Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल में मॉक ड्रिल, छात्रों को फायर सेफ्टी और आपदा बचाव का प्रशिक्षण

Summer express, सुंदर कुंडू , पलवल: हरियाणा सरकार के जन-जागरूकता अभियान के तहत जिला अग्निशमन विभाग, पलवल ने शनिवार को रसूलपुर चौक स्थित मित्तल क्लासेस और आकाश इंस्टीट्यूट में फायर सेफ्टी जागरूकता कार्यक्रम एवं मॉक ड्रिल का आयोजन किया। कार्यक्रम का नेतृत्व सब फायर ऑफिसर नवीन पाल ने किया। इस दौरान संस्थान के प्रबंधन, शिक्षकों और बड़ी संख्या में विद्यार्थियों को आग से बचाव एवं आपदा प्रबंधन से जुड़ी महत्वपूर्ण जानकारियां दी गईं।

सब फायर ऑफिसर नवीन पाल ने विद्यार्थियों को बताया कि आग लगने के लिए ईंधन, ऑक्सीजन और ताप तीनों तत्वों का होना आवश्यक है, जिन्हें फायर ट्रायंगल कहा जाता है। उन्होंने आग की विभिन्न श्रेणियों और उन्हें बुझाने के सही तरीकों की जानकारी देते हुए बताया कि बिना जानकारी के किसी भी आग पर पानी या अन्य माध्यम का प्रयोग नहीं करना चाहिए।

मॉक ड्रिल के दौरान विद्यार्थियों को अग्निशामक यंत्र के सुरक्षित उपयोग, PASS तकनीक, एलपीजी गैस रिसाव की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों तथा धुएं से बचाव के उपायों का व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया। इसके अलावा भूकंप के दौरान अपनाई जाने वाली ड्रॉप, कवर एंड होल्ड तकनीक की भी जानकारी दी गई।

नवीन पाल ने बताया कि उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर के मार्गदर्शन में जिलेभर में फायर सेफ्टी को लेकर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने शैक्षणिक संस्थानों से नियमित मॉक ड्रिल कराने और फायर एनओसी लेकर सभी सुरक्षा मानकों का पालन करने की अपील की।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिरमौर की दवा इकाई पर डीसीए की सख्त कार्रवाई, उत्पादन पर रोक

नाहन/कालाअंब-: हिमाचल प्रदेश के ड्रग्स कंट्रोल प्रशासन (डीसीए) ने जिला सिरमौर के कालाअंब स्थित फार्मास्युटिकल इकाई मैसर्स वेलक्योर रेमेडीज के खिलाफ कड़ी नियामक कार्रवाई की है। यह कार्रवाई राज्य और केंद्र सरकार के अधिकारियों की संयुक्त निरीक्षण टीम द्वारा इकाई में गंभीर एवं लगातार बनी हुई कमियां पाए जाने के बाद की गई। स्वास्थ्य सचिव...

अंबाला में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी, शहर बेहाल

summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के बैनर तले अंबाला छावनी में सफाई कर्मचारियों, सीवरमैन और दमकल कर्मचारियों की हड़ताल 35वें दिन भी जारी रही। लंबे समय से चल रही हड़ताल के कारण शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कूड़े के ढेर जमा हैं,...

मासूम शर्मा का पाखंड पर हमला, बोले- धमकियों से नहीं डरता; ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज

summer express, जींद। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने पाखंडवाद और धार्मिक आडंबर के खिलाफ अपनी मुखरता जारी रखते हुए अपना नया गीत ‘फिल्मी बाबा’ रिलीज किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर इस गीत का आधिकारिक ट्रैक साझा किया। करीब 3 मिनट 41 सेकंड के इस गीत में कथित पाखंडी बाबाओं, डेरों और धार्मिक...

नीलगाय को बचाने में पलटा ट्रक, महेंद्रगढ़ में 50 वर्षीय चालक की मौत

summer express , महेंद्रगढ़। गांव गढ़ी के पास बुधवार सुबह नीलगाय को बचाने के प्रयास में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में करीब 50 वर्षीय बलबीर की मौके पर ही मौत हो गई। दुर्घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के अनुसार, खुडाना निवासी बलबीर पुत्र बुद्धसिंह बुधवार सुबह करीब...

रोहतक में डेंगू का बढ़ता प्रकोप, सितंबर के 8 दिनों में मिले 8 नए मरीज

summer express , रोहतक। मानसून की बारिश के अंतिम दौर के बीच रोहतक जिले में डेंगू का संक्रमण तेजी से बढ़ता नजर आ रहा है। सितंबर के शुरुआती आठ दिनों में ही डेंगू के 8 नए मामले सामने आने से स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई है। जिला स्वास्थ्य विभाग की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक,...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.