Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

वायनाड़ लैंड़स्लाइड़: तीन दिन बाद राहुल का शव बरामद, कल शव रिवालसर पहुंचने की संभावना

Summer express/मंडी, धर्मवीर -:केरल के वायनाड जिले में निर्माणाधीन ट्विन-टनल परियोजना में हुए भीषण भूस्खलन में जान गंवाने वाले मंडी जिले के रिवालसर निवासी साइट इंजीनियर राहुल शर्मा का गुरुवार को पोस्टमार्टम कर दिया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद उनका पार्थिव शरीर सड़क मार्ग से हिमाचल प्रदेश के लिए रवाना किया जाएगा। शुक्रवार तक डेड बॉडी पैतृक गांव विकासनगर (ढोह), रिवालसर पहुंचने की संभावना है। राहुल के पिता रूप देव शर्मा के साथ वायनाड पहुंचे मामा रामवीर ने बताया कि पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और अब दस्तावेजी औपचारिकताएं पूरी की जा रही हैं। इनके पूरा होते ही शव को मंडी लाया जाएगा। उधर, राहुल की मौत की खबर के बाद रिवालसर क्षेत्र में मातम पसर गया है। उनके पिता रूप देव शर्मा, भाई रोहित और अन्य परिजन वायनाड में मौजूद हैं, जबकि उनकी पत्नी भी केरल में हैं। रिवालसर स्थित घर पर बीमार मां मंजू देवी बेटे के निधन से गहरे सदमे में हैं और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

भारी बारिश के बीच हुआ था हादसा

बता दें कि मंगलवार को मेप्पाडी के कक्कडी क्षेत्र में मीनाक्षी ब्रिज के पास निर्माणाधीन ट्विन-टनल परियोजना में कार्य चल रहा था। इसी दौरान लगातार बारिश के बीच पहाड़ी का बड़ा हिस्सा अचानक भरभराकर कार्यस्थल पर गिर गया। मलबे में कई कर्मचारी दब गए। प्रतिकूल मौसम और लगातार धंसती मिट्टी के बावजूद राहत एवं बचाव दल ने दो दिनों तक अभियान चलाया। बाद में मलबे से राहुल शर्मा का शव बरामद किया गया।

मंडी प्रशासन ने बनाए रखा समन्वय

हादसे के बाद से मंडी जिला प्रशासन लगातार वायनाड प्रशासन के संपर्क में रहा। उपायुक्त अपूर्व देवगन और एडीएम मदन कुमार ने परिजनों से नियमित संपर्क बनाए रखा और  पार्थिव शरीर को मंडी लाने की प्रक्रिया में आवश्यक समन्वय किया।

चार महीने पहले रची थी नई जिंदगी

राहुल शर्मा का विवाह इसी वर्ष मार्च में हुआ था। शादी के बाद वह दोबारा अपनी ड्यूटी पर लौट गए थे। किसी ने नहीं सोचा था कि परिवार का यह युवा इंजीनियर इस तरह हमेशा के लिए अपनों से बिछड़ जाएगा। अब उनका पार्थिव शरीर अंतिम विदाई के लिए रिवालसर पहुंचेगा, जहां पूरे क्षेत्र की आंखें नम हैं और लोग परिवार को सांत्वना देने उनके घर पहुंच रहे हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...

मासूम शर्मा का पाखंड पर हमला, बोले- धमकियों से नहीं डरता; ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज

summer express, जींद। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने पाखंडवाद और धार्मिक आडंबर के खिलाफ अपनी मुखरता जारी रखते हुए अपना नया गीत ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गीत का आधिकारिक ट्रैक साझा किया। करीब 3 मिनट 41 सेकंड के इस गीत में कथित पाखंडी बाबाओं, डेरों और धार्मिक...

नीलगाय को बचाने में पलटा ट्रक, महेंद्रगढ़ में 50 वर्षीय चालक की मौत

summer express , महेंद्रगढ़। गांव गढ़ी के पास बुधवार सुबह नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करीब 50 वर्षीय बलबीर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, खुडाना निवासी बलबीर पुत्र बुद्धसिंह बुधवार सुबह करीब...

रोहतक में डेंगू का बढ़ता प्रकोप, सितंबर के 8 दिनों में मिले 8 नए मरीज

summer express , रोहतक। मानसून की बारिश के अंतिम दौर के बीच रोहतक जिले में डेंगू का संक्रमण तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। सितंबर के शुरुआती आठ दिनों में ही डेंगू के 8 नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.