमी पार्टी के जिला कुल्लू अध्यक्ष शेरा नेगी ने प्रशासन और प्रदेश सरकार पर सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों और जर्जर हालात के कारण स्थानीय लोगों और पर्यटकों को भारी परेशानियों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.