Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पीएम आज पंजाब-हरियाणा को देंगे कई परियोजनाओं की सौगात

चंडीगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 17 जुलाई को पंजाब और हरियाणा को कई परियोजनाओं की सौगात देंगे। प्रधानमंत्री जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास का उद्घाटन करेंगे और अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत देशभर के 75 अन्य रेलवे स्टेशनों का भी वर्चुअल लोकार्पण करेंगे। इसके साथ ही वह हरियाणा में देश की पहली हाईड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। अमृतसर (छेहरटा) से वाराणसी के बीच चलने वाली संत रविदास एक्सप्रेस को भी हरी झंडी दिखाएंगे। लंबे समय से रविदासिया समाज इस सीधी रेल सेवा की मांग कर रहा था, जिसे अब पूरा किया जा रहा है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि प्रधानमंत्री का कार्यक्रम दोआबा क्षेत्र पर विशेष फोकस का संकेत देता है। पंजाब की अनुसूचित जाति आबादी का बड़ा हिस्सा इसी क्षेत्र में निवास करता है और जालंधर इसका प्रमुख केंद्र है। भाजपा पहले ही 2027 का विधानसभा चुनाव अपने दम पर लड़ने का ऐलान कर चुकी है। ऐसे में विकास योजनाओं के साथ सामाजिक और राजनीतिक संदेश देने की रणनीति भी इस दौरे में दिखाई दे रही है। जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन पर प्रधानमंत्री की जनसभा के लिए व्यापक तैयारियां की गई हैं। रेलवे स्टेशन परिसर में विशाल वाटरप्रूफ पंडाल लगाया गया है, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी रहेगी। कार्यक्रम में रेल परियोजनाओं के अलावा सड़क, स्वास्थ्य और शिक्षा क्षेत्र से जुड़ी कई योजनाओं की भी घोषणा होने की संभावना है।
चंडीगढ़ और जालंधर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम: प्रधानमंत्री के दौरे को देखते हुए चंडीगढ़ और जालंधर में सुरक्षा व्यवस्था अभूतपूर्व स्तर पर पहुंचा दी गई है। जालंधर कैंट रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर सुरक्षा तैयारियों का जायजा लिया। वहीं चंडीगढ़ में कार्यक्रम स्थल के आसपास के क्षेत्र को हाई सिक्योरिटी जोन घोषित किया गया है। कई मार्गों पर यातायात डायवर्ट रहेगा और आम लोगों से ट्रैफिक एडवाइजरी का पालन करने की अपील की गई है। हजारों जवान भी तैनात किए गए हैं।
रविदासिया समाज और विकास एजेंडे पर नजर: संत रविदास एक्सप्रेस को इस दौरे की प्रमुख घोषणाओं में माना जा रहा है। यह रेल सेवा पंजाब और वाराणसी के बीच सीधा संपर्क स्थापित करेगी, जिससे श्रद्धालुओं और यात्रियों को सुविधा मिलेगी। भाजपा का मानना है कि रेलवे, सड़क और स्वास्थ्य परियोजनाओं के साथ यह दौरा पंजाब में विकास के संदेश को मजबूत करेगा।
वहीं विपक्ष इसे आगामी विधानसभा चुनाव से पहले राजनीतिक रणनीति का हिस्सा बता रहा है। ऐसे में प्रधानमंत्री का यह दौरा विकास और चुनावी राजनीति, दोनों दृष्टियों से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.