Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सेब सीजन के लिए सरकार पूरी तरह तैयार, एचएमआईएस पोर्टल और ऐप से खरीद प्रक्रिया होगी डिजिटल: जगत सिंह नेगी

Summer express/शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश में सेब सीजन को लेकर राज्य सरकार ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। बागवानी, राजस्व एवं जनजातीय विकास मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा कि इस बार सेब खरीद प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, व्यवस्थित और किसान हितैषी बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं।उन्होंने बताया कि सरकार ने बागवानी मंडी मध्यस्थता योजना (एचएमआईएस) के तहत नई वेबसाइट और मोबाइल ऐप का शुभारंभ किया है, जिससे सेब खरीद से लेकर उसके प्रसंस्करण तक की पूरी प्रक्रिया डिजिटल माध्यम से संचालित होगी।जगत सिंह नेगी ने कहा कि एचएमआईएस पोर्टल पर सेब उत्पादकों को आधार संख्या, भूमि संबंधी विवरण और बैंक खाते की जानकारी देकर पंजीकरण कराना होगा। इसके बाद किसान अपनी उपज बेचने के लिए ऑनलाइन समय स्लॉट भी बुक कर सकेंगे। इससे मंडियों में अनावश्यक भीड़ और लंबे इंतजार की समस्या कम होगी। उन्होंने कहा कि खरीद और भुगतान की पूरी जानकारी किसानों को उनके मोबाइल पर एसएमएस के माध्यम से उपलब्ध करवाई जाएगी, जिससे पूरी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहेगी और बागवानों को समय पर सूचना मिल सकेगी।

मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार किसानों और बागवानों के हितों की रक्षा के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि सेब की पैकेजिंग के लिए यूनिवर्सल कार्टन प्रणाली लागू की गई है, जिसका उद्देश्य बागवानों को बिचौलियों के शोषण से बचाना और पैकेजिंग व्यवस्था में एकरूपता लाना है। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था को लेकर कुछ लोग भ्रम फैलाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन सरकार ऐसी भ्रामक गतिविधियों पर सख्त कार्रवाई करेगी।उन्होंने बागवानों से अपील की कि यूनिवर्सल कार्टन में निर्धारित क्षमता से अधिक सेब न भरें। ऐसा करने से फलों की गुणवत्ता प्रभावित होती है और नुकसान का सामना स्वयं उत्पादकों को करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि सरकार का प्रयास है कि पूरे सेब सीजन के दौरान किसानों और बागवानों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाएं ताकि उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित हो सके।

इस दौरान जगत सिंह नेगी ने अपने राजनीतिक कार्यक्रमों और कांग्रेस संगठन से जुड़ी चर्चाओं पर भी स्थिति स्पष्ट की। उन्होंने कहा कि वह किसी भी व्यक्ति से नाराज़ नहीं हैं और उनके सचिवालय नहीं आने या कांग्रेस की हालिया आम बैठक में शामिल न होने के पीछे केवल पहले से निर्धारित निजी कार्यक्रम थे। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस विषय पर उनकी कांग्रेस प्रभारी रजनी पाटिल से कोई बातचीत नहीं हुई है।मंत्री ने कहा कि यदि व्यवस्था में किसी प्रकार की कमी है तो उसका समाधान व्यवस्था के भीतर रहकर ही किया जाना चाहिए। उन्होंने दोहराया कि वह सिस्टम में रहकर ही सिस्टम को मजबूत और बेहतर बनाने में विश्वास रखते हैं। उन्होंने कहा कि व्यक्तिगत नाराज़गी जैसी बातें निराधार हैं और उनका पूरा ध्यान प्रदेश के किसानों, बागवानों और विकास कार्यों को आगे बढ़ाने पर केंद्रित है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की कोशिशें रंग लाईं, अप्परा में सरकारी अस्पताल का काम हुआ शुरू

शुभम शर्मा | फिल्लौरसमर न्यूज अप्परा इलाके के लोगों के लिए एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। हलका इंचार्ज हरजोत कौर लोहटिया की लगातार कोशिशों और पूरी पंचायत अप्परा के सहयोग से आज अप्परा में प्रस्तावित सरकारी अस्पताल के निर्माण कार्य की औपचारिक रूप से शुरुआत हो गई।करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से बनने...

निर्माणाधीन सनातन भवन 3 माह में तैयार हर वर्ग के लिए खुला : विधायक बग्गा

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज धानसभा उत्तरी क्षेत्र में निर्माणाधीन सनातन भवन का कार्य अगले तीन महीने में पूरा कर लोगों को समर्पित कर दिया जाएगा। यह जानकारी विधायक चौ. मदन लाल बग्गा ने शुक्रवार को निर्माणाधीन भवन का निरीक्षण करने के बाद दी।विधायक बग्गा ने बताया कि सनातन भवन को आधुनिक सुविधाओं से युक्त...

580 एमएलडी क्षमता के वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का कमिश्नर ने किया निरीक्षण

लक्की मेहता| लुधियानासमर न्यूज नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार ने शनिवार को विश्व बैंक और एआईआईबी की वित्तीय सहायता से गांव बिलगा में बन रहे 580 एमएलडी वाटर ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण कर निर्माण कार्यों की प्रगति और गुणवत्ता का जायजा लिया।उन्होंने अधिकारियों और निर्माण एजेंसी को निर्देश दिए कि परियोजना का कार्य निर्धारित समय...

लुधियाना में अवैध रेहड़ियों पर कार्रवाई दुगरी 200 फीट रोड से हटाए गए कब्जे

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज शहर में बढ़ते ट्रैफिक जाम और सड़कों के किनारे हो रहे अवैध कब्जों के खिलाफ नगर निगम और ग्लाडा ने संयुक्त अभियान चलाया। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी और ग्लाडा के मुख्य प्रशासक विकास हीरा के निर्देश पर 23 जुलाई को दुगरी 200 फीट रोड पर कार्रवाई करते हुए सड़क किनारे...

सेक्टर-67 में कमर्शियल साइटों की संयुक्त नीलामी के खिलाफ एकजुट हुए निवासी

समर न्यूज | मोहाली गमाडा की ओर से सेक्टर-67 में तीन कमर्शियल साइटों 14, 15 और 16 को मिलाकर बहुमंजिला व्यावसायिक परिसर बनाने के लिए प्रस्तावित नीलामी का स्थानीय निवासियों ने विरोध किया है। निवासियों का कहना है कि वे किसी भी कीमत पर क्षेत्र में एक और बड़ा बहुमंजिला कमर्शियल कॉम्प्लेक्स नहीं बनने देंगे।रेजिडेंट्स...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.