Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नवनिर्वाचित पंचायत प्रतिनिधियों को सुशासन और विकास का दिया प्रशिक्षण

Summer express/इंदौरा-: ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग की ओर से सोमवार को राजकीय महाविद्यालय इंदौरा में विकास खंड इंदौरा की 58 ग्राम पंचायतों के नवनिर्वाचित प्रधान, उपप्रधान, पंचायत सचिवों एवं ग्राम रोजगार सहायकों के लिए एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य पंचायत प्रतिनिधियों और कर्मचारियों को पंचायत प्रशासन, वित्तीय प्रबंधन तथा विभिन्न विकास योजनाओं के प्रभावी एवं पारदर्शी क्रियान्वयन की जानकारी प्रदान करना था।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक मलेंद्र राजन ने भाग लिया। उन्होंने कहा कि पंचायतें ग्रामीण विकास की सबसे महत्वपूर्ण इकाई हैं और जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी है कि वे पारदर्शिता, ईमानदारी और जनसेवा की भावना के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करें। उन्होंने सभी प्रतिनिधियों से विकास कार्यों में जनहित को प्राथमिकता देने का आग्रह किया।इस अवसर पर एसडीएम डॉ. सुरिंद्र ठाकुर और बीडीओ सुदर्शन सिंह ने पंचायत प्रतिनिधियों को प्रशासनिक एवं वित्तीय प्रक्रियाओं, अभिलेखों के रखरखाव तथा विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रभावी संचालन की विस्तृत जानकारी दी।प्रशिक्षण के दौरान ग्राम सभा में विकास कार्यों से जुड़े प्रस्ताव तैयार करने और उन्हें निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार प्रस्तुत करने की जानकारी भी दी गई। वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए पंचायत स्तर पर प्राथमिकता वाले विकास कार्यों पर विशेष चर्चा की गई तथा समयबद्ध तरीके से प्रस्ताव तैयार कर भेजने के निर्देश दिए गए।कार्यक्रम के अंत में पंचायत प्रतिनिधियों की जिज्ञासाओं का समाधान किया गया और विभिन्न योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी साझा किए गए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.