Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बरसात के चलते कुल्लू में दो माह तक साहसिक गतिविधियां बंद, 15 सितंबर के बाद फिर शुरू होंगी

Summer express/कुल्लू, मनमिंदर अरोड़ा -:जिला कुल्लू में मानसून के दौरान पर्यटकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए 15 जुलाई से 15 सितंबर तक सभी साहसिक पर्यटन गतिविधियों पर रोक लगा दी गई है। जिला प्रशासन और पर्यटन विभाग की ओर से जारी आदेशों के अनुसार इस अवधि में रिवर राफ्टिंग, रिवर क्रॉसिंग, पैराग्लाइडिंग सहित अन्य एडवेंचर गतिविधियों का संचालन पूरी तरह बंद रहेगा। यह निर्णय हर वर्ष बरसात के मौसम में एहतियात के तौर पर लिया जाता है ताकि नदी के बढ़ते जलस्तर और खराब मौसम के बीच किसी भी प्रकार की दुर्घटना से बचा जा सके।

जिला पर्यटन विकास अधिकारी कुल्लू रोहित शर्मा ने बताया कि पर्यटन विभाग ने सभी संबंधित पर्यटन इकाइयों और संचालकों को आदेश जारी कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि 15 जुलाई से 15 सितंबर तक किसी भी प्रकार की साहसिक गतिविधि आयोजित नहीं की जा सकेगी। आदेशों का उल्लंघन करने वाले संचालकों के खिलाफ नियमानुसार कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि बरसात के दौरान ब्यास नदी का जलस्तर अचानक बढ़ने और मौसम में तेजी से बदलाव होने की संभावना रहती है, जिसके कारण पर्यटकों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।इस निर्णय के बाद अब कुल्लू-मनाली आने वाले पर्यटक अगले दो महीनों तक रिवर राफ्टिंग, रिवर क्रॉसिंग और पैराग्लाइडिंग जैसी रोमांचक गतिविधियों का आनंद नहीं ले पाएंगे। पर्यटन विभाग के अनुसार 16 सितंबर से, यदि मौसम सामान्य रहा और सुरक्षा संबंधी सभी मानक पूरे हुए, तो इन गतिविधियों को दोबारा शुरू करने की अनुमति दी जाएगी।

रोक लागू होने के साथ ही रिवर राफ्टिंग स्थलों और अन्य साहसिक गतिविधियों से जुड़े क्षेत्रों में सन्नाटा छा गया है। स्थानीय पर्यटन कारोबारियों का कहना है कि हर वर्ष मानसून के दौरान यह प्रतिबंध लगाया जाता है, जिससे कुछ समय के लिए कारोबार प्रभावित होता है, लेकिन पर्यटकों की सुरक्षा सबसे महत्वपूर्ण है।रिवर राफ्टिंग व्यवसाय से जुड़े कारोबारी कृष्ण ठाकुर ने बताया कि आज से दो महीने के लिए सभी साहसिक गतिविधियां बंद हो गई हैं। उन्होंने कहा कि राफ्टिंग प्वाइंट पूरी तरह खाली नजर आ रहे हैं और पर्यटन गतिविधियां थम गई हैं। उनके अनुसार यह फैसला नदी में बढ़ते जलस्तर, तेज बहाव और खराब मौसम के कारण संभावित जोखिम को देखते हुए लिया जाता है। उन्होंने कहा कि मौसम सामान्य होने के बाद ही गतिविधियों को दोबारा शुरू किया जाएगा, जिससे पर्यटक सुरक्षित वातावरण में इनका आनंद ले सकें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.