Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मॉनसून के कारण स्थगित हुआ वीरभद्र सिंह की प्रतिमा का अनावरण

Shimla, Sanju-हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह की प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम को अब 15 जुलाई को नहीं किया जाएगा। शिमला के रिज मैदान में आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम को प्रदेश में सक्रिय मानसून और खराब मौसम के कारण स्थगित कर दिया गया है। इस संबंध में जानकारी कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने वीरभद्र सिंह की चौथी पुण्यतिथि के अवसर पर आयोजित श्रद्धांजलि सभा के दौरान दी।

प्रतिभा सिंह ने दी श्रद्धांजलि और कंगना पर किया कटाक्ष

श्रद्धांजलि कार्यक्रम शिमला स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित किया गया, जहां प्रतिभा सिंह सहित पार्टी कार्यकर्ताओं और अन्य गणमान्य लोगों ने वीरभद्र सिंह को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रतिभा सिंह ने कहा कि वीरभद्र सिंह आज भी प्रदेशवासियों के दिलों में जीवित हैं और उनके विकास कार्यों को हमेशा याद किया जाएगा। उन्होंने वीरभद्र सिंह को “आधुनिक हिमाचल का निर्माता” बताया।इसके साथ ही प्रतिभा सिंह ने प्रदेश में भारी बारिश से हुए नुकसान पर चिंता जताई। उन्होंने बताया कि मंडी जिले के सिराज, करसोग, धर्मपुर जैसे इलाकों में भारी क्षति हुई है और कांग्रेस सरकार राहत कार्यों में जुटी हुई है।

मंडी से सांसद कंगना रनौत के हालिया बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए प्रतिभा सिंह ने उनके वक्तव्य को “हास्यास्पद और दुर्भाग्यपूर्ण” बताया। उन्होंने कहा कि सांसद के पास क्षेत्रीय विकास के लिए फंड होता है, ऐसे में यह कहना कि उनके पास फंड नहीं है, जनता को गुमराह करने जैसा है।

Chandrika

tsnchd@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.