Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

20 जुलाई से फिर सक्रिय होगा मानसून, कई राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, उत्तर-पश्चिम भारत में बदलेगा मौसम

Sunmer express नई दिल्ली | देश के कई हिस्सों में कमजोर पड़ा मानसून अब 20 जुलाई से दोबारा रफ्तार पकड़ने जा रहा है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार, पूर्वोत्तर भारत के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण और पश्चिमी विक्षोभ के संयुक्त प्रभाव से बारिश की गतिविधियां तेज होंगी। इसके चलते उत्तर-पश्चिम भारत, राजस्थान और गुजरात समेत कई राज्यों में मौसम का मिजाज बदलने की संभावना है।

मौसम विभाग ने 14 जुलाई के लिए देशभर में अलग-अलग स्तर की चेतावनी जारी की है। उत्तर प्रदेश और बिहार समेत 18 राज्यों में भारी से अत्यधिक भारी बारिश को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, असम, मेघालय, सिक्किम और हिमालय से लगे पश्चिम बंगाल के इलाकों में ऑरेंज अलर्ट घोषित किया गया है। जम्मू-कश्मीर, ओडिशा और पश्चिम बंगाल के अन्य हिस्सों में येलो अलर्ट लागू है। दूसरी ओर, राजस्थान, पश्चिमी मध्य प्रदेश, आंध्र प्रदेश और गुजरात के सीमावर्ती क्षेत्रों में लू चलने की आशंका जताई गई है।

उत्तर प्रदेश-बिहार में बारिश का अलर्ट

उत्तर प्रदेश के 22 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इनमें आठ जिलों में अत्यधिक भारी और पांच जिलों में भारी बारिश की संभावना है। हाल के दिनों में गोरखपुर में 168 मिमी वर्षा दर्ज की गई, जिससे कई इलाकों में जलभराव की स्थिति बन गई। हालांकि, प्रदेश में 1 जून से अब तक 158.8 मिमी बारिश हुई है, जो सामान्य से 17 प्रतिशत कम है।

बिहार के 27 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले चार दिनों तक राज्य के अधिकांश हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। इस मानसून सीजन में बिहार में अब तक सामान्य से 47 प्रतिशत कम वर्षा दर्ज की गई है।

उत्तराखंड में बारिश से जनजीवन प्रभावित

उत्तराखंड में लगातार हो रही बारिश से हालात चुनौतीपूर्ण बने हुए हैं। देहरादून, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। भूस्खलन के कारण ऋषिकेश-यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग सहित दो राष्ट्रीय राजमार्ग और 126 अन्य सड़कें बंद हैं।

विकासनगर स्थित लखवाड़ परियोजना के पास भारी मलबा गिरने से कई मशीनें दब गईं, जबकि सुरक्षा कारणों से केदारनाथ यात्रा को भी कुछ समय के लिए रोकना पड़ा।

हरियाणा, दिल्ली और पंजाब में बढ़ा नदियों का जलस्तर

हिमाचल प्रदेश में हो रही बारिश का असर हरियाणा और दिल्ली में भी दिखाई दे रहा है। यमुना और मारकंडा नदियों का जलस्तर बढ़ने से हरियाणा के कई ग्रामीण इलाकों में बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। दिल्ली में भी यमुना नदी उफान पर है। हाल ही में तेज बहाव की चपेट में आने से चार बच्चों की मौत की दुखद घटना सामने आई थी।

हरियाणा के सोनीपत, पंचकूला और यमुनानगर समेत नौ जिलों में बारिश की संभावना जताई गई है। पंजाब के जालंधर और मोहाली में बारिश दर्ज की गई है, जबकि गुरदासपुर और पठानकोट सहित 13 जिलों में आज वर्षा के आसार हैं। चंडीगढ़ में भी दिनभर आंशिक बादल छाए रहने और हल्की बारिश की संभावना है।

राजस्थान में फिलहाल नहीं मिलेगी राहत

राजस्थान में मानसून की रफ्तार अभी धीमी बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले एक सप्ताह तक राज्य में व्यापक बारिश की संभावना नहीं है। बीकानेर और जोधपुर संभाग में मौसम शुष्क रहने के साथ 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधियां चल सकती हैं।

हालांकि, 14 और 15 जुलाई को श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और बीकानेर के कुछ इलाकों में हल्की बारिश होने के संकेत हैं। पूर्वी राजस्थान में भी अगले पांच से छह दिनों तक मौसम सामान्य रहने का अनुमान है।

छत्तीसगढ़ में सक्रिय रहेगा मानसून

छत्तीसगढ़ में मानसून लगातार सक्रिय बना हुआ है। मौसम विभाग के अनुसार, रायपुर सहित राज्य के उत्तरी जिलों में अगले पांच दिनों तक अच्छी बारिश होने की संभावना है। पिछले 24 घंटों के दौरान सरगुजा और बस्तर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की वर्षा दर्ज की गई।

हालांकि, राज्य में इस मानसून सीजन में अब तक 252.4 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्य वर्षा 320.6 मिमी मानी जाती है। यानी अब तक राज्य में लगभग 21 प्रतिशत कम बारिश दर्ज की गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.