Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

लुधियाना में ऑटो एजेंसियों का घपला: टीसी नंबर लगा घुमा रहे डेमो कार, अप्लाइड फॉर लगा बेच रहे वाहन

सुनील शिंगार/मनिंदर सिंह लुधियाना | समर न्यूज

लुधियाना में ऑटो मोबाइल एजेंसियां ट्रांसपोर्ट विभाग की आंखों में धूल झोंकने से बाज नहीं आ रही। यह एजेंसियां वाहनों पर टीसी (ट्रेड सर्टिफिकेट) और एएफ (अप्लाइड फॉर) लिख नियमों को धड़ल्ले से तोड़ रहे हैं।
यह एजेंसियां ट्रेड सर्टिफिकेट वाले नंबर को डेमो कार पर लगाकर घूम रहे हैं तो नए वाहन बेचने के समय उस पर परमानेंट नंबर लगाने की बजाय अप्लाइड फॉर लिखकर सड़कों पर उतार रहे हैं। ऐसे ही कई वाहन आप रोजाना ही सड़कों पर दौड़ते हुए देख सकते हैं। जबकि टीसी और एएफ लिखकर वाहनों को सड़क पर उतरने और उसमें सवारियां बिठाने का कोई नियम ही नहीं है।
ऑटोमोबाइल एजेंसियां किसी भी नियम को मानने को तैयार नहीं है और वह अपना फायदा करने के लिए हर नियम को तोड़ रहे हैं जबकि विभाग मूकदर्शक बना हुआ है।

वाहनों पर एएफ लिख भी कंपनियां विभाग ओर सुरक्षा को दिखा रहे ठेंगा

वाहन पर एएफ यानि कि अप्लाइड फॉर लिखने का कोई नियम है ही नहीं। कंपनियां अपने निजी फायदे के लिए वाहनों को बेचते समय उस पर अप्लाइड फॉर लिख देते हैं। वैसे तो तकरीबन 13 साल पहले ट्रांसपोर्ट विभाग ने नियम जारी कर दिया था कि हर वाहन को सड़क पर उतरने से पहले उस पर नंबर लगाया जाए। कई सालों तक तो सब कुछ ठीक-ठाक रहा। लेकिन बीते दो से तीन सालों में इस नियम को भी दरकिनार कर दिया गया। अब एजेंसियां धड़ल्ले से अप्लाइड फॉर लिखकर नए वाहन बेच रहे हैं और वाहन खरीदने वाले अपनी सुविधा के हिसाब से उस पर कई दिनों या महीनों के बाद नंबर लगवा देते हैं। ऐसा किया जाना जहां पर ट्रांसपोर्ट विभाग के नियमों के खिलाफ है तो वहीं पर सुरक्षा के लिए भी चुनौती है। क्योंकि अगर किसी वाहन पर नंबर नहीं लिखा होगा तो उक्त वाहन की सुरक्षा एजेंसी को पहचान ही नहीं हो पाएगी। फिर चाहे उक्त वाहन में कोई आपराधिक गतिविधि वाला व्यक्ति वारदात को अंजाम दे जाए।

टीसी सिर्फ एजेंसी के इस्तेमाल के लिए

ट्रांसपोर्ट विभाग द्वारा अधिकृत हर ऑटोमोबाइल एजेंसी को ट्रेड सर्टिफिकेट नंबर दिए जाते हैं, जिसका रिकॉर्ड ट्रांसपोर्ट विभाग के पास भी मौजूद रहता है। उक्त ट्रेड सर्टिफिकेट नंबर को एजेंसी अपने निजी इस्तेमाल के लिए रखती है। विस्तार से बताएं तो ट्रेड सर्टिफिकेट को हर एजेंसी द्वारा उक्त वाहन पर लगाया जाता है जिसको वह अपने गोदाम से एजेंसी यां एजेंसी से गोदाम तक लेकर आते हैं। क्योंकि बिना नंबर लगे वाहन को सड़क पर चलने की अनुमति नहीं है। विभाग के ही लोगों की माने तो हर ऑटोमोबाइल एजेंसी को लगभग 10 ट्रेड सर्टिफिकेट नंबर दिए जाते हैं। यह नंबर एजेंसी के पक्के ही रहते हैं जिनको वह बार-बार इस्तेमाल कर सकते हैं।

admin

Horizonbeg@gmail.com https://summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.