दलजीत विक्की | लुधियाना
भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप के सदस्य एवं वरिष्ठ भाजपा नेता जीवन गुप्ता की पूज्य माताजी श्रीमती नरेश सोनी का बुधवार प्रातः आकस्मिक निधन हो गया।
उनके निधन का समाचार मिलते ही राजनीतिक, सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।दिवंगत श्रीमती नरेश सोनी का अंतिम संस्कार बस स्टैंड के निकट स्थित शांति वन गौशाला में सनातन धर्म रीति-रिवाजों के अनुसार संपन्न हुआ। इस दौरान उनके सुपुत्र एवं भाजपा नेता जीवन गुप्ता ने अपनी माताजी की पार्थिव देह को मुखाग्नि देकर अंतिम विदाई दी।
इस मौके पर पंजाब भाजपा कार्यकारी प्रधान अश्वनी शर्मा, प्रदेश महासचिव अनिल सरीन, जिला प्रधान सुनील मौदगिल, प्रदेश प्रवक्ता गुरदीप गोशा, प्रदेश सचिव बिक्रमजीत चीमा, प्रदेश खजांची गुरदेव शर्मा देबी, पूर्व विधायक राकेश पांडे, जगमोहन शर्मा, विपन विनायक, रजनीश धीमान, हर्ष शर्मा, आरडी शर्मा, पल्लवी विनायक, हरीश टंडन, पूर्व विधायक हरजोत कमल मोगा, संजीव चौधरी, अमित गोसाईं, यशपाल जनोत्रा, सरबजीत सिंह काका, सिद्धार्थ मौदगिल, दलबीर नंदा आरएसएस, दविंदर जग्गी, ममता आशु, आशीष गुप्ता, पूनम मल्होत्रा पूर्व पार्षद, शेरपुर सर्किल प्रधान रितेश जयसवाल, नीरज वर्मा, संजय गोसाईं, केपी राणा, पवन गुम्बर, पवन शर्मा गुड़ मंडी,, वरिन्द्र सहगल, महेश शर्मा, पुष्पिंदर सिंगल, गुरदीप सिंह नीटू, अश्वनी बहल, सुशील जैन काला, परवीन मल्होत्रा आदि ने श्रद्धांजलि दी