Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सेना से मेडिकल आधार पर बाहर किए गए जवान की दिव्यांग पेंशन नहीं रोकी जा सकती: हाई कोर्ट

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़।पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी सैन्यकर्मी को दिव्यांगता के आधार पर मेडिकल रूप से सेवा से बाहर किया गया है तो बाद में उसकी दिव्यांगता 20 प्रतिशत से कम आंके जाने के आधार पर उसकी दिव्यांग पेंशन बंद नहीं की जा सकती। साथ ही उसे राउंडिंग आफ का लाभ भी मिलेगा। जस्टिस हरसिमरन सिंह सेठी और जस्टिस अमरिंदर सिंह ग्रेवाल की खंडपीठ ने केंद्र सरकार की याचिका खारिज करते हुए सशस्त्र बल न्यायाधिकरण (आर्म्ड फोर्सेज ट्रिब्यूनल), चंडीगढ़ के आदेश को बरकरार रखा।मामले में रतन चंद को 31 जुलाई 1989 को क्रानिक ड्यूओडेनल अल्सर (ओपीटीडी) वी-67 के कारण मेडिकल आधार पर सेना से बाहर किया गया था। रिलीज मेडिकल बोर्ड ने उनकी दिव्यांगता 30 प्रतिशत आंकी थी और इसे सैन्य सेवा से बढ़ी हुई माना था। बाद में वर्ष 1994 में प्रधान नियंत्रक रक्षा लेखा (पेंशन), इलाहाबाद ने दिव्यांगता 15 से 19 प्रतिशत आजीवन आंकी, जिसके आधार पर 20 जून 1994 से दिव्यांग पेंशन का लाभ बंद कर दिया गया।

इसके बाद आर्म्ड फोर्सेज ट्रिब्यूनल ने रत्तन चंद के पक्ष में फैसला सुनाते हुए दिव्यांग पेंशन बहाल करने तथा 30 प्रतिशत दिव्यांगता को राउंडिंग आफ के आधार पर 50 प्रतिशत मानकर लाभ देने का आदेश दिया। केंद्र सरकार ने इसी आदेश को हाई कोर्ट में चुनौती दी थी।हाई कोर्ट ने कहा कि यह निर्विवाद तथ्य है कि रतन चंद को 30 प्रतिशत दिव्यांगता के आधार पर सेवा से बाहर किया गया था और यह दिव्यांगता सैन्य सेवा से बढ़ी हुई मानी गई थी। इसलिए बाद में दिव्यांगता 20 प्रतिशत से कम आंके जाने के आधार पर दिव्यांग पेंशन समाप्त नहीं की जा सकती।खंडपीठ ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले का हवाला देते हुए कहा कि जब किसी सैन्यकर्मी को दिव्यांगता के कारण सेवा से बाहर किया जाता है तो यह मानना अनिवार्य है कि उसकी दिव्यांगता 20 प्रतिशत से अधिक थी। सुप्रीम कोर्ट ने कहा था, जब भी किसी सशस्त्र बल के सदस्य को दिव्यांगता के कारण सेवा से बाहर किया जाता है, तो यह मानना अनिवार्य है कि उसकी दिव्यांगता 20 प्रतिशत से अधिक थी।

अदालत ने कहा कि 30 प्रतिशत दिव्यांगता को 50 प्रतिशत तक राउंडिंग ऑफ करने का सिद्धांत पूरी तरह स्थापित है और केंद्र सरकार इस कानूनी स्थिति का खंडन नहीं कर सकी।अदालत ने कहा कि आर्म्ड फोर्सेज ट्रिब्यूनल का 14 जुलाई 2023 का आदेश स्थापित विधिक सिद्धांतों के अनुरूप है और उसमें किसी प्रकार की कोई त्रुटि नहीं है। ऐसे में उसमें हस्तक्षेप का कोई आधार नहीं बनता। इसी के साथ हाई कोर्ट ने केंद्र सरकार की याचिका खारिज कर दी और लंबित सभी आवेदन भी निस्तारित कर दिए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - मृतक शिकायत पर गिरफ्तारी विवादित, हरियाणा सरकार से HC ने मांगा स्पष्टीकरण

मृत पंप आपरेटर के भाई को नौकरी देने से हाई कोर्ट का इनकार, कहा अनुकंपा नियुक्ति अधिकार नहीं, पद भी रिक्त नहीं

Summer express, मोनिका रावत,चंडीगढ़। पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने मृत पंप आपरेटर के भाई को अनुकंपा के आधार पर नौकरी देने की मांग खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि अनुकंपा नियुक्ति किसी का निहित अधिकार नहीं है। अदालत ने यह भी माना कि जिस पद पर नियुक्ति की मांग की गई थी, वह...
Summer Express - मृतक शिकायत पर गिरफ्तारी विवादित, हरियाणा सरकार से HC ने मांगा स्पष्टीकरण

सेना से मेडिकल आधार पर बाहर किए गए जवान की दिव्यांग पेंशन नहीं रोकी जा सकती: हाई कोर्ट

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़।पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी सैन्यकर्मी को दिव्यांगता के आधार पर मेडिकल रूप से सेवा से बाहर किया गया है तो बाद में उसकी दिव्यांगता 20 प्रतिशत से कम आंके जाने के आधार पर उसकी दिव्यांग पेंशन बंद नहीं की जा सकती। साथ ही...
Summer Express - मृतक शिकायत पर गिरफ्तारी विवादित, हरियाणा सरकार से HC ने मांगा स्पष्टीकरण

454 फार्मासिस्ट भर्ती पर हाई कोर्ट की नजर, चयन प्रक्रिया अंतिम फैसले के अधीन

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़।पंजाब एवं हरियाणा हाई कोर्ट ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, पंजाब में 454 फार्मासिस्ट (फार्मेसी ऑफिसर), ग्रुप-सी पदों के लिए आयोजित भर्ती प्रक्रिया के खिलाफ एक याचिका पर सुनवाई करते हुए पंजाब सरकार को नोटिस जारी किया है। कोर्ट ने 19 जुलाई 2026 को हुई लिखित परीक्षा को चुनौती देने...

पूर्व विधायक राजेंद्र राणा का मुख्यमंत्री सुक्खू पर हमला, बोले- जनता को बताएं संपत्ति बढ़ने का राज

Summer express/ऊना, राकेश -:प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू पर तीखा हमला बोलते हुए उनकी संपत्ति में हुई बढ़ोतरी को लेकर सवाल उठाए हैं। ऊना में आयोजित प्रेस वार्ता में राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री को प्रदेश की जनता के सामने यह स्पष्ट करना चाहिए कि...

धर्मशाला में दोबारा भूस्खलन से कांगड़ा संग्रहालय पर मंडराया खतरा, प्रशासन ने मांगी तत्काल रिपोर्ट

Summer express/धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच ऐतिहासिक कांगड़ा संग्रहालय एक बार फिर भूस्खलन की चपेट में आ गया है। संग्रहालय के पीछे की पहाड़ी से अचानक मलबा और एक विशाल पेड़ नीचे गिरने से क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। राहत की बात यह रही कि घटना के समय वहां...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.