Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पिहोवा में सीवरेज के पास धार्मिक सामग्री मिलने से मचा हड़कंप, जांच शुरू

Summer express, पिहोवा। गऊ चरान कॉलोनी रोड स्थित सीवरेज के पास धार्मिक सामग्री मिलने की सूचना से बुधवार को क्षेत्र में हलचल मच गई। सूचना मिलते ही स्थानीय लोग, सिख संगत के सदस्य और पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई। घटनास्थल से गुटका साहिब, हिंदू देवी-देवताओं के चित्र, धार्मिक पुस्तकें तथा अन्य धार्मिक सामग्री बरामद होने के बाद मामले को गंभीरता से लिया गया है।

जानकारी के अनुसार सबसे पहले एक बच्ची ने सीवरेज के पास धार्मिक ग्रंथ पड़े होने की सूचना गुरुद्वारा गुरुशरण साहिब के जत्थेदार ज्ञानी वरयाम सिंह को दी। सूचना मिलते ही वे संगत के सदस्यों के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस को भी मामले की जानकारी दी। इसके बाद पूरे सम्मान के साथ गुटका साहिब को गुरुद्वारे ले जाया गया, जहां उसे सुरक्षित स्थान पर रखा गया।

जत्थेदार ज्ञानी वरयाम सिंह ने कहा कि धार्मिक सामग्री इस प्रकार मिलने का मामला संवेदनशील है और इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि यह स्पष्ट होना जरूरी है कि यह किसी की अनजाने में हुई लापरवाही है या फिर किसी शरारती तत्व द्वारा सामाजिक सौहार्द और धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने का प्रयास किया गया है।

घटना के बाद सिख संगत के प्रतिनिधियों ने सिटी थाना पहुंचकर मामले में दोषियों की पहचान कर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। इस दौरान हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य इंद्रजीत सिंह, गुरुद्वारा सिंह सभा के पदाधिकारी जोगिंदर सिंह बेदी, सतनाम सिंह, सोहन सिंह, इंद्रजीत सिंह मुलतानी सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

वहीं सिटी थाना प्रभारी सुनील वत्स ने बताया कि पुलिस को सीवरेज के समीप धार्मिक सामग्री फेंके जाने की सूचना मिली थी। मौके से बरामद गठरी में धार्मिक पुस्तकों के अलावा शादी के कार्ड और देवी-देवताओं के चित्र भी मिले हैं। प्रारंभिक जांच में यह संभावना सामने आई है कि किसी व्यक्ति ने घर की सफाई के दौरान विभिन्न धार्मिक सामग्री और पुराने दस्तावेजों को एक साथ बांधकर वहां फेंक दिया हो।

हालांकि पुलिस किसी भी निष्कर्ष पर पहुंचने से पहले सभी पहलुओं की गहनता से जांच कर रही है। आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है और उपलब्ध साक्ष्यों को खंगाला जा रहा है। पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और क्षेत्र में शांति, भाईचारा तथा सामाजिक सौहार्द बनाए रखें।

प्रशासन का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी और यदि किसी की भूमिका सामने आती है तो उसके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

तीन पुलिस अधिकारी सब इंस्पेक्टर, सात एएसआई बने

हेम राज बब्बर | जगराओंसमर न्यूजआज जगराओं पुलिस (लुधियाना रूरल) में लंबे समय से सेवा दे रहे अलग-अलग पुलिस अधिकारियों में से तीन पुलिस अधिकारियों को सब इंस्पेक्टर और सात पुलिस अधिकारियों को एएसआई प्रमोट किया गया और जगराओं एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता ने सभी को स्टार लगाकर यह प्रमोशन दिया। इस मौके पर सब...

डीएमसी के डॉक्टर और ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर को मिला राष्ट्रीय सम्मान

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूजडीएमसी एंड हॉस्पिटल के क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग के प्रोफेसर एवं विभागाध्यक्ष डॉ. पीएल गौतम और ट्रांसप्लांट कोऑर्डिनेटर संदीप सिंह को मृतक अंगदान और अंग प्रत्यारोपण के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए राष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया है।यह सम्मान भारत सरकार के स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय के तहत...

हलका फिल्लौर के पिंड दद्दवाल में पहुंचे प्रिंसिपल प्रेम कुमार, समस्याएं भी सुनीं

शुभम शर्मा | फिल्लौरसमर न्यूजआम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं प्रिंसिपल प्रेम कुमार ने आज विधानसभा हलका फिल्लौर के गांव दद्दवाल का दौरा कर ग्रामीणों के साथ बैठक की। इस दौरान उन्होंने गांववासियों की समस्याओं और विकास संबंधी मुद्दों को गंभीरता से सुना तथा भरोसा दिलाया कि लोगों की हर जायज समस्या का समाधान...

लुधियाना में कांग्रेस की मीटिंग में हंगामा बैंस के इशारे से आशु के समर्थक भड़के

सौरभ अरोड़ा | लुधियानासमर न्यूजपंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर राजा वड़िंग के अपने ही लोकसभा क्षेत्र लुधियाना में रखे प्रोग्राम में हंगामा देखने को मिला कुछ कांग्रेस समर्थक यहां एआईसीसी के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल के जनरल डायर की फोटो व उस पर ‘बघेल गो बैक’ के नारे वाली टी-शर्ट पहनकर मीटिंग में शामिल हुए।इस...

किचलू नगर में धंसी करोड़ों की सड़क 20 फीट गहरा गड्ढा; सीवर लाइन टूटी

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूजकिचलू नगर में दो दिन पहले सड़क धंसी तो स्थानीय लोगों ने नगर निगम को शिकायत कर दी। गड्ढा अस्थायी तौर पर भर दिया गया, लेकिन स्थायी मरम्मत नहीं हुई। नतीजा, गुरुवार सुबह सड़क का करीब 30 से 35 फीट हिस्सा भरभराकर धंस गया। करीब 20 फीट गहरा गड्ढा बन गया...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.