Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सीएम की फोटो से छेड़छाड़ पर एफआईआर, दो आरोपियों पर मानहानि की भी होगी कार्रवाई

Summer express/ हमीरपुर, अरविंद-:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु की तस्वीर के साथ कथित छेड़छाड़ कर उसे सोशल मीडिया पर प्रसारित करने और राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। जिला कांग्रेस कमेटी हमीरपुर ने इस घटना पर कड़ा विरोध जताते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुमन भारती की शिकायत पर सदर थाना हमीरपुर में दो लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

सुमन भारती ने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर मुख्यमंत्री की छवि धूमिल करने की नीयत से उनकी तस्वीर के साथ छेड़छाड़ की गई और उसे वायरल किया गया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के खिलाफ कथित अभद्र भाषा का इस्तेमाल भी बेहद निंदनीय है। उनके अनुसार, किसी संवैधानिक पद पर आसीन व्यक्ति की प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाने का प्रयास लोकतांत्रिक मूल्यों के विपरीत है और ऐसे मामलों में सख्त कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।उन्होंने स्पष्ट किया कि आरोपियों के खिलाफ आपराधिक कार्रवाई के साथ मानहानि का मुकदमा भी दायर किया जाएगा, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति इस तरह की हरकत करने का साहस न करे। साथ ही पुलिस प्रशासन से निष्पक्ष, गहन और त्वरित जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाने की मांग की गई है।

उधर, पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह ठाकुर ने बताया कि शिकायत के आधार पर रवि शर्मा और हिमंता चौधरी नामक दो व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री और महात्मा गांधी के खिलाफ कथित आपत्तिजनक सामग्री से जुड़े सभी पहलुओं की जांच की जा रही है। पुलिस डिजिटल साक्ष्यों सहित अन्य तथ्यों की भी पड़ताल कर रही है और जांच पूरी होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

तीन पुलिस अधिकारी सब इंस्पेक्टर, सात एएसआई बने

हेम राज बब्बर | जगराओंसमर न्यूजआज जगराओं पुलिस (लुधियाना रूरल) में लंबे समय से सेवा दे रहे अलग-अलग पुलिस अधिकारियों में से तीन पुलिस अधिकारियों को सब इंस्पेक्टर और सात पुलिस अधिकारियों को एएसआई प्रमोट किया गया और जगराओं एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता ने सभी को स्टार लगाकर यह प्रमोशन दिया। इस मौके पर सब...

डीएमसी के डॉक्टर और ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर को मिला राष्ट्रीय सम्मान

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूजडीएमसी एंड हॉस्पिटल के क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. पीएल गौतम और ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर संदीप सिंह को मृतक अंगदान और अंग प्रत्यारोपण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया है।यह सम्मान भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत...

हलका फिल्लौर के पिंड दद्दवाल में पहुंचे प्रिंसिपल प्रेम कुमार, समस्याएं भी सुनीं

शुभम शर्मा | फिल्लौरसमर न्यूजआम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रिंसिपल प्रेम कुमार ने आज विधानसभा हलका फिल्लौर के गांव दद्दवाल का दौरा कर ग्रामीणों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने गांववासियों की समस्याओं और विकास संबंधी मुद्दों को गंभीरता से सुना तथा भरोसा दिलाया कि लोगों की हर जायज समस्या का समाधान...

लुधियाना में कांग्रेस की मीटिंग में हंगामा बैंस के इशारे से आशु के समर्थक भड़के

सौरभ अरोड़ा | लुधियानासमर न्यूजपंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग के अपने ही लोकसभा क्षेत्र लुधियाना में रखे प्रोग्राम में हंगामा देखने को मिला कुछ कांग्रेस समर्थक यहां एआईसीसी के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल के जनरल डायर की फोटो व उस पर ‘बघेल गो बैक’ के नारे वाली टी-शर्ट पहनकर मीटिंग में शामिल हुए।इस...

किचलू नगर में धंसी करोड़ों की सड़क 20 फीट गहरा गड्ढा; सीवर लाइन टूटी

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूजकिचलू नगर में दो दिन पहले सड़क धंसी तो स्थानीय लोगों ने नगर निगम को शिकायत कर दी। गड्ढा अस्थायी तौर पर भर दिया गया, लेकिन स्थायी मरम्मत नहीं हुई। नतीजा, गुरुवार सुबह सड़क का करीब 30 से 35 फीट हिस्सा भरभराकर धंस गया। करीब 20 फीट गहरा गड्ढा बन गया...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.