Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिम बस पास योजना बनी यात्रियों के लिए वरदान, करसोग डिपो ने जारी किए 9,166 पास

Summer express, धर्मवीर , मंडी | हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों में निःशुल्क और रियायती यात्रा सुविधा प्रदान करने के लिए शुरू की गई हिम बस पास योजना यात्रियों के बीच काफी लोकप्रिय हो रही है। विशेष रूप से विद्यार्थियों, महिलाओं, दिव्यांगजनों और अन्य पात्र वर्गों को इस योजना का सीधा लाभ मिल रहा है। करसोग डिपो के तहत अब तक 9,166 यात्रियों को हिम बस पास जारी किए जा चुके हैं, जिससे हजारों लोग नियमित रूप से रियायती और मुफ्त यात्रा सुविधा का लाभ उठा रहे हैं।

प्रदेश सरकार ने एचआरटीसी बसों में निःशुल्क या रियायती दरों पर यात्रा करने वाले लाभार्थियों के लिए हिम बस पास को अनिवार्य कर दिया है। इसके बाद पात्र यात्रियों को इसी पास के माध्यम से यात्रा सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। वर्तमान में 22 श्रेणियों के चिन्हित लाभार्थियों को इस योजना के तहत लाभ दिया जा रहा है।

योजना का लाभ उठा रहे करसोग क्षेत्र के लाभार्थियों आंचल, हेमराज और राधा देवी ने बताया कि हिम बस पास के माध्यम से उन्हें एचआरटीसी बसों में आसान और किफायती यात्रा सुविधा मिल रही है। उन्होंने प्रदेश सरकार का आभार व्यक्त करते हुए इस जनहितकारी योजना को भविष्य में भी जारी रखने की मांग की।

एचआरटीसी करसोग डिपो के क्षेत्रीय प्रबंधक एन.के. चांदला ने बताया कि डिपो के अंतर्गत अब तक कुल 9,166 हिम बस पास जारी किए गए हैं। इनमें 1,581 विद्यार्थी, 6,350 महिलाएं और 969 दिव्यांगजन शामिल हैं। इसके अलावा अन्य पात्र श्रेणियों के लाभार्थियों को भी निःशुल्क एवं रियायती यात्रा सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि सरकार की ‘प्रथम दर्शन योजना’ के तहत करसोग से प्रसिद्ध धार्मिक स्थल माता शिकारी देवी के लिए सीधी बस सेवा भी शुरू की गई है। इस सेवा को यात्रियों का अच्छा प्रतिसाद मिल रहा है और निगम को इससे लगभग 100 रुपये प्रति किलोमीटर की दर से आय प्राप्त हो रही है।

एचआरटीसी अधिकारियों का मानना है कि हिम बस पास योजना न केवल पात्र वर्गों को आर्थिक राहत प्रदान कर रही है, बल्कि सार्वजनिक परिवहन के उपयोग को भी बढ़ावा दे रही है। वहीं, प्रथम दर्शन योजना के तहत शुरू की गई धार्मिक पर्यटन सेवाएं स्थानीय पर्यटन और निगम की आय बढ़ाने में भी सहायक साबित हो रही हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हराबाग फोरलेन पर तेज रफ्तार बाइक हादसे का शिकार, युवक-युवती गंभीर रूप से घायल

Summer express, सुंदरनगर। मंडी जिले के सुंदरनगर स्थित हराबाग फोरलेन पर रविवार तड़के हुए एक सड़क हादसे में मोटरसाइकिल सवार युवक और युवती गंभीर रूप से घायल हो गए। चंडीगढ़ से मंडी लौट रहे दोनों युवाओं की बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से जा टकराई। हादसे के बाद दोनों को उपचार...

जेई हत्या मामला: पुलिस को सूचना देना चाहती थी महिला डॉक्टर, जांच में कई अहम खुलासे

Summer express, कुल्लू। जल शक्ति विभाग के कनिष्ठ अभियंता (जेई) लाभ सिंह गुलेरिया हत्याकांड में जांच के दौरान कई महत्वपूर्ण तथ्य सामने आ रहे हैं। पुलिस पूछताछ में पता चला है कि मामले की मुख्य आरोपियों में शामिल महिला डॉक्टर घटना के बाद पुलिस को सूचना देना चाहती थी, लेकिन अन्य आरोपियों ने उसे ऐसा...

चिंतपूर्णी मंदिर में महिला श्रद्धालु की सोने की चेन काटने का प्रयास, सतर्कता से टली वारदात

Summer express,विकास शर्मा ,  चिंतपूर्णी | विश्वविख्यात श्री चिंतपूर्णी मंदिर में शनिवार शाम एक महिला श्रद्धालु की सोने की चेन काटने की कोशिश का मामला सामने आया। श्रद्धालु की सतर्कता और मंदिर परिसर में तैनात सुरक्षा कर्मियों की मुस्तैदी के चलते वारदात को समय रहते विफल कर दिया गया और संदिग्ध महिला को मौके पर ही...

हिम बस पास योजना बनी यात्रियों के लिए वरदान, करसोग डिपो ने जारी किए 9,166 पास

Summer express, धर्मवीर , मंडी | हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बसों में निःशुल्क और रियायती यात्रा सुविधा प्रदान करने के लिए शुरू की गई हिम बस पास योजना यात्रियों के बीच काफी लोकप्रिय हो रही है। विशेष रूप से विद्यार्थियों, महिलाओं, दिव्यांगजनों और अन्य पात्र वर्गों को इस योजना का सीधा लाभ मिल रहा...

संत रविदास जयंती पर ऊना पहुंची समरसता संकल्प कलश यात्रा, अनुराग ठाकुर ने दिया सामाजिक एकता का संदेश

Summer express, राकेश, ऊना। संत शिरोमणि गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में चलाए जा रहे समरसता संकल्प अभियान के तहत राष्ट्रीय कलश यात्रा रविवार को हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के संतोषगढ़ स्थित श्री गुरु रविदास मंदिर पहुंची। वाराणसी स्थित गुरु रविदास जन्मस्थली से 29 जुलाई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.